Kamal Kapoor – Live Halchal

कपूर खानदान का वो बेटा जो बना सिनेमा का सबसे बड़ा खलनायक, 9 साल तक नहीं मिला काम
कपूर खानदान के सदस्यों ने फिल्मी दुनिया पर राज किया है और कुछ आज भी अपने अभिनय का सिक्का चला रहे हैं। पृथ्वीराज कपूर से लेकर राज, ऋषि, शम्मी और रणबीर तक… कपूर खानदान ने सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी है। ज्यादातर हीरो बनकर छा गए।

मगर क्या आपको पता है कि कपूर खानदान का एक और बेटा जिसकी सिनेमा पर सालों तक हुकूमत रही, लेकिन खलनायक के रूप में। जी हां, कपूर खानदान का एक चिराग फिल्मों में खलनायक बनकर धमाल मचाता रहा। यह खलनायक कोई और नहीं बल्कि अभिनेता कमल कपूर (Kamal Kapoor) हैं।

सैकड़ों फिल्मों में बने थे खलनायक
कमल कपूर ने 50 सालों तक सिनेमा में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। वह करीब 500 फिल्मों में खलनायक बने। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) स्टारर डॉन (Don) में नारंग की भूमिका निभाकर।

उन्होंने कई बड़ी फिल्मों राज, दीवाना, राजा और रंक, पाकीजा, दीवार, अमर अकबर एंथनी, मर्द, तूफान, दाता, जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया। उनकी पहली फिल्म दूर चलें थी, जबकि उन्हें लास्ट बार आखिरी संघर्ष फिल्म में देखा गया था। सैकड़ों फिल्मों में काम करने वाले कमल कपूर ने अभिनय से खूब दिल जीता, लेकिन वैसा स्टारडम नहीं मिला जिसके वह हकदार थे।

9 साल तक काम के लिए तरसे थे
एक दौर था, जब उन्हें 9 साल तक काम नहीं मिला था। यह 40 दशक की बात है। वह बतौर हीरो अपना करियर चमकाने की मशक्कत कर रहे थे, लेकिन एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्हें पहचान नहीं मिल रही थी। तभी उन्हें 1965 में आई फिल्म जौहर महमूद इन गोवा में खलनायक की भूमिका मिली जिसने उनका डूबता करियर बचा लिया था।

पृथ्वीराज के थे भाई
लाहौर में जन्मे और DAV कॉलेज से पढ़ाई करने वाले कमल कपूर के बारे में कम लोग जानते हैं कि वह रिश्ते में राज कपूर के दादा लगते थे। जी हां, वह पृथ्वीराज कपूर के कजिन थे। कमल की मां और पृथ्वीराज की मां दोनों बहनें थीं।

वह रिश्ते में रणबीर कपूर के परदादा लगते हैं। सिर्फ कपूर फैमिली ही नहीं, कमल का सोनाली बेंद्रे से भी रिश्ता है। वह सोनाली के नाना ससुर लगते हैं। दरअसल, कमल, सोनाली के पति गोल्डी बहल के नाना हैं।