JIO – Live Halchal

Jio के IPO पर बड़ा अपडेट, DRHP पर सूत्रों ने किया खुलासा
जियो के आईपीओ (Jio IPO) पर एक बड़ा अपडेट आया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट (Bloomberg Report) में सूत्रों ने दावा किया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपनी टेलिकॉम यूनिट, जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के पब्लिक इश्यू के लिए मार्च के आखिरी तक हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने का लक्ष्य रख रही है। यह ड्राफ्ट इसी महीने के अंत तक दाखिल किया जा सकता है।

कंपनी ने मंगलवार को आईपीओ की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत करते हुए 17 बैंकों को नियुक्त किया है। सूत्रों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मॉर्गन स्टेनली, एचएसबीसी होल्डिंग्स पीएलसी, जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी, सिटीग्रुप इंक. और गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक. समेत 9 ग्लोबल बैंकों को एडवाइजरी रोल के लिए चुना गया है।सूत्रों के अनुसार, घरेलू सलाहकारों में कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड शामिल हैं।

अब तक का सबसे बड़ा IPO

लिस्टिंग से जुड़ी आवश्यकताओं को मंजूरी देने के बाद जियो के आईपीओ की योजना में तेजी आई है। सरकार द्वारा अहम बदलाव के तहत बड़ी कंपनियों को अपनी इक्विटी का केवल 2.5% तक ही कम करने की अनुमति दी गई है। यह आईपीओ भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। खास बात है कि मुकेश अंबानी की प्रमुख कंपनी रिलायंस की किसी बड़ी इकाई द्वारा लगभग दो दशकों में यह पहला आईपीओ होगा।

ये हैं Jio के लंबी वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान्स, मिलती है अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS
भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर, रिलायंस Jio के पास यूजर्स के लिए दो वॉयस ओनली प्रीपेड प्लान हैं। ये प्लान 1,748 रुपये और 448 रुपये के हैं। टेलीकॉम ऑपरेटर ने ये प्लान टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आदेश के बाद पेश किए थे। TRAI के आदेश में कहा गया था कि हर टेलीकॉम ऑपरेटर के पास ऐसे प्रीपेड प्लान होने चाहिए जिनमें सिर्फ वॉयस कॉलिंग का फायदा हो और कोई डेटा न हो। ऐसा इसलिए था क्योंकि जिन कस्टमर्स को डेटा की जरूरत नहीं थी, उन्हें भी ऐसे प्लान से रिचार्ज करना पड़ता था जिनमें डेटा बंडल होता था। इसका मतलब था कि उन्हें अपनी मर्जी से ज्यादा पैसे देने पड़ते थे। आइए, आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में।

रिलायंस जियो का 1178 रुपये का प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो का 1178 रुपये का प्रीपेड प्लान 336 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और बिना डेटा के आता है। प्लान के साथ 3600 SMS बंडल किए जाते हैं। ये सिर्फ वॉयस प्लान है और सिर्फ सर्विस वैलिडिटी के लिए है। यूजर्स को इस प्लान के साथ कुछ भी बड़ा या एक्स्ट्रा नहीं मिलता है। इसमें JioTV और JioCloud शामिल हैं। हालांकि, आप जब चाहें इस प्लान के ऊपर डेटा पैक से रिचार्ज कर सकते हैं।

रिलायंस जियो का 448 रुपये का प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो का 448 रुपये का प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 1000 SMS के साथ आता है। इस प्लान में 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। फिर से, यहां भी कोई एडिशनल फायदे नहीं हैं। सिर्फ JioTV और JioAICloud के ऐड-ऑन बेनिफिट्स मिलते हैं। इसमें कोई डेटा बंडल नहीं है, लेकिन यूजर्स हमेशा ऊपर से डेटा पैक से रिचार्ज कर सकते हैं।

रिलायंस जियो का सबसे सस्ता डेटा वाउचर 19 रुपये का आता है। ये डेटा वाउचर 1GB डेटा देता है, लेकिन इसकी वैलिडिटी सिर्फ 1 दिन की होती है। इसलिए अगर आप इस प्लान से रिचार्ज करते हैं, तो ये आपके लिए सिर्फ एक दिन के लिए ही सही रहेगा। ये वॉयस ओनली प्लान सिर्फ उन लोगों के लिए अच्छे हैं जिन्हें मोबाइल डेटा नहीं चाहिए, लेकिन फिर भी सर्विस वैलिडिटी और वॉयस कॉलिंग का फायदा चाहिए।

Jio ने दो दिन में बंद किए दो पॉपुलर प्लान
रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों ग्राहकों को एक के बाद एक झटका दिया है। कंपनी ने महज दो दिन के अंदर ही अपने दो सबसे पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स को बंद कर दिया है। इनमें पहला 249 रुपये का बजट-फ्रेंडली प्लान था, जो खासतौर पर कम डेटा और महीने भर की वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा था। जबकि दूसरा प्लान 799 रुपये वाला था, जो लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी वाले यूजर्स के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर था। हालांकि अब कंपनी ने इन दोनों ही प्लान्स को बंद कर दिया है। चलिए पहले इन दोनों प्लान्स के बारे में विस्तार से जानें और फिर अब आपके पास क्या ऑप्शंस हैं इस पर भी एक नजर डालते हैं…

