IRGC – Live Halchal

IRGC से मतभेद के चलते ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान ने दिया इस्तीफा, रिपोर्ट में दावा
ईरानी अधिकारियों ने उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया था कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने तेहरान के युद्धकालीन फैसलों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के बेरोकटोक दबदबे के विरोध में इस्तीफा देने की इच्छा जताई है।

यह खंडन तब आया जब यूके स्थित ‘ईरान इंटरनेशनल’ ने रिपोर्ट दी कि पेजेशकियान ने सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि देश में अहम फैसले लेने की प्रक्रियाओं से चुनी हुई सरकार को असल में बाहर कर दिया गया है और इस स्थिति से पैदा हुए खालीपन ने IRGC के भीतर के कट्टरपंथी गुटों को मामलों पर नियंत्रण करने का मौका दे दिया है।

ईरान ने किया दावे का खंडन

सरकार के एक जानकार सूत्र का हवाला देते हुए IRGC से जुड़ी तसनीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि राष्ट्रपति ने इस्तीफा नहीं दिया है और वे अपने कर्तव्यों का पालन करना जारी रखे हुए हैं।

इसके अलावा राष्ट्रपति कार्यालय में संचार और सूचना के उप-प्रमुख सैयद मेहदी तबातबाई ने भी एक्स पर एक पोस्ट के जरिए ‘ईरान इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट को खारिज कर दिया और कहा कि पेजेशकियान लोगों की सेवा करने से पीछे नहीं हटेंगे।

तबातबाई की पोस्ट में लिखा था, “एक बदनाम विदेशी नेटवर्क द्वारा फैलाई जा रही अफवाहें मीडिया के पिछले हास्यास्पद पैंतरों का ही विस्तार हैं। उन्होंने वास्तविकता के बजाय अपनी मनगढ़ंत सोच को ही प्रकाशित किया है।”

इसमें आगे कहा गया, “राष्ट्रपति पेजेशकियान लोगों की सेवा करने से पीछे नहीं हटेंगे, ठीक वैसे ही जैसे ईरानी राष्ट्र एकजुटता और प्रतिरोध के मार्ग से पीछे नहीं हटेगा। ईरानी राष्ट्र की एकता को तोड़ने की अपनी चाहत को वे अपने साथ कब्र में ले जाएंगे।”

रिपोर्ट में क्या दावा किया गया?

ईरान इंटरनेशनल ने सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया कि पेजेशकियान ने सर्वोच्च नेता के कार्यालय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि फैसले लेने की प्रक्रिया में IRGC के वर्चस्व के कारण वह सरकार चलाने और अपनी कानूनी जिम्मेदारियों को निभाने में असमर्थ थे और इसी वजह से वह तत्काल पद छोड़ने का अनुरोध कर रहे हैं।

ईरान की सबसे खतरनाक सेना IRGC को कनाडा ने बताया आतंकी संगठन
कनाडा ने ईरान की सबसे खतरनाक आर्मी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को आतंकी संगठन करारा दिया है। जस्टिन ट्रूडो ने ये भी कहा कि सरकार के इस फैसले से टेरर फंडिंग को रोकने में मदद मिलेगी। कनाडा सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आईआरजीसी को आतंकी लिस्ट में शामिल करने से आतंकवाद के खिलाफ एक ठोस संदेश जाएगा।

कनाडा ने ईरान के खिलाफ बड़ा आरोप लगाया है। कनाडा ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (Islamic Revolutionary Guard Corps) को आतंकवादी ग्रुप करार दिया है। वहीं ट्रूडो सरकार ने ईरान में रहने वाले कनाडाई लोगों से देश छोड़ने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि आईआरजीसी (IRGC) अब कनाडा में आतंकी ग्रुप की लिस्ट में शामिल हो गया है।

टेरर फंडिंग पर रोक लगाने की कोशिश: कनाडा

जस्टिन ट्रूडो ने ये भी कहा कि सरकार के इस फैसले से टेरर फंडिंग को रोकने में मदद मिलेगी।  कनाडा सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आईआरजीसी को आतंकी लिस्ट में शामिल करने से आतंकवाद के खिलाफ एक ठोस संदेश जाएगा।

बता दें कि इजरायल-हमास युद्ध के दौरान भी आईआईजीसी ग्रुप का नाम चर्चा में था। बता दें कि ये ईरान की सबसे खतरनाक आर्मी मानी जाती है।

आईआरजीसी से जुड़े लोगों को देश से बाहर निकाला जाएगा: कनाडा

कनाडाई सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने बुधवार दोपहर को घोषणा करते हुए कहा कि आईआरजीसी की आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए कनाडा हर मुमकिन प्रयास करेगा।

लेब्लांक ने कहा, “आईआरजीसी के शीर्ष सदस्यों सहित हजारों वरिष्ठ ईरानी सरकारी अधिकारियों को अब कनाडा में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं, जो लोग पहले से ही देश के अंदर हैं, उनकी जांच की जा सकती है और उन्हें देश से बाहर निकाला जा जा सकता है।”

अमेरिका लगा चुका है ग्रुप पर प्रतिबंध

अमेरिका ने 2019 में आईआरजीसी को आतंकवादी ग्रुप घोषित किया था। आईआरजीसी पर हिज्बुल्लाह समेत मध्य पूर्व क्षेत्र में कई आतंकवादी संगठन को बनाने का आरोप लगता आया है। बता दें कि कुछ साल पहले यूरोपियन यूनियन की ओर से ये आरोप लगाया गया था कि आईआरजीसी ने सऊदी अरब में मौजूद तेल भंडार पर ड्रोन से हमला किया था।