Kangana Ranaut – Live Halchal

शादी की खबरों पर Kangana Ranaut का रिएक्शन, कहा- ‘क्या बड़ी बात है?’
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का हालिया लुक फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। वह मुंबई में मंगलसूत्र पहने स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस का ये लुक देखकर चारों ओर ऐसी चर्चा होने लगी कि एक्ट्रेस ने क्या शादी कर ली है।

सोशल मीडिया पर शादी की चल रहीं अफवाहों के बीच आखिरकार कंगना रनौत ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। कंगना ने बताया कि उन्होंने शादी की है या नहीं।

शादी की खबरें पर कंगना का रिएक्शन
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए अपनी शादी की खबरों पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, “मैं हर दिन शहर या आस-पास शूटिंग कर रही हूं। किसी ने मेरे कैरेक्टर मेकअप के साथ यह अचानक से एक तस्वीर खींच ली और अब मुझे इतने सारे फोन आ रहे हैं। लेकिन एक शादीशुदा महिला वाले लुक में इतनी बड़ी बात क्या है? एक्टर्स तो हर तरह के रोल निभाते हैं। मैं वादा करती हूं कि मैं गुपचुप शादी नहीं करूंगी।”

हीटवेव को लेकर भड़कीं कंगना
कंगना रनौत ने एक और पोस्ट के जरिए हीटवेव में शूटिंग को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था, “न्यूज एंकर अपने AC स्टूडियो से बाहर के तापमान और लू के बारे में शिकायत कर रहे हैं, लेकिन हमारे जैसे लोगों का क्या, जो बाहर, ढेर सारी एक्स्ट्रा लाइट्स और बंद जगहों के बीच शूटिंग कर रहे हैं? हा हा, दोस्तों शिकायत करना बंद करो। जिंदगी तब तक ही बेहतरीन है, जब तक वह आपको चुनौती देती है। तभी आप जिंदा महसूस करते हैं। अगर यह आसान और पहले से पता चलने वाली हो जाए, तो यह मौत जैसी ही है।”

किस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं कंगना?
कंगना रनौत के पास कई फिल्में हैं। वह इन दिनों तनु वेड्स मनु 3, क्वीन 2 समेत कई फिल्मों पर काम कर रही हैं। वह पॉलिटिकल थ्रिलर भारत भाग्य विधाता में भी मुख्य भूमिका निभाती दिखाई देंगी।

थिएटर्स में लग गई ‘इमरजेंसी’, Kangana Ranaut की फिल्म देखने लायक है या नहीं!
साल की मच अवेटेड फिल्म इमरजेंसी (Emergency) बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। पॉलिटिकल ड्रामा में कंगना रनौत ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की भूमिका निभाई है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन भी कंगना ने ही किया है। तीन साल से दर्शक इस फिल्म की राह तक रहे थे, आखिरकार 17 जनवरी को इसे रिलीज किया गया।

कंगना रनौत की इमरजेंसी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके देश में इमरजेंसी लगाने के फैसले के इर्द-गिर्द घूमने वाली फिल्म है। इस फिल्म को पहले 14 जून 2024 को रिलीज किया जाना था, लेकिन चुनाव के चलते इसे टाल दिया गया था। फिर यह 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन CBFC की मंजूरी न मिलने के चलते थिएटर्स में नहीं आ पाई। आज यह फाइनली रिलीज हो गई है।

अगर आप भी इंदिरा गांधी पर आधारित इमरजेंसी को देखने का मन बना रहे हैं तो पहले यह जान लीजिए कि दर्शकों को यह फिल्म कितनी पसंद आई है। एक्स पर दर्शकों ने अपना रिव्यू शेयर किया है।

कंगना रनौत का कैसा है निर्देशन?
एक यूजर ने एक्स हैंडल पर कहा, “कंगना रनौत का निर्देशन आत्मविश्वास से भरा और सावधानीपूर्वक है। एक निर्देशक के रूप में वह ऐतिहासिक पीरियड की गहरी समझ को दिखाती हैं और घटनाओं को बिना किसी सनसनीखेज या पक्षपात के सामने रखती हैं। इमरजेंसी एक सिनेमाई जीत है।” एक ने कहा कि कंगना रनौत इमरजेंसी में बहुत अच्छी लग रही हैं।

कंगना रनौत की परफॉर्मेंस की हुई तारीफ
एक यूजर ने कहा, “कंगना इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दे रही हैं और वह उनसे प्रतिस्पर्धा करने की कोशिश नहीं कर रही हैं। किसी को बेकार की वजह से नफरत करने की बजाय। अगर आपको इंदिरा गांधी पसंद है तो जाकर इसे देखें इमरजेंसी।”

इमरजेंसी की स्टार कास्ट
इसके अलावा कई यूजर्स ने कंगना रनौत की तारीफ की है। इंदिरा गांधी के अवतार में उनकी भूमिका काबिल-ए-तारीफ है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो कंगना के अलावा फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन हैं। फिल्म का निर्देशन कंगना ने ही किया है।

