IPL 2021 ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे केएल राहुल – Live Halchal

IPL 2021 ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे केएल राहुल, इन तीन खिलाड़ियों से मिलेगी टक्कर
नई दिल्ली, पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने गुरुवार को 42 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 98 रन की पारी खेली और वे आइपीएल 2021 में सबसे पहले 600 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 13 मैचों में 626 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 62.60 का रहा और केएल के बल्ले से 6 अर्धशतक भी निकले। हालांकि, उनसे आरेंज कैप छिन सकती है, क्योंकि उनकी टीम का सफर इस आइपीएल से समाप्त हो गया है।

केएल राहुल 626 रनों के साथ इस समय आरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं, लेकिन उनके बाद दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के फाफ डुप्लेसिस (546 रन) हैं और तीसरे नंबर पर रितुराज गायकवाड़ (533) हैं, जबकि चौथे पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन हैं, जिन्होंने अब तक 501 रन बनाए हैं। पांचवें पायदान पर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने राजस्थान रायल्स के लिए 484 रन बनाए हैं। हालांकि, सैमसन और केएल राहुल की टीम प्लेआफ से बाहर हो गई हैं।

केएल राहुल को पीछे छोड़ने का मौका फाफ डुप्लेसिस, रितुराज गायकवाड़ और शिखर धवन के पास है, क्योंकि डुप्लेसिस और गायकवाड़ को अभी कम से कम दो मैच और खेलने को मिलेंगे, जबकि दिल्ली के ओपनर धवन के पास कम से कम तीन मौके होंगे, क्योंकि उनकी टीम को अभी आखिरी लीग मैच में भी उतरना है। वहीं, चेन्नई के ओपनर गायकवाड़ और डुप्लेसिस कम से कम पहले क्वालीफायर के अलावा दूसरे क्वालीफायर या फाइनल में भी खेलेंगे।

गौरतलब है कि पिछले साल के आइपीएल में केएल राहुल आरेंज कैप विनर रहे थे। उन्होंने 14 मैचों में 670 रन बनाए थे, जबकि दूसरे नंबर पर शिखर धवन थे, जिन्होंने 17 मैचों में 618 रन बनाए थे। केएल राहुल लगातार चार साल से आइपीएल में 500 या इससे ज्यादा रन बना रहे हैं और चार में से तीन सीजन में उन्होंने 600 से ज्यादा रन बनाए हैं।

IPL 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

626 रन – केएल राहुल

546 रन – फाफ डुप्लेसिस

533 रन – रितुराज गायकवाड़

501 रन – शिखर धवन

484 रन – संजू सैमसन