Jio और वोडाफोन ने इस मामले में फिर मारी बाजी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 16 Mar 2019 09:44:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg Jio और वोडाफोन ने इस मामले में फिर मारी बाजी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Jio और वोडाफोन ने इस मामले में फिर मारी बाजी, Trai का खुलासा https://livehalchal.com/jio-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/214798 Sat, 16 Mar 2019 09:44:29 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=214798 रिलायंस जियो (Reliance Jio) फरवरी में औसत 20.9 मेगाबिट प्रति सेकेंड की स्पीड के साथ सबसे तेज 4G नेटवर्क रहा. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (Trai) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. जनवरी की तुलना में भारती एयरटेल और वोडाफोन का प्रदर्शन 9.4 एमबीपीएस और 6.7 एमबीपीएस के साथ स्थिर रहा. आइडिया की डाउनलोड स्पीड में सुधार फरवरी …]]>

रिलायंस जियो (Reliance Jio) फरवरी में औसत 20.9 मेगाबिट प्रति सेकेंड की स्पीड के साथ सबसे तेज 4G नेटवर्क रहा. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (Trai) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. जनवरी की तुलना में भारती एयरटेल और वोडाफोन का प्रदर्शन 9.4 एमबीपीएस और 6.7 एमबीपीएस के साथ स्थिर रहा.

आइडिया की डाउनलोड स्पीड में सुधार
फरवरी में आइडिया के नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड सुधरकर 5.7 एमबीपीएस हो गई, जो जनवरी में 5.5 एमबीपीएस थी. हालांकि, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर के कारेाबार का विलय हो चुका है और ये एक इकाई वोडाफोन आइडिया के नाम से परिचालन करती है, ट्राई ने दोनों के नेटवर्क के प्रदर्शन के आंकड़े अलग-अलग प्रकाशित किए हैं.

औसत अपलोड रफ्तार के मामले में वोडाफोन सबसे आगे रही. फरवरी में वोडाफोन की अपलोड स्पीड 6 एमबीपीएस रही. फरवरी में यह 5.4 एमबीपीएस रही थी. आइडिया और एयरटेल की औसत 4जी अपलोड स्पीड मामूली घटकर क्रमश: 5.6 एमबीपीएस और 3.7 एमबीपीएस रही. वहीं जियो की औसत अपलोड स्पीड मामूली सुधार के साथ 4.5 एमबीपीएस रही.

]]>