MP के उज्जैन में महिला को परिजनों ने जंजीरों में बांधा – Live Halchal

MP के उज्जैन में महिला को परिजनों ने जंजीरों में बांधा, वीडियो वायरल होने पर जांच हुई शुरू
मध्य प्रदेश के महाकाल की नगरी उज्जैन में एक महिला को 15 साल से उसके परिजन जंजीरों में बांधकर रखते हैं। जब भी वे बाहर जाते हैं तो महिला को जंजीर में बांधकर जाते हैं और फिर उसे मुक्त कर देते हैं। जंजीरों में बंधी महिला का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसको लेकर अब जिला प्रशासन जागा है और उसके द्वारा जांच कराई जा रही है।

उज्जैन जिले की नागदा तहसील के ग्राम पुवाड़िया में घर के दरवाजे पर जंजीर से बंधी महिला का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह महिला विक्षिप्त है। वह अपने भाई जितेन्द्र परिहार के साथ रहती है। महिला के भाई जितेंद्र का कहना है कि 2006 में उनकी बहन की रतलाम के आलोट स्थित ग्राम गुल बालोद में शादी हुई थी। बहन का 11 वर्षीय एक बेटा भी है जो उनके साथ ही रहता है। वह पढ़ाई कर रहा है। जितेंद्र का कहना है कि शादी के बाद ही बहन की हालत खराब हो गई और वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।

इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ
जितेंद्र परिहार का कहना है कि ससुराल वालों ने उसे उसके हाल पर छोड़ दिया। इस कारण वे उसे वापस अपने घर ले आए। कई जगह उपचार करवाया, लेकिन हालत नहीं सुधरी। कुछ वर्ष पूर्व बहन की हालत इतनी ज्यादा खराब हुई कि वो आस-पास के लोगों को परेशान करने लगी। इस कारण उसको बांधना शुरू किया। 15 वर्षों से युवती को इसी तरह रख रहे हैं कि जब काम के लिए घर से निकलते हैं, तो उसे खाना खिलाने के बाद उसे जंजीर से बांध कर जाते हैं। वापस आने पर खोल देते हैं।

प्रशासन अब करा रहा जांच
इस मामले में कलेक्टर आशीष सिंह ने संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि वीडियो के हिसाब से स्थिति गंभीर है। चिकित्सकों की टीम मौके पर भेजी जाएगी और विधिवत मडिकल भी कराया जायेगा जो भी इलाज होगा वो कराया जाएगा।