Jio का नया धमाका – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 01 Apr 2018 11:28:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg Jio का नया धमाका – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 JIO का नया धमाका, सिम लगाते ही चार्ज हो जायेगा आपका स्मार्टफोन https://livehalchal.com/jio-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a7%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%9a/130282 Sun, 01 Apr 2018 11:28:13 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=130282 रिलायंस जियो ने नया वित्त वर्ष शुरू होते ही नया धमाका किया है. 1 अप्रैल से जियो यूजर्स को JioJuice की नई सुविधा मिलेगा. जियो ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है. दरअसल, स्मार्टफोन चार्जिंग से परेशान लोगों के लिए जियो की नई तकनीक वरदान साबित होगी. जियो ने जो जानकारी साझा …]]>

रिलायंस जियो ने नया वित्त वर्ष शुरू होते ही नया धमाका किया है. 1 अप्रैल से जियो यूजर्स को JioJuice की नई सुविधा मिलेगा. जियो ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है. दरअसल, स्मार्टफोन चार्जिंग से परेशान लोगों के लिए जियो की नई तकनीक वरदान साबित होगी. जियो ने जो जानकारी साझा की है, उससे पता चलता है कि जियो का एक ऐसा सिम कार्ड लाया है जिसे फोन में लगाते ही आप अपना फोन चार्ज कर सकेंगे. जियो ने इसको समझाने के लिए वीडियो शेयर किया है. JIO का नया धमाका, सिम लगाते ही चार्ज हो जायेगा आपका स्मार्टफोनचार्जर की नहीं होगी जरूरत
जियो ने बैट्री डिस्चार्ज की समस्या का समाधान ढूंढ लिया है. जियो एक ऐसा सिम लेकर आ रहा है, जिसे स्मार्टफोन में डालिए और आपका फोन चार्ज होना शुरू. इसके लिए आपको अलग से कोई चार्जिंग प्वाइंट या फिर किसी चार्जर की जरूरत नहीं होगी. इस सिम की बदौलत यूजर्स को किसी पावर बैंक की भी जरूरत नहीं पड़ेगा.

जियो जूस दिया सर्विस को नाम
जियो ने 1 अप्रैल से इस नई सर्विस की शुरुआत की है. कंपनी ने अपनी इस अनोखी तकनीक को जियो जूस का नाम दिया है. हालांकि, इसे यूजर्स के लिए कब लॉन्च किया जाएगा इसकी कोई जानकारी वीडियो में नहीं दी गई है. ट्विटर यूजर्स इसे अप्रैल फूल बता रहे हैं. क्योंकि ऐसी कोई सेवा का पहले से पता नहीं था. 1 अप्रैल को ही कंपनी ने यह वीडियो शेयर किया है. 

रिलायंस जियो ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है. इसमें जियो ने सिम से फोन चार्जिंग की पूरी प्रक्रिया को समझाया है. इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. किसी का कहना है कि यह कोई पावर सेविंग ऐप हो सकती है, तो कोई इसे नई तकनीक बता रहा है, वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे निश्चित तौर पर अप्रैल फूल बताया है.

कैसे होती है चार्जिंग
जियो ने इस वीडियो में दिखाया है कि यूजर स्मार्टफोन में जैसे ही जियो सिम लगाता है, फोन अपने आप चार्ज होने लगता है. इस प्रक्रिया को समझाया गया है कि ऐसा कैसे हो सकता है. वीडियो में दावा किया गया है कि जियो जूस वायरलेस जियो नेटवर्क की मदद से ट्रांसमीटर और रिसीवर के बीच इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड बनाती है. इससे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन के जरिए एनर्जी ट्रांसफर होती है और बैट्री चार्ज होने लगती है. 

लॉन्चिंग का नहीं है खुलासा
वीडियो में कहा गया है कि जैसे इंसानों की पूंछ नहीं होती है, उसी तरह से मोबाइल की भी पूंछ नहीं होनी चाहिए. जियो की इस तकनीक पर फिलहाल विश्वास करना मुश्किल हो रहा है, लेकिन मॉर्डन तकनीक में ऐसा संभव है. अब सारे यूजर्स ये जानना चाहते हैं कि इस डिवाइस का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है और इसकी कितनी कीमत होगी. फिलहाल लोगों की निगाहें रिलायंस जियो के अगले ट्वीट पर टिकी हैं.

]]>
Jio का नया धमाका, अब इस प्लान में मिलेगा पहले से ज्यादा डेटा… https://livehalchal.com/jio-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a7%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87/108359 Wed, 17 Jan 2018 09:36:35 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=108359 रिलायंस जियो ने जियोफोन के लिए अपने प्रीपेड टैरिफ पैक को अपग्रेड किया है. 153 रुपये वाले प्रीपेड पैक में अब प्रतिदिन 1GB 4G हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी, रोमिंग) और प्रतिदिन 100SMS दिया जाएगा. इसके साथ ग्राहकों को जियो ऐप्स के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 28 …]]>

रिलायंस जियो ने जियोफोन के लिए अपने प्रीपेड टैरिफ पैक को अपग्रेड किया है. 153 रुपये वाले प्रीपेड पैक में अब प्रतिदिन 1GB 4G हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी, रोमिंग) और प्रतिदिन 100SMS दिया जाएगा. इसके साथ ग्राहकों को जियो ऐप्स के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की ही रहेगी.Jio का नया धमाका, अब इस प्लान में मिलेगा पहले से ज्यादा डेटा...

153 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1GB की लिमिट समाप्त होने के बाद इसकी स्पीड 64 Kbps हो जाएगी. पहले 153 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 500MB डेटा 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए दिया जाता था. जो कुल 14GB डेटा होता था. अब प्लान अपग्रेड होने के बाद ये डेटा बढ़कर कुल 28GB हो गया है.  

इसके अलावा कंपनी के पास जियोफोन के लिए दो छोटे रिचार्ज प्लान्स भी हैं. 24 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें फ्री वॉयस कॉल, प्रतिदिन 500MB हाई स्पीड डेटा, 20 SMS और दो दिन के लिए जियो ऐप्स का एक्सेस दिया जा रहा है. इसी तरह 54 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें इन्हीं सभी फायदों के साथ 7 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. केवल SMS की संख्या 70 होगी. 

जियो द्वारा 153 रुपये वाले प्लान को अपडेट किए जाने के बाद अब ये प्लान 4G स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध 149 रुपये वाले प्लान की तरह हो गया है. जियोफोन को पिछले साल जुलाई में कंपनी के एनुअल जनरल मीटिंग में लॉन्च किया गया था.

]]>