#MeToo कैंपेन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 13 Oct 2018 08:51:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg #MeToo कैंपेन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कंगना ने दिया विकास बहल की एक्स वाइफ को करारा जवाब https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80/171375 Sat, 13 Oct 2018 08:51:44 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=171375 #MeToo कैंपेन के चलते यौन शोषण करने के आरोपों का सामने कर रहे फिल्म मेकर विकास बहल की एक्स वाइफ रिचा दूबे ने उन्हें सपोर्ट किया है. ऐसे में रिचा ने विकास पर लगे आरोपों का समर्थन कर रही अभिनेत्री कंगना को भी आड़े हाथों लिया. ऐसे में कंगना ने विकास की एक्स वाइफ को …]]>

#MeToo कैंपेन के चलते यौन शोषण करने के आरोपों का सामने कर रहे फिल्म मेकर विकास बहल की एक्स वाइफ रिचा दूबे ने उन्हें सपोर्ट किया है. ऐसे में रिचा ने विकास पर लगे आरोपों का समर्थन कर रही अभिनेत्री कंगना को भी आड़े हाथों लिया. ऐसे में कंगना ने विकास की एक्स वाइफ को इसका जवाब देने में जरा भी वक्त ज़ाया नहीं किया. कंगना ने विकास की पत्नी के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा है कि अगर उनके पति इतने ही अच्छे हैं तो उन्होंने उनको क्यों छोड़ दिया.

कंगना ने रिचा के ट्विट पर रिएक्ट करते हुए कहा, “एक्स हसबैंड को बचाती एक और एक्स वाइफ. मेरा उनसे (रिचा दूबे) एक ही सवाल है कि पवित्रता के मामले में हजारों पतियों में पहले नंबर पर आने वाले पति को वे क्यों छोड़ रही हैं. ये बकवास न करें कि हमारा मित्रतापूर्ण तरीके से तलाक हुआ और हम एक परिवार हैं. इसलिए हमारे काम के माहौल को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें और सुनिश्च‍ित करें कि ऐसे लोग और जिंदगियों को खराब न करें.

आपको बता दें कि विकास पर फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ की क्रू में शामिल एक महिला ने प्रमोशन के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे. इसके बाद कंगना ने महिला का समर्थन करते हुए विकास का फिल्म ‘क्वीन’ की शूटिंग के दौरान अजीबो गरीब रवैया सभी के साथ साझा किया. इसी को लेकर विकास की एक्स वाइफ ने एक एक लंबा पोस्ट ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कंगना और विकास के बारे में कई सारी बाते लिखी हैं.

पोस्ट में रिचा ने कंगना से पूछा था- नवंबर 2015 में मधु मंटेना और मसाबा गुप्ता की शादी में कंगना ने विकास के साथ आइटम नंबर किया था. यदि विकास बुरे आदमी थे तो क्यों डांस किया. क्यों कंगना ने उनसे दोस्ती खत्म नहीं की. यहां पढ़िए रिचा का पूरा पोस्ट.

]]>