Jackfruit की लजीज खीर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 21 Jan 2020 11:24:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg Jackfruit की लजीज खीर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Jackfruit की लजीज खीर, स्वाद ऐसा कि हर कोई कहेगा ‘वाह’ ‘वाह’ https://livehalchal.com/jackfruit-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%9c-%e0%a4%96%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%bf-%e0%a4%b9/310205 Tue, 21 Jan 2020 11:24:16 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=310205 500 ग्राम कटहलके बीज, 2 1/2 लीटर दूध, 4 बड़े चम्मच घी, 4 बड़े चम्मच शकर, 1/2 चम्मच इलायची पावडर, किशमिश व पिस्ते की कतरन अंदाज से। विधि : Jackfruit यानी कटहल की खीर बनाने के लिए सबसे पहले उसके बीजों को पानी में अच्छी तरह साफ करके कद्दूकस कर लें और पानी में फिर से धो लें। …]]>

500 ग्राम कटहलके बीज, 2 1/2 लीटर दूध, 4 बड़े चम्मच घी, 4 बड़े चम्मच शकर, 1/2 चम्मच इलायची पावडर, किशमिश व पिस्ते की कतरन अंदाज से।

विधि :
Jackfruit यानी कटहल की खीर बनाने के लिए सबसे पहले उसके बीजों को पानी में अच्छी तरह साफ करके कद्दूकस कर लें और पानी में फिर से धो लें।
अब कद्दूकस कटहल को एक साफ कपड़े में बांधकर कपड़े सहित उबाल लें। जब यह अच्छी तरह गल जाए तो निकालकर किसी बर्तन में फैला दें।
कड़ाही में घी को हल्का गरम करके मिश्रण को धीमी आंच पर गुलाबी होने तक भून लें। दूध गरम करके जब थोड़ा उबल जाए तो कद्दूकस कटहल डाल दें।
धीमी आंच पर उबलने दें, बीच-बीच में चलाती जाएं ताकि कड़ाही से चिपके नहीं। मिश्रण जब गाढ़ा होने लगे तो शक्कर मिला दें। कुछ देर और पकाएं फिर किशमिश और पिस्ते की कतरन डाल दें। अब आंच बंद कर दें।

तैयार Jackfruit की लजीज खीर को गरम या ठंडा कैसे भी खाएं। दोनों ही तरह से यह खीर बहुत स्वादिष्ट लगेगी, साथ ही आपकी सेहत भी बनाएगी।

]]>