iQOO 7 5G स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 16 Dec 2020 09:11:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg iQOO 7 5G स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 iQOO 7 5G स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट, 120W फास्ट चार्जिंग समेत होगा लॉन्च https://livehalchal.com/iqoo-7-5g-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8/402847 Wed, 16 Dec 2020 09:11:54 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=402847 Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने हाल ही में iQOO U3 को लॉन्च किया था। अब खबर है कि कंपनी अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे जानकारी मिली है कि Vivo V2049A मॉडल नंबर के साथ एक डिवाइस को सर्टिफिकेशन वेबसाइट …]]>

Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने हाल ही में iQOO U3 को लॉन्च किया था। अब खबर है कि कंपनी अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे जानकारी मिली है कि Vivo V2049A मॉडल नंबर के साथ एक डिवाइस को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे iQOO 7 सीरीज के तहत पेश किया जाएगा। 

91मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का एक स्मार्टफोन Vivo V2049A मॉडल नंबर के साथ 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, यह डिवाइस 5G कनेक्टिविटी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। इस अगामी हैंडसेट का नाम iQOO 7 5G होगा और इसे अगले साल सबसे पहले चीन में पेश किया जाएगा। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है। 

iQOO U3 

बता दें कि कंपनी ने 14 दिसंबर के दिन iQOO U3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत 1,498 युआन (करीब 16,990 रुपये) है। iQOO U3 स्मार्टफोन 6.58 इंच IPS LCD स्क्रीन के साथ आएगा। फोन में वाटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है। फोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो आस्पेक्ट रेश्यो 20.07:9 होगा।iQOO स्मार्टफोन फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ आएगी। इसमें आपको 1080 x 2408 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है। साथ ही पिक्सल डेंसिटी 401ppi होगी। फोन HDR10 और 90Hz रिफ्रेश्ड रेट के साथ आएगी। 

इस डिवाइस में Dimensity 800U चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। iQOO U3 एंड्राइड 10 बेस्ड  IQOO UI 1.5 पर काम करता है। फोन यूनीक डिजाइन वाला ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में एक  48MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.79 होगा और एक 2MP का डेप्थ सेंसर कैमरा दिया गया है। फोन में कैमरा नाइट सीन मोड, पैनोरमा, टाइम-लैप्स फोटोग्राफी, EIS और 4K विडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलेगी।

iQOO U3 स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन 18W ड्यूल इंजन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। iQOO U3 लिक्विड कूलिंग टेक्नॉलजी, ड्यूल सिम सपॉर्ट, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

]]>