IPL 2019 – Live Halchal

IPL 2019: रिषभ पंत युवा खिलाड़ियों में बेस्ट फिनिशर हैं, दिया बयान इस खिलाड़ी ने…
IPL 2019 Eliminator: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपने ही टीममेट और विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को युवा खिलाड़ियों में बेस्ट फिनिशर बताया है। 21 वर्षीय रिषभ पंत ने जिस तरह से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर दिल्ली कैपिटल्स को मैच जिता दिया उसके बाद से पंत को लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सबसे पहले पृथ्वी शॉ ने रिषभ पंत की पारी को सराहा और उन्हें युवा खिलाड़ियों में सबसे अच्छा फिनिशर बताया है।

विखाशापट्टनम में खेले गए आइपीएल 2019 के एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 163 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे रिषभ पंत ने आसान कर दिया। पहले पृथ्नी शॉ ने 38 गेंदों में 56 और फिर पंत ने 21 गेंदों में 49 रन ठोककर टीम को जीत के करीब खड़ा कर दिया। इसके बाद कीमो पॉल ने खलील अहमद के 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विजयी शॉ लगाकर दिल्ली को दो विकेट से रोमांचक मैच में जीत दिला दी।

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में पृथ्वी शॉ ने कहा, “इस तरह के टी20 मैचों में बहुत दबाव होगा है। मैं दुआ कर रहा था कि हम जीतें। पंत ने अच्छा काम किया। मैं कह सकता हूं कि रिषभ पंत युवा खिलाड़ियों में बेस्ट फिनिशर हैं। वह हमेशा हमारे लिए मैच बना देते हैं। उन्होंने इस मैच (हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर) में अच्छा खेल दिखाया लेकिन फिनिश करने से चूक गए। रिषभ पंत ने इस आइपीएल के 15 मुकाबलों में 450 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। यहां तक कि दो बार पंत अपना पचासा पूरा करने से भी चूक गए हैं। इसके अलावा साल 2017 के बाद से आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रिषभ पंत टॉप पर हैं। उनके बाद आंद्रे रसेल और क्रिस गेल का नाम है।

IPL 2019: चोटिल जाधव की जगह इन 3 खिलाड़ियों में से कप्तान धौनी किसको देंगे मौका…
आइपीएल-12 में लीग चरण के बाद अब प्लेऑफ मुकाबलों की बारी है। जिसमें पहले क्वालीफायर मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। जीतने वाली टीम 12 मई को होने वाले फाइनल में जगह बनाएगी। जबकि हारने वाली टीम 10 मई को दूसरा क्वालीफायर खेलेगी। दोनों टीमें तीन-तीन बार आइपीएल चैंपियन बन चुकी हैं। चेन्नई के लिए अच्छी बात यह है कि मैच उसके गढ़ में हो रहा है, जहां उसका शानदार रिकॉर्ड है। चेन्नई ने एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम पर सात में से छह मैच जीते हैं, जिसका फायदा उसे जरूर मिलेगा।

वहीं लीग मैचों में चेन्नई का टॉप ऑर्डर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। इसका मतलब मुंबई के बेहतरीन गेंदबाजों के सामने चेन्नई को हर हाल में बेहतर खेल दिखाना होगा। चेन्नई के सामने जसप्रीत बुमराह (17), लसिथ मलिंगा (15), हार्दिक पंड्या (14), कृणाल पंड्या (10) और राहुल चाहर (10) जैसे मुंबई के घातक गेंदबाज होंगे। पिछले मैचों को देखा जाए तो चेन्नई के लिए बल्लेबाजी का दारोमदार कप्तान धौनी पर ही रहा है, जिन्होंने 12 मैचों में तीन अर्धशतक सहित 368 रन बनाए हैं। धौनी के अलावा वॉटसन, डू प्लेसी और सुरेश रैना ने टीम के लिए कुछ अच्छी पारियां जरूर खेलीं, लेकिन अंबाती रायुडू लगातार फेल हो रहे हैं।

वहीं चेन्नई को अनुभवी ऑलराउंडर केदार जाधव की कमी खलेगी। जाधव को पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान कंधे में चोट लगी थी जिसकी वजह से वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हालांकि इस सीजन में चेन्नई के लिए जाधव का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। जाधव ने 12 पारियों में 18 की औसत से 162 रन ही बनाए हैं। अब देखना ये है कि चेन्नई अपने इस अहम मुकाबले में जाधव की जगह किस खिलाड़ी को मौका दे सकती है। देखा जाए तो कप्तान धौनी के पास तीन अच्छे विकल्प हैं:

