IPL 2018: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी – Live Halchal
SAvAUS: स्टार्क के आगे कमजोर साबित हुई मार्करम-डीकॉक की बेहतरीन साझेदारी
नई दिल्ली: एडिन मार्करम (143) और क्विंटन डी कॉक (नाबाद 81) की शानदार शतकीय साझेदारी ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिशेल स्टार्क के शानदार प्रदर्शन के आगे कमजोर पड़ गई. इस शानदार साझेदारी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को स्टम्प्स तक अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट के नुकसान पर 293 रन बना पाई है.
दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अब भी 124 रनों की जरूरत है और उसके पास एक ही विकेट शेष है. क्विंटन नाबाद हैं. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 227 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 416 रनों का लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य को हासिल करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी पारी की शुरूआत भी खराब रही. 50 के स्कोर तक पहुंचने से पहले ही उसने अपने चार विकेट गंवा दिए.
डीन एल्गर (9) के रूप में टीम ने अपना पहला विकेट गंवाया. उन्हें मिशेल स्टार्क ने विकेट के पीछे टिम पेन के हाथों कैच आउट करवाया. इसके बाद जोश हेजलवुड ने हाशिम अमला (8) को पगबाधा आउट किया. एबी डिविलियर्स रन आउट हुए और फाफ डु प्लेसिस (4) को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा.
सलामी बल्लेबाज मार्करम अब भी एक छोर पर टीम की पारी संभाले खड़े थे. थियुनिस डे ब्रूने (36) के साथ 87 रनों की साझेदारी कर टीम को 136 के स्कोर तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर हेजलवुड की गेंद पर ब्रूने, टिम पेन के हाथों लपके गए. इसके बाद आए क्विंटन ने मार्करम के साथ टीम की बिखरती पारी को संभाला. दोनों ने छठे विकेट के लिए 147 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी की.
इस साझेदारी को तोड़ने की कोशिश में लगे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने काफी परेशानी झेली, लेकिन आखिर में उन्हें सफलता हाथ लगी. 283 के स्कोर पर मिशेल मार्श ने मार्करम को टिम पेन के हाथों कैच आउट करवाया. मार्करम ने 218 गेदों का सामना करते हुए 19 चौके लगाए. उन्होंने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक लगाया.
मार्करम के आउट होने के बाद क्विंटन टीम की पारी को संभाल रहे थे. लेकिन, उनका साथ देने आए वर्नोन फिलेंडर (6) को स्टार्क ने जल्द ही पवेलियन का रास्ता दिखाया. वह भी टिम पेन के हाथों लपके गए. इसके बाद स्टार्क ने केशव महाराज को खाता खोलने का मौका दिए बगैर बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट भी गिरा दिया.
स्टार्क ने 80वें स्कोर की आखिरी गेंद पर कगीसो रबाडा को भी बोल्ड किया और पवेलियन भेज दिया. स्टार्क ने एक ओवर में दक्षिण अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों को घर भेज पारी पूरी तरह से बिखेर दी. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने सबसे अधिक चार विकेट लिए. इसके अलावा, हेजलवुड ने दो विकेट हासिल किए और कमिंस तथा मिशेल मार्श को एक-एक सफलता मिली.
IPL 2018: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी सात अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी. बीसीसीआई के सूत्रों ने यह जानकारी दी है. आईपीएल के इस सीजन का पहला मुकाबला मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस और दो बार के चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. आईपीएल के 11वें सीजन के मुकाबले 27 मई तक 51 दिनों तक नौ आयोजन स्थलों पर खेले जाएंगे.
स्पॉट फिक्सिंग के कारण दो साल का प्रतिबंध झेलकर वापसी कर रही राजस्थन रॉयल्स और सुपर किंग्स टीमों के प्रशंसकों के लिए खुशी की खबर यह है कि इन दोनों फ्रेंचाइजी टीमों के मैच क्रमश: एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम (चेन्नई) और सवाई मानसिंह स्टेडियम (जयपुर) में खेले जाएंगे. किंग्स इलेवन पंजाब अपने तीन घरेलू मैच इंदौर और चार मैच मोहाली में खेलेगा.
आगामी लीग में 12 मैच ऐसे हैं, जो चार बजे शाम से खेले जाएंगे जबकि 48 मैच आठ बजे से खेले जाएंगे. हालांकि लीग के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने कुछ दिनों पहले कहा था कि इस साल रात आठ बजे की बजाय सात बजे से मैच खेले जाएंगे और पहले जो मैच चार बजे से हुआ करते थे, वे 5.30 बजे से होंगे.