IIT BHU – Live Halchal

IIT BHU: प्रॉक्टोरियल बोर्ड में 44 फीसदी महिला प्रोफेसर, 9 सदस्यों में 4 महिलाएं
आईआईटी बीएचयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड में 44 फीसदी महिला प्रोफेसर को जगह मिली है। नए सिरे से प्रॉक्टोरियल बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें डॉ. संजय नए चीफ प्रॉक्टर बनाए गए हैं।

आईआईटी बीएचयू में प्रॉक्टोरियल बोर्ड का नए सिरे से गठन किया गया है। नए चीफ प्रॉक्टर की जिम्मेदारी मैटेरियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय सिंह को दी गई है। वहीं नौ सदस्यों के प्रॉक्टोरियल बोर्ड में 44 फीसदी जगह महिला प्रोफेसरों को दी गई है। केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्वेता को डिप्टी चीफ प्रॉक्टर बनाया गया है।

प्रॉक्टोरियल बोर्ड में तीन महिलाओं समेत कुल सात प्रॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। इससे पहले आईआईटी बीएचयू में पांच सदस्यों की प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम में सिर्फ एक ही महिला प्रोफेसर शामिल थीं। सोमवार को कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में नए प्रॉक्टोरियल बोर्ड के गठन की जानकारी दी गई है।

इन सात प्रोफेसरों को बनाया गया प्रॉक्टर
नए चीफ प्राक्टर डॉ. संजय ने 2019 में आईआईटी बीएचयू ज्वाइन किया था। इससे पहले दो साल जर्मनी के ड्रैसडेन सेक्सोनी शहर में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल फिजिक्स ऑफ सॉलिड्स इंस्टीट्यूट में रिसर्च कर चुके थे। कोलकाता के साहा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स में काम कर चुके हैं। पीएचडी इंदौर से की है।

केमिकल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार और डॉ. देबदीप भंडारी, कंप्यूटर साइंस की डॉ. तनीमा दत्ता, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग की डॉ. हरसिमरन कौर और डॉ. स्नेहा, मैटेरियल साइंस के डॉ. निखिल कुमार और सिविल इंजीनियरिंग के डॉ. प्रमोद सोनी को प्रॉक्टर बनाया गया है।

IIT BHU: आज फिर सड़कों पर उतरे बीएचयू के छात्र
आईआईटी बीएचयू कैंपस में दीवार बनवाने का फैसला तो वापस ले लिया गया और जगह-जगह पर स्थायी बैरियर भी लगाए गए हैं। लेकिन दूसरी ओर स्टूडेंट्स पार्लियामेंट ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जाहिर की है। बुधवार को भी छात्र पोस्टर-बैनर के साथ प्रदर्शन पर उतर आए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात की गई तो उन्होंने बताया की हम न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस की तरफ से कुछ गलतियां हो रही हैं। बार-बार स्टेटमेंट बदला जा रहा है और विक्टिम के कमरे में पुलिस आसानी से जा रही है। हमें संदेह है कि कुछ गड़बड़ी हो रही है। पुलिस सख्ती से काम नहीं कर रही है। हमें नहीं पता पुलिस क्या करना चाहती है, या पुलिस आरोपियों का बचाना चाहती है।
पुलिस का कहना है कि तीनों को एक साथ पकड़ा जाएगा, एक-एक करके नहीं पकड़ सकते। पता नहीं इसमें भी पुलिस को क्या दिक्कत है। पुलिस की तरफ से बहुत लापरवाही हो रही है।

एनएसयूआई ने अभाविप के मुकदमा दर्ज कराने पर उठाया सवाल

एनएसयूआई बीएचयू इकाई के कार्यकर्ताओं ने परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा मुकदमा दर्ज कराने पर सवाल खड़ा किया है। मधुबन पार्क में पत्रकारों के बातचीत के दौरान बीएचयू इकाई के राणा रोहित ने कहा कि अभाविप की ओर से मुझ पर और एनएसयूआई बीएचयू इकाई अध्यक्ष राजीव नयन और सुमन आनंद पर फर्जी मुकदमा दर्ज करवाया गया है। चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे।