Infinix Note 10 सीरीज के दो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च – Live Halchal

Infinix Note 10 सीरीज के दो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन्स
नई दिल्ली, Infinix Note 10 सीरीज के दो स्मार्टफोन Infinix Note 10 और Infinix Note 10 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। Infinix Note 10 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। Infinix Note 10 स्मार्टफोन में 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वही Infinix Note 10 Pro में 64MP क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

Note 10 के स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Note 10 स्मार्टफोन में 6.95 इंच की FHD+ LCD IPS डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। जबकि स्क्रीन रेजोल्यूशन 2460×1080 पिक्सल होगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है। इसके अलावा फोन में 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर पर काम करता है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 पर बेस्ड XOS 7.6 पर काम करता है। पावरबैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Note 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Note 10 Pro में 6.95 इंच की FHD+ LCD IPS डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन रेजोल्यूशन 2460×1080 पिक्सल है। जबकि ऑस्पेक्ट रेश्यो 90Hz है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64MP का है। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइग एंगल लेंस, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का लेंस दिया गया है। फोन में 16MP का AI फ्रंट दिया गया है। प्रोसेसर सपोर्ट के तौर पर फोन में MediaTek Helio G95 चिपसेट दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 11 पर आधारित XOS 7.6 पर काम करता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।पावरबैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

कीमत

Infinix Note 10 स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। वही Infinix Note 10 का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये में आएगा। Infinix Note 10 Pro के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। फोन की पहली सेल 13 जून को 2021 को शुरू होगी। फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart से शुरू होगी।