Jumanji Box Office Collection Day 3 जुमानजी- द नेक्स्ट लेवल को जेक कैसडन ने किया निर्देशित – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 16 Dec 2019 10:30:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg Jumanji Box Office Collection Day 3 जुमानजी- द नेक्स्ट लेवल को जेक कैसडन ने किया निर्देशित – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Jumanji Box Office Collection Day 3 जुमानजी- द नेक्स्ट लेवल को जेक कैसडन ने किया निर्देशित https://livehalchal.com/jumanji-box-office-collection-day-3-%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%a6-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%b2%e0%a5%87/296008 Mon, 16 Dec 2019 10:30:27 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=296008 एक बार फिर हॉलीवुड ने बॉलीवुड पर अपनी धाक जमाई है। बीते शुक्रवार को रिलीज़ हुई हॉलीवुड फ़िल्म जुमानजी- द नेक्स्ट लेवल ने बॉलीवुड फ़िल्मों को पीछे छोड़ते हुए शानदार कमाई की है। जुमानजी ने ओपनिंग वीकेंड में मर्दानी से बेहतर प्रदर्शन किया है। फ़िल्म ने 5.05 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि इससे पहले गुरुवार …]]>

एक बार फिर हॉलीवुड ने बॉलीवुड पर अपनी धाक जमाई है। बीते शुक्रवार को रिलीज़ हुई हॉलीवुड फ़िल्म जुमानजी- द नेक्स्ट लेवल ने बॉलीवुड फ़िल्मों को पीछे छोड़ते हुए शानदार कमाई की है।

जुमानजी ने ओपनिंग वीकेंड में मर्दानी से बेहतर प्रदर्शन किया है। फ़िल्म ने 5.05 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि इससे पहले गुरुवार को पेड प्रीव्यूज़ के ज़रिए 1.15 करोड़ की रकम जुटा ली थी। इसके बाद शनिवार को फ़िल्म ने 8.35 करोड़ का कलेक्शन किया और रविवार को 10.10 करोड़ जुटा लिये। ओपनिंग वीकेंड में ही फ़िल्म ने 24.65 करोड़ की रकम हासिल कर ली। जुमानजी भारत में अंग्रेजी के अलावी हिंदी और कुछ क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज़ की गयी है। ट्रेड जानकारों के मुताबिक, जुमानजी नेक्स्ट लेवल ने इसके प्रीक्वल जुमानजी वेल्कम टू द जंगल से बेहतर कारोबार किया है, जिसने 15.84 करोड़ ओपनिंग वीकेंड में जुटाये थे।

जुमानजी- द नेक्स्ट लेवल को जेक कैसडन ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में द रॉक ड्वेन जॉनसन, जैक ब्लैक, केविन हार्ट, कैरेन गिलन और निक जोनस ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। यह जुमानजी फ्रैंचाइजी की चौथी फ़िल्म है। जुमानजी एडवेंचर कॉमेडी थ्रिलर फ़िल्म है, जो बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गयी है।

बात करें तो बॉलीवुड फ़िल्मों की तो जुमानजी के साथ मर्दानी 2 और द बॉडी रिलीज़ हुईं। गोपी पुथरन निर्देशित और रानी मुखर्जी स्टारर द मर्दानी ने ओपनिंग वीकेंड 17 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया है, जबकि इमरान हाशमी और ऋषि कपूर की फ़िल्म द बॉडी को लेकर जानकारों का अनुमान है कि रिलीज़ के 3 दिनों में फ़िल्म 2 करोड़ के आसपास ही जुटा सकी है। सस्पेंस थ्रिलर द बॉडी, स्पेनिश फ़िल्म का आधिकारिक रीमेक है। फ़िल्म में शोभिता धुलिपाला और वेदिका फीमेल लीड रोल में हैं।

]]>