LIVE: मुश्किल में पड़ी भारतीय टीम – Live Halchal

LIVE: मुश्किल में पड़ी भारतीय टीम, विराट कोहली भी हुए फेल…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। भारतीय टीम की पहली पारी दूसरे दिन के पहले सत्र में 165 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 46 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने 34 रन बनाए।न्यूजीलैंड की तरफ से पहला टेस्ट मैच खेलने उतरे काइल जैमिसन ने 16 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट हासिल किए जबकि अनुभवी गेंदबाज टिम साउथी ने ने भी 49 रन खर्च करते हुए 4 विकेट झटके।

10.35 AM: विराट कोहली के आउट होने के बाद टीम की डगर काफी मुश्किल भरी नजर आ रही है। न्यूजीलैंड के पास अभी 69 रन की लीड है जबकि भारत के छह विकेट बचे हैं।

10.05 AM: बेहतरीन टच में नजर आ रहे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल फिफ्टी बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें टिम साउदी ने अपना शिकार बनाया। भारत का स्कोर 96-3 है।

09.35 AM: टी-ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो गया है। टिक कर खेल रहे मयंक अग्रवाल का साथ देने कप्तान विराट कोहली आए हैं। भारत को अगर इस मैच में बने रहना है तो दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को शतक बनाना चाहिए।

09.15 AM: चेतेश्वर पुजारा का विकेट गिरते ही आज का चायकाल का समय हो गया है। भारत ने दो विकेट खोकर 78 रन बनाए हैं।

09.12 AM: भारत को चेतेश्वर पुजारा के रूप में दूसरा झटका लगा है। उन्हें कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने क्लीन बोल्ड किया। भारत का स्कोर 78-2 है।

09.00 AM: भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने टेस्ट करियर की चौथी फिफ्टी जड़ी है। उन्होंने 51 रनों की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया है। भारत का स्कोर 74-1 है।

08.25 AM: भारतीय टीम के बल्लेबाज दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने 50 रन पूरे कर लिए हैं। इसमें सबसे ज्यादा योगदान मनीष अग्रवाल का है जिन्होंने अब तक 30 रन बनाए हैं।

08.05 AM: पृथ्वी शॉ के बाद खेलने आए चेतेश्वर पुजारा काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 28 गेंदें खेलकर तीन रन बनाए हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 39-1 है।

07.26 AM: भारत को दूसरी पारी में पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा है। टॉम लाथम ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर हवा में डाइव लगाकर कैच पकड़ा।

07.22 AM: भारत की सलामी जोड़ी ने दूसरी पारी में स्थिर बल्लेबाजी की है। 7 ओवरों के बाद टीम इंडिया का स्कोर 22-0 है। मयंक अग्रवाल 13 जबकि पृथ्वी शॉ 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

07.00 AM: भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है टीम पहली पारी में न्यूजीलैंड से 183 रन पीछे हैं। क्रीज पर इस समय मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ की जोड़ी है।

06.17 AM: भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने ट्रेंट बोल्ट को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा न्यूजीलैंड की पारी 348 रनों पर समेट ली है। कीवी टीम को पहली पारी के आधार पर 183 रनों की बढ़त हासिल हुई। भारत की ओर से इशांत शर्मा ने पांच विकेट लिए।