Jio का 249 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में कंपनी 28 दिन की वैलिडिटी, रोजाना 1GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा दे रही थी। साथ ही इस प्लान में फ्री JioCinema, JioTV और JioCloud का एक्सेस भी मिल रहा था। यह प्लान एक बजट-फ्रेंडली होने के साथ-साथ डेटा, कॉलिंग और SMS की जरूरत को भी पूरा कर रहा था।

Jio का 799 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में कंपनी 84 दिन की वैलिडिटी, रोजाना 1.5GB डेटा (कुल 126GB), अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन भेजने की सुविधा दे रही थी। साथ ही इस प्लान में फ्री JioCinema, JioTV और JioCloud का एक्सेस भी मिल रहा था। यह प्लान लंबे टाइम तक डेटा और कॉलिंग की सुविधा दे रहा था। अब कंपनी ने इसे भी My Jio ऐप से हटा दिया है।

अब आपके पास क्या हैं ऑप्शंस?
239 रुपये वाला प्लान
अगर आप 249 रुपये वाले बजट-फ्रेंडली प्लान की जगह कोई और सस्ता प्लान ढूंढ रहे हैं तो 239 रुपये वाला प्लान आपके लिए एक बेस्ट अल्टरनेटिव ऑप्शन हो सकता है। हालांकि इस प्लान में थोड़ी कम 22 दिन की वैलिडिटी मिलती है लेकिन यह प्लान रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन भेजने की सुविधा दे रहा है।

889 रुपये वाला प्लान
वहीं, अगर आप 889 प्लान वाले प्लान की जगह कोई और प्लान ढूंढ रहे हैं तो 889 रुपये वाला प्लान आपके लिए एक बेस्ट अल्टरनेटिव ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान में आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है जिसके साथ कंपनी रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन और JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही रही है।

गेमर्स की हो गई मौज! Jio के नए प्रीपेड गेमिंग प्लान्स हुए लॉन्च
Reliance Jio ने भारत में अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए नए गेमिंग-सेंट्रिक रिचार्ज पैक लॉन्च किए हैं। कई नए प्लान गेमिंग ऐड-ऑन हैं, यानी इनमें वॉयस कॉल या SMS बेनिफिट्स नहीं हैं और इन्हें काम करने के लिए एक्टिव बेस सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। टेलीकॉम ऑपरेटर JioGames Cloud का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है, जो JioGames ऐप, वेब ब्राउजर और JioFiber सेट-टॉप बॉक्स पर हाई-क्वालिटी गेमिंग टाइटल्स को स्ट्रीम करने की सुविधा देता है।

Jio गेमिंग प्लान्स की कीमत और बेनिफिट्स

Jio का 48 रुपये वाला गेमिंग ऐड-ऑन प्रीपेड रिचार्ज प्लान 10MB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा और 3 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें पैक की वैलिडिटी पीरियड के लिए JioGames Cloud का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है। वहीं, 98 रुपये वाले गेमिंग ऐड-ऑन पैक में 48 रुपये वाले प्लान जैसे ही बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं, लेकिन इसकी वैलिडिटी 7 दिन की है।

टेलीकॉम ऑपरेटर के मुताबिक, जो लंबे पीरियड के लिए JioGames Cloud का फ्री एक्सेस चाहते हैं, वे 298 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज ऐड-ऑन पैक को सेलेक्ट कर सकते हैं। ये 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसी पीरियड के लिए सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है। ये रिचार्ज ऐड-ऑन 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा ऑफर करता है।

Jio का कहना है कि ये ऐड-ऑन पैक केवल डेटा बंडल करते हैं, जिनमें वॉयस कॉलिंग या SMS बेनिफिट्स नहीं हैं। इसलिए, इनके काम करने के लिए एक्टिव बेस पैक होना जरूरी है।

इसके अलावा, कंपनी ने JioGames Cloud सब्सक्रिप्शन के साथ दो स्टैंडअलोन प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी पेश किए हैं। कंपनी के 495 का प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के लिए 1.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोज 100 SMS देता है। इसमें JioGames Cloud और FanCode का 28 दिन का सब्सक्रिप्शन, JioHotstar का तीन महीने की फ्री एक्सेस, JioTV और 50GB Jio AICloud स्टोरेज भी शामिल है।

कंज्यूमर्स 544 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज पैक भी चुन सकते हैं, जिसमें 495 रुपये प्लान जैसे ही बेनिफिट्स और वैलिडिटी हैं। लेकिन, डेली डेटा अलाउंस 2GB पर डे है। फेयर यूज पॉलिसी (FUP) के तहत, सभी प्रीपेड रिचार्ज पैक में डेटा लिमिट खत्म होने तक अनलिमिटेड डेटा मिलता है, जिसके बाद स्पीड 64kbps हो जाती है।

