IND vs AUS: जीत के लिए बेताब भारत करो या मरो मुकाबले के लिए तैयार – Live Halchal

IND vs AUS: जीत के लिए बेताब भारत, शानदार मौका था लेकिन बारिश ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया…
अब एससीजी में जीत से भारतीय टीम सीरीज बराबर करने ही उतर सकती है लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि इससे उसे छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज की असली परीक्षा से पहले सकारात्मक बने रहने में मदद मिलेगी। भारत के पास शुक्रवार को मेलबर्न में सीरीज बराबर करने का शानदार मौका था लेकिन बारिश ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

बारिश के कारण जब खेल रोका गया तब ऑस्ट्रेलियाई ने 19 ओवर में सात विकेट पर 132 रन बनाए थे। भारत का टी20 में शानदार अभियान जुलाई 2017 के बाद से चला आ रहा है। इसके बाद से उसने जो 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले उनमें से 20 में उसे जीत मिली। यही नहीं अगस्त 2017 से भारत लगातार नौ टी20 सीरीज में अजेय रहा है। इनमें ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ अक्टूबर 2017 में दो मैचों की ड्रा सीरीज भी शामिल है।

भारत ने जीती हैं 7 सीरीज

इसके बाद भारत ने लगातार सात सीरीज जीती हैं। इनमें श्री लंका में त्रिकोणीय सीरीज (तीसरी टीम बांग्लादेश) और इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर 2-1 से जीत प्रमुख हैं। भारत ने पिछली बार 2016 में ऑस्ट्रेलियाई में तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था लेकिन बारिश ने यहां लगातार दूसरी बार टी20 सीरीज जीतने की उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब वह रविवार को जीत दर्ज करके इस प्रारूप में अपना अजेय अभियान बरकरार रखने की कोशिश करेगा। इसके लिए भारत को मेलबर्न वाली फॉर्म बरकरार रखनी होगी।

शिवसेना राम मंदिर के निर्माण को लेकर आक्रामक हो गई, जानिए आंदोलन का प्लान

बिना बदलाव के उतर सकता है भारत

भारतीय गेंदबाज ब्रिस्बेन में पहले मैच में प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे लेकिन इसमें बदलाव नहीं किया गया और इन गेंदबाजों ने मेलबर्न में बेहतर खेल दिखाया। तेज गेंदबाज और स्पिनर दोनों ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफल रहे। मेलबर्न से पहले चर्चा थी कि टीम प्रबंधन युजवेंद्र चहल को अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसी संभावना अब भी लेकिन गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए निर्णायक मैच में भी इसी टीम के साथ उतरा जा सकता है।

पंड्या पर भरोसा

कोहली ने क्रुणाल पंड्या की ऑलराउंडिंग क्षमता पर पूरा भरोसा दिखाया है। पिछले मैच में पंड्या ने चार ओवर में 26 रन देकर ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया था। सिडनी का विकेट भी धीमा रहता है और ऐसे में पंड्या को बाहर रखने की संभावना कम है। अगर परिस्थितियां स्पिनरों के अनुकूल रहती है भारत चहल को अंतिम एकादश में रखने पर विचार कर सकता है। इसके लिए खलील अहमद को बाहर बैठना होगा जो अभी तक महंगे साबित हुए है। अहमद को बाहर करना भी आसान नहीं होगा क्योंकि कोहली भी कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा की रणनीति पर चल रहे हैं।

तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं कोहली

अहमद को भुवनेश्वर कुमार के साथ नयी गेंद सौंपना और जसप्रीत बुमराह को पहले बदलाव के रूप में लाना। अगर अहमद नहीं खेलते हैं तो भुवी और बुमराह को नयी गेंद संभालनी होगी। मेलबर्न में भले ही बारिश थमने का नहीं ले रही थी लेकिन जब सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए तैयार थे तब कोहली भी पैड पहने हुए थे। इससे संकेत मिलते हैं कि केएल राहुल की लगातार असफलता को देखते हुए कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं।

स्टानलेक चोटिल, ऑस्ट्रेलियाई की बढ़ी मुश्किलें

ऑस्ट्रेलियाई टीम की भी अपनी चिंता है। उसका शीर्ष क्रम नहीं चल रहा है और तेज गेंदबाज बिली स्टानलेक के चोटिल होने से उसकी समस्या बढ़ गई थी। उनका मैच में खेलना संदिग्ध है लेकिन उनकी जगह किसी नये खिलाड़ी को नहीं चुना गया है। दूसरे मैच में नाथन कूल्टर नाइल उनकी जगह खेले थे। रविवार को मौसम अच्छा रहने की संभावना है और अगर परिस्थितियां बहुत शुष्क नहीं रही तो आरोन फिंच अपनी अंतिम एकादश में शायद बदलाव नहीं करेंगे। उनकी टीम अब भारत के खिलाफ सीरीज जीतने की स्थिति में है और इसके लिये वह किसी तरह की कसर नहीं छोड़ेंगे।

टीमें इस प्रकार हैं : भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, खलील अहमद, वाशिंगटन सुंदर में से।

ऑस्ट्रेलियाई: आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, जेसन बेहरेनडोर्फ, एलेक्स केरी, नाथन कूल्टर-नाइल, क्रिस लिन, बेन मैकडर्मॉट, ग्लेन मैक्सवेल, डी आर्सी शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, मार्कस स्टोयनिस, एंड्रयू टाई, एडम ज़म्पा। मैच भारतीय समयानुसार एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।