‘पुष्पा 2’ फेम Allu Arjun से जुड़े मामले पर Kangana Ranaut का रिएक्शन
पुष्पा 2 फेम स्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, उन्हें तेलंगाना हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी। इससे पहले लोअर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हाई कोर्ट की ओर से राहत देने के बाद अल्लू अर्जुन न्यायिक हिरासत में नहीं भेजे जाएंगे। अल्लू की गिरफ्तारी के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कई लोगों ने तेलंगाना सरकार पर भी आरोप लगाए हैं। इस बीच इस मामले पर मंडी से सांसद कंगना रनौत ने भी बयान जारी किया है।

अल्लू अर्जुन के लिए क्या बोलीं कंगना

अल्लू अर्जुन को लेकर चल रही खबरों पर बात करते हुए कंगना रनौत ने मीडिया चैनल आज तक टीवी को बताया, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं अल्लू अर्जुन को काफी सपोर्ट करती हूं। मगर इसके बाद भी आपको एक उदाहरण स्थापित करना होगा। उन्हें अभी जमानत मिल गई है। लेकिन सिर्फ इसलिए कि हम हाई-प्रोफाइल लोग हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि हम कोई परिणाम नहीं होना चाहिए, चाहे धूम्रपान से जुड़ा कोई एड हों या भीड़ भरा थिएटर, सबकी जवाबदेही होनी चाहिए’।

आज सुबह हुई अभिनेता की रिहाई
साउथ के सुपरस्टार के टैग से फेमस अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत के सिलसिले में हैदराबाद पुलिस ने बीते दिन अरेस्ट किया था। हालांकि कुछ देर बाद ही उनकी जमानत की प्रोसेस शुरू हो गई थी। बावजूद इसके उन्हें 13 दिसंबर की रात जेल में बितानी पड़ी थी। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता को 14 दिसंबर की सुबह जेल से रिहा किया गया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो अपनी गाड़ी में बैठे जेल के बिल्डिंग से बाहर जाते नजर आ रहे हैं। इस खबर के सामने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है।

पढ़िए क्या था पूरा मामला?
दरअसल ये बात पुष्पा 2 के रिलीज से एक दिन पहले यानी 4 दिसंबर की है जब फैंस के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। मूवी के प्रीमियर में हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक 35 साल की महिला (रेवती) की मौत हो गई थी और उनका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

महिला की मौत के सिलसिले में एक्टर को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले अभिनेता ने घटना के बाद एक वीडियो जारी कर मृतक के परिवार की तरफ मदद का हाथ भी बढ़ाया था।

बॉलीवुड एक्टर्स पर Kangana Ranaut ने लगाया शोषण का आरोप
कंगना रनौत को इंडस्ट्री में अपने बेबाकीपन के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस कई मुद्दों पर अपनी राय रख चुकी हैं। काफी समय से एक्ट्रेस अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री में महिलाओं की स्थिति के बारे में बात की। कंगना का कहना है कि इंडस्ट्री में महिलाओं का शोषण होता है।

कंगना ने कहा- मेल एक्टर्स हैं इसके जिम्मेदार

न्यूज 18 के चौपाल कार्यक्रम में बोलते हुए कंगना ने कहा, ‘आपको पता है कि ये लोग महिलाओं का शोषण कैसे करते हैं? ये लोग महिलाओं को मैसेज करके घर डिनर पर बुलाते हैं। आप कोलकाता दुष्कर्म वाले मामले में ही देख लीजिए। मुझे भी कई बार रेप की धमकियां मिली हैं। हमें पता है कि हम महिलाओं की इज्जत नहीं करते। फिल्म इंडस्ट्री भी कोई अलग नहीं है। कॉलेज ब्वॉयज महिलाओं पर कमेंट करते हैं। हीरोज भी ऐसे ही हैं, वो कोई अलग नहीं हैं। वर्कप्लेस पर उनके साथ क्या होता है ये हम सभी जानते हैं।’

याद की सरोज खान की बात

कंगना ने सरोज खान का वो पुराना बयान याद दिलाया। उन्होंने कहा एक बार सरोज खान से भी फिल्म इंडस्ट्री में बलात्कार और यौन उत्पीड़न के बारे में पूछा गया था। तब उन्होंने कहा था,”बलात्कार तो करते हैं पर रोटी भी देते हैं’। फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बेटियों की यही स्थिति है।”

कंगना रनौत के आरोप ऐसे समय में आए हैं जब मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे मीटू मूवमेंट ने देश को झकझोर कर रख दिया है। हेमा कमिटी की रिपोर्ट को पब्लिक करने के बाद से ही ये सारा मामला खुलकर सामने आया था।