JioGames Cloud के बारे में
JioGames Cloud एक क्लाउड-बेस्ड गेम-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जो बिना महंगे हार्डवेयर या फिजिकल मीडिया के हाई-क्वालिटी, कंसोल-लेवल गेमिंग ऑफर करता है। Jio के क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा संचालित, ये यूजर्स को स्मार्टफोन, PC और Jio सेट-टॉप बॉक्स पर गेम स्ट्रीम और खेलने की सुविधा देता है। चूंकि ये क्लाउड-बेस्ड है, यूजर्स को डिवाइस पर गेम इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होती है। इसके बजाय, वे केवल डिवाइस और स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन के साथ तुरंत गेम खेल सकते हैं।

JioGames Cloud का सब्सक्रिप्शन भारत में Pro Pass के लिए 398 रुपये में उपलब्ध है, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि ये इंट्रोडक्टरी प्राइसिंग है, जिसके बाद कीमत 499 रुपये हो जाएगी। ये प्लान 500 से ज्यादा गेम्स तक एक्सेस देता है, जिसमें हर हफ्ते नए टाइटल्स जुड़ते हैं, 1080p रेजोल्यूशन में स्ट्रीमिंग और स्मार्टफोन, PC या Jio सेट-टॉप बॉक्स पर अनलिमिटेड गेमप्ले मिलता है।

महंगे प्लान से राहत: Jio भी लेकर आया वॉयस और SMS-ओनली प्रीपेड प्लान
कुछ दिन पहले ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को वॉयस और SMS-ओनली प्रीपेड प्लान लॉन्च करने का आदेश दिया था। एयरटेल पहले ही इन प्लान्स को लॉन्च कर चुका है। अब जियो भी ऐसे प्लान लेकर आया है। जिनमें डेटा नहीं मिलता है। लेकिन कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलती है। साथ ही इनमें कई और बेनिफिट मिल रहे हैं।

रिलायंस जियो ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आदेशानुसार वॉयस और SMS-ओनली प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी इन प्लान्स को ऐसे यूजर्स के लिए लेकर आई है, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती। हाल ही में ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को इस तरह के प्लान लॉन्च करने का आदेश दिया था।

एयरटेल पहले ही ऐसे प्लान लॉन्च कर चुका है, अब जियो ने भी वॉयस और SMS-ओनली प्रीपेड प्लान पेश कर दिए हैं। ट्राई के इस नियम का मकसद बुजुर्गों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लाभ पहुंचाना है। जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती है।

Jio वैल्यू 458 रुपये वॉयस-ओनली प्लान
Jio का एंट्री-लेवल वॉयस और SMS-ओनली प्लान 458 रुपये से शुरू होता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 1,000 SMS शामिल हैं, जिनकी वैलिडिटी 84 दिनों की है। इसके अलावा इसमें Jio ऐप्स जैसे कि JioTV, JioCinema (गैर-प्रीमियम) और JioCloud का एक्सेस मिलता है।

बता दें पहले इस प्लान की कीमत 479 रुपये थी। इसमें अनलिमिटेड वॉयस, 6GB डेटा (लिमिट के बाद 64 Kbps पर अनलिमिटेड डेटा के साथ) और 84 दिनों के लिए 1,000 SMS शामिल थे। अब इसकी कीमत 21 रुपये घटा दी गई है। साथ ही डेटा को पूरी तरह से हटा दिया गया है।

जियो वैल्यू 1,958 रुपये वॉयस-ओनली प्लान
जियो के सालाना वॉयस और SMS-ओनली प्लान की कीमत अब 1,958 रुपये है। यह पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 3,600 SMS प्रदान करता है। इसमें Jio ऐप्स, जैसे कि JioTV, JioCinema (गैर-प्रीमियम) और JioCloud का फायदा भी मिल रहा है।

पहले इस प्लान की कीमत 1,899 रुपये थी। इसमें 336 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 3,600 एसएमएस, 6 जीबी डेटा और हाई-स्पीड लिमिट पार करने के बाद 64 केबीपीएस पर अनलिमिटेड डेटा मिलता था। अपडेट किए गए प्लान के साथ जियो ने कीमत में 59 रुपये की बढ़ोतरी की है और डेटा को हटा दिया है। इसमें वॉयस, एसएमएस और ऐप लाभों को बरकरार रखते हुए वैलिडिटी को 29 दिनों तक बढ़ा दिया है।

एयरटेल का 1,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
लॉन्ग-टर्म या ईयरली प्लान चाहने वाले एयरटेल यूजर्स के लिए, 1,999 रुपये वाला ईयरली प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 3,600 SMS मेसेजेस ऑफर करता है। इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। एडिशनल एयरटेल रिवॉर्ड्स में एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप पर फ्री कॉन्टेंट, अपोलो 24/7 सर्कल मेंबरशिप और फ्री हेलो ट्यून्स शामिल हैं।

पहले, ये प्लान 24GB डेटा के साथ भी आता था। कंपनी ने बताया कि SMS की लिमिट खत्म होने के बाद, लोकल के लिए 1 रुपये और STD के लिए 1.5 रुपये प्रति SMS का चार्ज लिया जाएगा।