मुरली विजय-  चेन्नई की टीम जिस तरह बल्लेबाजी में संघर्ष कर रही है उसे देखकर लगता है कि मुरली विजय को शामिल करना टीम के लिए कारगर साबित हो सकता है। चेन्नई को ओपनिंग में फाफ डू प्लेसी के साथ मुरली विजय को उतारना चाहिए। एक दो मैच के अलावा वॉटसन का फॉर्म इस आइपीएल सीजन में खराब रहा है। ऐसे में अगर उनकी जगह मुरली को ओपनिंग में भेजा जाता है तो डू प्लेसी और सुरेश रैना पर दबाव कुछ कम हो सकता है। साथ ही विजय स्पिनर गेंदबाजों को वॉटसन से बेहतर खेलते हैं।

ध्रुव शोरे-  चेन्नई ने मुरली विजय और ध्रुव शोरे को बैकअप की तरह रखा है। लेकिन मुरली की जगह शोरे कप्तान धौनी की पहली पसंद हो सकते हैं। क्योंकि शोरे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं इसलिए उनके शामिल होने से टीम का लाइन अप नहीं बिगड़ेगा। उनको बड़ी आसानी से जाधव की जगह खिलाया जा सकता है।

मिचेल सेंटनर-  सेंटर चेन्नई के लिए तीसरा अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। चेपॉक में मुंबई और चेन्नई के बीच हुए लीग मैच में सेंटनर ने गजब की गेंदबाजी की थी। उन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। क्योंकि सेंटर बल्लेबाजी भी करते हैं इसलिए धौनी उन्हें वॉटसन की जगह मिडिल ऑर्डर में खिला सकते हैं। वह टीम में तीसरे ऑलराउंडर की तरह खेल सकते हैं।

IPL 2019 Qualifier 1 MI vs CSK: ये चार प्वॉइंट तय करेंगे पहला फाइनलिस्ट, टॉस बनेगा बॉस…
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मंगलवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच पहला क्वालीफायर (Qualifier) खेला जाएगा। चेन्नई की पिच इस सीजन में काफी धीमी रही है, जहां रन बनाना आसान नहीं होता इसलिए ऐसे में टॉस काफी मायने रखता है। इस सीजन में अब तक खेले 7 मैचों में 5 बार टॉस जीतने वाली टीम ने ही जीत हासिल की है। आइए जानते हैं ऐसे ही चार प्वॉइंट जो इस मैच का रुख बदल सकते हैं।

टॉस बनेगा बॉस-

चेपॉक की पिच पर टॉस जीतना लगभग मैच जीतने जैसा है। टॉस जीतने वाली टीम की सफलता का औसत लगभग 80 फीसदी है। चेपॉक की पिच इस साल कुछ ज्यादा ही धीमी है, ऐसे में दोनों टीमें पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी। हालांकि, मुंबई इसी सीजन में  इस मैदान पर चेन्नई के खिलाफ टॉस हारकर भी मैच जीत चुकी है।

स्पिनर्स का जलवा-

चेपॉक के मैदान में इस पूरे सीजन स्पिनर्स का जलावा रहा है। इमरान ताहिर, हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा ने इस आइपीएल में अपनी गेंदबाजी से चेन्नई को कई मैच जिताए हैं। पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर मौजूद ताहिर ने चेन्नई की इस पिच पर दिल्ली के खिलाफ 12 रन देकर 4 विकेट लिए थे। फिरकी के दबदबे को हम इस बात से समझ सकते हैं कि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इस मैदान पर हर बार तीन स्पिनर्स के साथ उतरते हैं।

ओस का प्रभाव-

चेपॉक स्टेडियम में ओस महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना ज्यादा फायदेमंद होता है। अबतक इस सीजन में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम चार बार जीत हासिल कर चुकी है। ओस गिरने के बाद गेंद पर पकड़ बनाना काफी मुश्किल हो जाता है, ऐसे में सही लेंथ पर गेंद डालने में काफी दिक्कत होती है। ओस के प्रभाव का अनुमान इस बात से लगा सकते हैं कि क्वालीफायर मैच को एक घंटे पहले ही शुरू किया जा रहा है।