Kangana Ranaut के बाद राजनीति में कदम रखेंगे रणदीप हुड्डा
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हाल ही में इंटरव्यू में अपने निर्देशन और लेखन को लेकर बात की है। इसके साथ ही एक्टर ने बताया है कि उन्होंने 15 से 20 शॉर्ट स्टोरी लिख ली है। जब रणदीप से राजनीति में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो चलिए जानते हैं कि स्वातंत्र्य वीर सावरकर एक्टर ने क्या कहा है।

फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ से फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी उतरे अभिनेता रणदीप हुड्डा को अब निर्देशन और लेखन का चस्का लग चुका है। वह आगे और भी कहानियां निर्देशित करना चाहेंगे। निर्देशन और लेखन के अनुभवों पर उनसे बातचीत के अंश…

इस पर रणदीप (हंसते हुए) कहते हैं, ‘देखिए मैं फिल्मों में पिछले 23 साल से एक्टिंग कर रहा हूं। मैंने कभी अपने काम को मॉनिटर पर जाकर नहीं देखा था। मैंने हमेशा निर्देशक के नजरिए पर ही निर्भर रहकर काम किया है। ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ फिल्म में भी मैं अपनी परफॉर्मेंस और पात्र पर ध्यान बहुत कम दे पाया था, क्योंकि दूसरे लोगों पर और बाकी सारी चीजों पर भी ध्यान देना था।

मेरे लिए तो अभी भी अपने टेक देखना बहुत मुश्किल होता है। शूटिंग के दौरान मैं अपने टेक तभी देखता था जब मुझे किसी सीन पर बहुत ज्यादा संदेह होता था, नहीं तो अपने अनुभवों के सहारे ही आगे बढ़ा। कैमरे के सामने और कैमरे के पीछे एक साथ दोनों काम करना बहुत मुश्किल होता है। अब संयोगवश निर्देशन का खून मेरे मुंह लग गया है तो अब लग रहा है कि आगे और फिल्में निर्देशित करनी पड़ेंगी।’

लगा लेखन का चस्का

कलम और लेखन से लगाव को लेकर रणदीप कहते हैं, ‘जब मेरी टांग टूट गई थी और मेरी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ ठंडे बस्ते में चली गई थी तो मैं आठ सप्ताह तक बिस्तर पर पड़ा रहा। उस दौरान मैंने कहानियां लिखनी शुरू कर दी थीं। मैंने 15-20 लघु कहानियां लिख ली हैं।

उनमें से कुछ वर्सोवा के बारे में, कुछ मेरे आस-पास के लोगों के बारे में हैं। इस फिल्म से मुझे जो लेखन का चस्का लगा है, वो मेरे लिए फिल्म की सबसे बड़ी देन है। (हंसते हुए) पूरी जिंदगी लिखने-पढ़ने से बचने के लिए ही एक्टर बना था, अब पढ़ ही रहा हूं। वो भी पूरी बारीकी के साथ करना पड़ रहा है।

अब मुझे अपने विचारों को लिखने में बहुत मजा आने लगा है। मैं आस-पास की जिंदगी देखकर कई बार उसे अपने दृष्टिकोण से लिखता हूं। मुझे अपनी लिखावट की शैली बदलनी पड़ेगी, क्योंकि कहीं बाद में वह लोगों को मेरी ऑटोबायोग्राफी न लगने लगे।’

संपत्ति छुड़ाने का आया समय

बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए रणदीप ने अपनी संपत्ति भी गिरवी रख दी थी। अब उसे छुड़ाने पर वह कहते हैं, ‘मैंने इसके लिए कोई अपने पूर्वजों या बाप दादाओं की जमीन नहीं बेची थी। मेरे पिता ने मेरे ही पैसे बचाकर मेरे लिए जो एक-दो जगह जमीन ली थी, उन्हीं को मैंने फिल्म के लिए दांव पर लगाया था। हमारी फिल्म सफल रही। मैंने सोचा था कि फिल्म सहवाग (क्रिकेटर) होगी, लेकिन यह तो राहुल द्रविड़ निकली (फिल्म की कमाई धीमी रही)। हमारा काम अच्छा चल रहा है, अब सारी संपत्ति छुड़ाने का समय आ गया है।’

राजनीति नहीं, सिनेमा पर ध्यान

भविष्य में राजनीति से जुड़ने की संभावनाओं और राजनीति से जुड़ने के मिलने वाले प्रस्तावों को लेकर रणदीप कहते हैं, ‘कई वर्षों से मैं अपने फिल्मों में काफी व्यस्त रहा हूं। राजनीति भी अपने आप में एक करियर है, जो आपको लोगों की सेवा करना का मौका देती है। अभी मेरे अंदर बहुत सिनेमा बचा है, अभी तो मैं नया-नया निर्देशक बना हूं। अभी मेरी रुचि सिनेमा में ही है, सिनेमा भी एक तरह से देश के सोच, विचार, संस्कृति और इतिहास को समझने के लिए एक जरूरी माध्यम है।’