IMD ने जारी किया अलर्ट – Live Halchal

आने वाले दिनों में भारत के इन राज्यों में बारिश और आंधी के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हुई बारिश के बाद राजधानी क्षेत्र में अब मौसम एकदम साफ हो गया है। सुबह, शाम ठंड और दोपहर में तेज धूप रहती है, जिसके कारण लोगों को राहत मिली हुई है। वहीं, देश के दूसरे राज्यों की बात करें तो बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन राज्यों में सात फरवरी तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी किए गए मौसम बुलेटिन के अनुसार बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। 6 और 7 फरवरी को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना

आइएमडी ने कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के तहत दक्षिण असम और पड़ोस में निचले क्षोभ मंडल स्तर पर और एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी छत्तीसगढ़ में होता है, जो कि इन क्षेत्रों में बहुत अधिक गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

बिहार के कई जिलों में छाए बादल

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह अच्छी धूप निकली, लेकिन शाम को बादल छा गए। पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एमपी व यूपी के कई हिस्सों में कुछ घंटों के लिए रहेगा कोहरा

मौसम के स्थिति की जानकारी देते हुए आइएमडी ने कहा कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहर के कई हिस्सों में 8 और 9 फरवरी की सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। यह कोहरा कुछ घंटों के लिए ही रहेगा।

रबी की फसल के लिए फायदेमंद है ये बारिश

बता दें कि बारिश से रबी की फसलों को फायदा होगा। चना, मसूर और मटर जैसी फसलों की सिंचाई करने से किसान बच जाएंगे और बारिश होने से फसलों को फायदा होगा। यह बारिश सब्जियों के लिए भी फायदेमंद है। यह बारिश आम और लीची के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।