Jio Phone को टक्कर देगा Nokia का नया फीचर फोन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 23 Aug 2020 10:28:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg Jio Phone को टक्कर देगा Nokia का नया फीचर फोन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Jio Phone को टक्कर देगा Nokia का नया फीचर फोन, जल्द भारत में होगी लॉन्चिंग, जानिए पूरी डिटेल https://livehalchal.com/jio-phone-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-nokia-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%9a/365428 Sun, 23 Aug 2020 10:28:26 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=365428 HMD Global कंपनी ने भारत में दो नए फोन की लॉन्चिंग का ऐलान किया है। Nokia Mobile India के ऑफिशियल अकाउंट से दो टीजर वीडियो जारी किए गए हैं, जिसमें भारत में जल्द लॉन्च होने वाले दो फोन के बारे में खुलासा हुआ है। Gizmochina वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक Nokia की तरफ से जिन …]]>

HMD Global कंपनी ने भारत में दो नए फोन की लॉन्चिंग का ऐलान किया है। Nokia Mobile India के ऑफिशियल अकाउंट से दो टीजर वीडियो जारी किए गए हैं, जिसमें भारत में जल्द लॉन्च होने वाले दो फोन के बारे में खुलासा हुआ है। Gizmochina वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक Nokia की तरफ से जिन दो स्मार्टफोन की टीजर इमेज पोस्ट की गई है, उसमें से एक स्मार्टफोन है, जबकि दूसरा फीचर फोन है। इस फीचर फोन के बारे में ज्यादा डिटेल नही मिली है। लेकिन Nokia के नए स्मार्टफोन की टक्कर भारत के टॉप फीचर फोन Jio phone से मानी जा रही है।

Twitter पर पोस्ट की गई टीजर इमेज 

HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Juho Sarvikas ने भी ट्विटर पर दो अलग टीजर वीडियो पोस्ट किए हैं। इन्हीं ट्वविटर पोस्ट और टीजर इमेज के हवाले से ऐसी संभावना जताई जा रही है कि Nokia का नया फोन Nokia C3 होगा। वही दूसरा Nokia का 4G फीचर फोन होगा। Nokia C3 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है, जिसे चीन में इसी माह की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। फोन में 5.99 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। फोन 3GB रैम और 32GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।

]]>