Mi Band 5 की टकराव में Samsung ने 15 दिनों का बैटरी बैकअप के साथ भारत में लॉन्च की Galaxy Fit2 – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 18 Oct 2020 10:54:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg Mi Band 5 की टकराव में Samsung ने 15 दिनों का बैटरी बैकअप के साथ भारत में लॉन्च की Galaxy Fit2 – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Mi Band 5 की टकराव में Samsung ने 15 दिनों का बैटरी बैकअप के साथ भारत में लॉन्च की Galaxy Fit2, जाने कीमत, स्पेसिफिकेशन्स https://livehalchal.com/mi-band-5-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-samsung-%e0%a4%a8%e0%a5%87-15-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be/383681 Sun, 18 Oct 2020 10:54:59 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=383681 Samsung ने बीते शनिवार को अपनी नई फिटनेस ट्रैकर डिवाइस Galaxy Fit2 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे भारत में स्लिम, लाइटवेट डिजाइन, लॉन्ग लॉस्टिंग बैटरी और एडवांस्ड ट्रैकिंग फीचर के साथ पेश किया है। कंपनी के दावे के मुताबिक Samsung Galaxy Fit2 फिटनेस डिवाइस को सिंगल चार्ज में 15 दिनों तक इस्तेमाल …]]>

Samsung ने बीते शनिवार को अपनी नई फिटनेस ट्रैकर डिवाइस Galaxy Fit2 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे भारत में स्लिम, लाइटवेट डिजाइन, लॉन्ग लॉस्टिंग बैटरी और एडवांस्ड ट्रैकिंग फीचर के साथ पेश किया है। कंपनी के दावे के मुताबिक Samsung Galaxy Fit2 फिटनेस डिवाइस को सिंगल चार्ज में 15 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कीमत और उपलब्धता 

Samsung Galaxy Fit2 को भारत में 3,999 रुपये में पेश किया गया है। कंपनी ने इसे 16 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह दो कलर ऑप्शन ब्लैक और स्कॉरलेट में आएगी। Galaxy Fit 2 का भारत में सीधा मुकाबला Mi Band 5 से होगा। इसकी कीमत 2,499 रुपये है। Mi Band 5 भी 15 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

Samsung Galaxy Fit2 वियरेबल रैक्टेंगुलर 1.1 एमोलेड टच डिस्प्ले में आएगी। इसमें 450 nits का ब्राइटनेस मिलेगा। डिवाइस 3D कर्व्ड ग्लास और 70 से ज्यादा डाउनलोड वॉच फेस के साथ आएगी, जिसे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर पाएंगे। नई Galaxy Fit के मुकबाले नई Galaxy Fit2 में Samsung की तरफ से साइड के दिए गए फिजिकल बटन को हटा दिया गया है, इसकी जगह पर स्क्रीन के ऊपर और नीचे वर्चुअल बटन दिये गये हैं। यह वियरेबल 50 मीटर वाटर रजिस्टेंस और एसेंशियल वाटर लॉक मोड के साथ आएगी, जो इसे स्विमिंग और वाटर बेस्ड एक्टिविटी के लिए मुफीद बनाती है। स्विमिंग के दौरान इसकी फ्रंट की को लॉक करके Fit2 को एक्सिडेंस से बचाया जा सकता है। यह डिवाइस 5 ऑटोमेटिक ट्रैक वर्कआउट के साथ आती है। साथ ही इसे 90 से ज्यादा वर्कआउट का सपोर्ट मिलेगा, जिसे Samsung Health Library से डाउनलोड किया जा सकता है।   Galaxy Fit2 में 159mAh की बैटरी मिलेगी, जिसमें सिंगल चार्ज में 15 दिनों की बैटरी लाइफ मिलेगी।

]]>