KIRIN 990 मोबाइल चिपसेट हुवावे का होगा जबरदस्त – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 28 Aug 2019 10:01:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg KIRIN 990 मोबाइल चिपसेट हुवावे का होगा जबरदस्त – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 KIRIN 990 मोबाइल चिपसेट हुवावे का होगा जबरदस्त, इस दिन होगा लॉन्च https://livehalchal.com/kirin-990-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be/268499 Wed, 28 Aug 2019 10:01:19 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=268499 दुनिया की लोकप्रिय चाइनीज टेक ब्रैंड हुवावे अपना अगला फ्लैगशिप मोबाइल चिपसेट HiSilicon Kirin 990 बर्लिन में होने वाले IFA 2019 में 6 सितंबर को ऑफिशली लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने इसका ऑफिशल टीजर विडियो ‘Huawei Kirin 990 Warm-up’ यूट्यूब पर शेयर किया है, जिसमें इस प्रोसेसर का नाम और लॉन्च डेट कन्फर्म …]]>

दुनिया की लोकप्रिय चाइनीज टेक ब्रैंड हुवावे अपना अगला फ्लैगशिप मोबाइल चिपसेट HiSilicon Kirin 990 बर्लिन में होने वाले IFA 2019 में 6 सितंबर को ऑफिशली लॉन्च करने जा रहा है.

कंपनी ने इसका ऑफिशल टीजर विडियो ‘Huawei Kirin 990 Warm-up’ यूट्यूब पर शेयर किया है, जिसमें इस प्रोसेसर का नाम और लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है. टीजर वीडियो में इससे जुड़े ज्यादा डीटेल्स तो शेयर नहीं किए गए हैं लेकिन 5G इवॉल्यूशन का जिक्र जरूर किया गया है, ऐसे में इसमें बिल्ट-इन Balong 5000 5G मॉडेम हो सकता है. 

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर जल्द ही Huawei Mate 30 सीरीज भी लॉन्च करने जा रहा है. इस सीरीज में कंपनी Mate 30 Lite, Mate 30 और Mate 30 Pro स्मार्टफोन्स ला सकती है. अफवाहों में सामने आया है कि Mate 30 Pro और Mate 30 में कंपनी नया Kirin 990 चिपसेट दे सकती है. इतना ही नहीं, कंपनी का Mate X डिवाइस भी लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट और Balong 5000 5G मॉडेम के साथ आ सकता है.

पिछले Mate सीरीज लॉन्च की बात करें तो इसमें कंपनी ने Kirin 970 चिपसेट के साथ P20 Pro और Kirin 980 चिपसेट के साथ Mate 20 और P30 Pro स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे. ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी के Mate 30 लाइनअप में लेटेस्ट Kirin 990 चिपसेट दे सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो हुवावे Kirin 990 प्रोसेसर को TSMC की ओर से 7nm प्रोसेसर पर तैयार किया गया है. यह पिछले चिपसेट के मुकाबले ज्यादा पावरफुल होगा.

इस नए चिपसेट की मदद से यूजर्स 4K विडियो 60fps पर रिकॉर्ड कर पाएंगे. ऐसे में हाई-फ्रेम और हाई-रेजॉलूशन में से किसी एक को नहीं चुनना होगा. कंपनी की Mate सीरीज की तो इसे 19 सितंबर को जर्मनी में लॉन्च किया जा सकता है. इन डिवाइस में ऐंड्रॉयड पाई पर आधारित EMUI 11 स्किन यूजर्स को मिल सकती है. साथ ही इन डिवाइसेज को साल के अंत तक ऐंड्रॉयड क्यू अपडेट मिल सकता है. डिवाइस के प्रो वेरियंट में 6.71 इंच का OLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ प्राप्त हो सकता है. 

]]>