मैच को पलट सकते हैं डेथ ओवर्स-

वैसे तो टी-20 क्रिकेट में आखिरी ओवर्स का अपना महत्व होता है, लेकिन चेन्नई में जीत के लिए डेथ ओवर्स में रन बनाना जरूरी है। चेन्नई के लिए यह काम धौनी करते आ रहे हैं। चेन्नई ने आखिरी ओवर्स में खूब रन बटोरे हैं लेकिन, इस सीजन में सबसे धीमी शुरुआत करने वाली टीम भी रही है। इस सीजन चेन्नई अपने घरेलू मैदान में सिर्फ एक मैच हारी है, जिसमें मुंबई की ओर से हार्दिक पंड्या ने आखिरी के ओवर्स में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी।

IPL 2019: एमएस धोनी ने जब केएल और पूरन को सिखाई विकेटकीपिंग, सलाम किया फैंस ने यूं…
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई की टीम मुंबई से लोहा लेने की तैयारी कर रही है. इन दोनों के बीच मंगलवार को आईपीएल प्लेऑफ का क्वालिफायर वन मुकाबला होना है. इस मैच में मुंबई की टीम का उत्साह जोरों पर है जो पिछले मैच में कोलकाता को हराकर प्लेऑफ में पहुंची है. वहीं चेन्नई की टीम को अपने आखिरी लीग मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. लेकिन फैंस इस मैच के दौरान चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी की खेल भावना की तारीफ कर रहे हैं.

धोनी ने दी विरोधी टीम को टिप्स- पंजाब और चेन्नई के बीच हुआ मुकाबला वैसे तो हाई प्रोफाइल नहीं था, लेकिन पंजाब की टीम बड़ी जीत से प्लेऑफ का गणित पूरी तरह से बदल सकती थी. पंजाब ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी करने को कहा. इस पारी में पंजाब के गेंदबाजों ने चेन्नई के बल्लेबाजों, खास कर धोनी को अंतिम ओवरों में बांध कर रखा. इस पारी के बाद धोनी पंजाब के खिलाड़ियों को टिप्स देते नजर आए.

केएल और पूरन को दिए विकेटकीपिंग टिप्स-  चेन्नई के पारी के बाद ब्रेक के दौरान धोनी केएल राहुल और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन से बात करते दिखाई दिए. ये दोनों ही खिलाड़ी बल्लेबाज होने के साथ ही विकेटकीपर भी हैं. मैदान पर धोनी के एक्शन्स देखने पर पता लगा कि धोनी इन दोनों को विकेटकीपिंग टिप्स दे रहे हैं.

पूरन और राहुल ने छीना चेन्नई से मैच-  इस मैच में मजेदार संयोग यह रहा कि पूरन रवींद्र जडेजा की गेंद पर धोनी को ही कैच दे बैठे थे. लेकिन तब तक जीत चेन्नई से काफी दूर जा चुकी थी. पूरन ने इस मैच में तेजी से 36 रनों की पारी खेली और टीम को जीत की दहलीज पर ले जाकर ही पवेलियन लौटे. वहीं केएल ने ही टीम की जीत की नींव रखी और केवल 36 गेंदों पर 71 रन ठक डाले. इस मैच में पंजाब के लिए विकेटकीपिंग निकोलस पूरन ने की जबकि केएल राहुल भी टीम के लिए कई बार विकेटकीपिंग कर चुके हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी अपने देश की टीम में नियमित विकेटकीपर नहीं हैं.

IPL 2019 : आज वार्नर के बगैर मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी सनराइज़र्स हैदराबाद…
बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाने वाले आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उपलब्ध नहीं होंगे जो गुरूवार को यहां होने वाले अहम आईपीएल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने होगी। यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम होगा क्योंकि इसमें जीत से उनके प्ले आफ में पहुंचने की संभावना प्रबल हो जाएगी जबकि हार से वे बाहर होने के एक कदम करीब पहुंच जाएंगी।

पहले ऐसा रहा मुकाबला- चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेआफ में अपना स्थान पक्का कर लिया है जबकि अन्य दो स्थानों पर अभी फैसला होना है। इस समय मुंबई इंडियंस की टीम 12 मैचों में 14 अंक से तीसरे स्थान पर है जबकि हैदराबाद इतने ही मैचों में 12 अंक से चौथे स्थान पर है। अगर मुंबई गुरूवार को जीत जाती है तो वह प्ले आफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी जबकि हैदराबाद के इसमें जीत से 14 अंक हो जाएंगे और दोनों टीमों के समान अंक होंगे जिससे उन्हें अपना भाग्य जानने के लिये लंबा इंतजार करना होगा।

इसी के साथ वार्नर ने 12 मैचों में 692 रन बनाए हैं और वह इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले राष्ट्रीय टीम के शिविर में शामिल होने के लिए स्वदेश चले गए हैं।