Ind vs Nz 2nd Test Day 2: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका – Live Halchal

Ind vs Nz 2nd Test Day 2: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका, भारत ने पहली पारी में बनाए 325 रन
नई दिल्ली,  Ind vs Nz 2nd Test Day 2 भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए थे। दूसरे दिन भारत ने पारी को आगे बढ़ाया और मयंक अग्रवाल ने 150 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल ने टेस्ट में पहला अर्धशतक जमाया। न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने 10 के 10 विकेट लेकर इतिहास रचा और भारत को पहली पारी में 325 पर समेटा। टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले और पूर्व इंग्लिश स्पिनर जिम लेकर के बाद एजाज मात्र तीसरे गेंदबाज बने।

खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 17 रन बनाए थे। मोहम्मद सिराज ने टीम को तीनों शुरुआती झटके दिए।

न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड को दो शुरुआती झटके दिए। विल यंग को 4 रन के स्कोर पर उन्होंने कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच करवाया। इसके बाद कीवी टीम के कप्तान टाम लेथम को 10 रन पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच करवाया। नया ओवर लेकर आए सिराज ने पहली ही गेंद पर अनुभवी रोस टेलर को 1 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

दूसरे दिन भारत की बल्लेबाजी

भारत ने पहले दिन के स्कोर 221 रन से आगे खेलना शुरू किया और लगातार दो झटके लगे। एजाज पटेल ने पहले साहा को 27 रन के स्कोर पर lbw किया इसके बाद अगली गेंद पर आर अश्विन को क्लीन बोल्ड कर दिया। शुरुआती झटकों से उबरते हुए भारत ने लंच तक कोई विकेट नहीं गंवाया। मयंक लंच पर जाने के वक्त 146 जबकि अक्षर 32 रन बनाकर खेल रहे थे। लंच के बाद मयंक ने 150 रन का आकड़ा छुआ और दूसरी बार टेस्ट में यह कमाल किया। इसी स्कोर पर वह विकेट के पीछे एजाज की गेंद पर कैच आउट हुए।

अक्षर पटेल ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। 113 गेंद का सामना करने के बाद 5 चौके और 1 छक्के की मदद से इस खिलाड़ी ने पचास रन पूरे किए।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मुंबई टेस्ट के पहले दिन टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शुभमन गिल ने मयंक के साथ मिलकर 80 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद 44 रन बनाकर गिल आउट हुए फिर पुजारा बिना खाता खोले वापस लौटे। कप्तान कोहली को विवादित फैसले की वजह से शून्य पर आउट होकर वापस लौटना पड़ा। इसके बाद मयंक ने शतक जमाया विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने उनका साथ निभाया। पहले दिन की खेल खत्म होने तक मयंक 120 और साहा 25 रन बनाकर खेल रहे थे।

भारत की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जयंत यादव, अक्षर पटेल, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव।