IGI एयरपोर्ट – Live Halchal

IGI एयरपोर्ट पर टर्मिनल-2 शुरू, रोजाना 120 उड़ानें होंगी संचालित
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शनिवार को नवीनीकृत टर्मिनल-2 का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि मुझे यकीन है कि यहां से गुजरने वाला प्रत्येक यात्री एक जुड़े, प्रतिस्पर्धी और देखभाल करने वाले भारत का अनुभव करेगा। उन्होंने कहा कि आईजीआई एयरपोर्ट उत्तर भारत के लगभग 50 प्रतिशत हवाई यातायात को संभालता है और यह देश का एक पसंदीदा ट्रांसफर हब बनकर उभर रहा है।

शनिवार की रात करीब 12 बजे से टर्मिनल-2 पर उड़ानों का संचालन शुरू हो गया है। सबसे पहले लखनऊ से इंडिगो की उड़ान 6ई-2058 रात करीब 12:30 बजे यहां उतरी, जबकि पुणे के लिए इंडिगो की उड़ान रात 2:15 बजे यहां से रवाना हुई।

एयरपोर्ट संचालन एजेंसी डायल (डीआईएएल) के अनुसार, फिलहाल प्रतिदिन यहां से करीब 120 घरेलू उड़ानों का संचालन होगा। इनमें से आधी एयर इंडिया और बाकी इंडिगो की उड़ानें हैं। ये उड़ानें पहले टर्मिनल-1 और 3 से संचालित की जाती थीं।

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है टर्मिनल-2
आधुनिक तकनीक से लैस नया टर्मिनल-2 पूरी तरह यात्री-केंद्रित और भविष्य के लिए तैयार है। यहां कई अत्याधुनिक तकनीकें और सुविधाएं जोड़ी गई हैं। पहली बार यात्रियों को खुद अपना सामान चेक-इन करने की सुविधा दी गई है, जिससे कतारों में लगने का समय बचेगा। छह नए पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज, अत्याधुनिक ऑटोनोमस डॉकिंग तकनीक से लैस हैं, जो विमान की ऊंचाई के अनुसार स्वतः समायोजित हो जाते हैं। इससे यात्रियों का चढ़ना-उतरना और अधिक सहज होगा।

वर्चुअल इन्फॉर्मेशन डेस्क की डिजिटल सुविधा यात्रियों को लाइव उड़ान स्थिति, बोर्डिंग गेट नेविगेशन, दुकानों की जानकारी, वर्चुअल चैट असिस्टेंट और वाई-फाई कूपन जैसी सेवाएं देती है। नई छतें, स्काईलाइट डिजाइन, आकर्षक फर्श और साफ साइनेज यात्रियों को खुला और स्वागत योग्य माहौल देते हैं। कम गतिशीलता वाले यात्रियों के लिए भी विशेष ध्यान रखा गया है। बेहतर वायु गुणवत्ता, आधुनिक अग्निशमन प्रणाली और ऊर्जा-कुशल मैकेनिकल अपग्रेड से टर्मिनल और भी सुरक्षित और टिकाऊ बना है।

दिल्ली-नोएडा में बारिश, IGI एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

दिल्ली समेत एनसीआर में इन दिनों मानसून मेहरबान है। बीते कई दिनों से बारिश रुक-रुक कर हो रही है। आज सुबह सावन के पहले सोमवार को दिल्ली-नोएडा में बारिश देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत देश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को भी झमाझम बारिश हुई।

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली में आज सुबह अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि दिल्ली में मौसम खराब है। हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें आपकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे हवाई अड्डे तक पहुंचने और संभावित देरी से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो सहित परिवहन के वैकल्पिक साधनों पर विचार करें। उड़ान संबंधी नई जानकारी के लिए यात्री अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें।

दिल्ली में रविवार को भी भारी बारिश हुई, जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव और यातायात जाम हो गया। भारी बारिश के बाद वाहनों की आवाजाही धीमी होने से राजीव चौक पर ट्रैफिक जाम लग गया। दिल्ली में बुधवार से लगातार बारिश हो रही है, जिससे उत्तम नगर के बिंदापुर समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया है और सड़कें पानी में डूब गई हैं। भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में यातायात भी ठप हो गया है।

शाम 5:30 बजे तक चार मिलीमीटर बारिश दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार शाम 5:30 बजे तक चार मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग मानक वेधशाला में चार, लोधी रोड में 8.1, राजघाट में 7.5, नजफगढ़ में सात, आया नगर में 5.7, पालम में 1.3 और रिज में 0.4 बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 34.8 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 67 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी हल्की वर्षा की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा
लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग मानक वेधशाला में 34.8, रिज में 33.4, पालम में 33.1, राजघाट में 33.2, आया नगर में 33 और नजफगढ़ में 32.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 26.5, रिज में 25.6, सफदरजंग में 25.1, पालम में 25.5 और राजघाट में 26.9 डिग्री दर्ज हुआ।

दिल्ली: अलीपुर से IGI एयरपोर्ट तक अगस्त में फर्राटा भरेंगे वाहन
अलीपुर के पास दिल्ली-पानीपत हाईवे से शुरू हो रहा यूईआर-2 रोहिणी, मुंडका, नजफगढ़, द्वारका से होते हुए महिपालपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर समाप्त हो रहा है। इसके तीन पैकेज हैं।

बाहरी दिल्ली के अलीपुर से आईजीआई एयरपोर्ट तक डेढ़ माह बाद यानी अगस्त से वाहन फर्राटा भरेंगे। अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर)-2 का निर्माण कार्य 95 फीसदी पूरा कर लिया गया है। 8,000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कॉरिडोर को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से दिल्ली खंड के लिए वित्तपोषित किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) कर रहा है।

अलीपुर के पास दिल्ली-पानीपत हाईवे से शुरू हो रहा यूईआर-2 रोहिणी, मुंडका, नजफगढ़, द्वारका से होते हुए महिपालपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर समाप्त हो रहा है। इसके तीन पैकेज हैं। पहला पैकेज एनएच-1 दिल्ली पानीपत हाईवे इंटरसेक्शन से कराला-कंझावला रोड तक (15.70 किलोमीटर), दूसरा कराला-कंझावला रोड से नांगलोई-नजफगढ़ रोड (13.45 किलोमीटर) व तीसरा पैकेज नांगलोई-नजफगढ़ रोड़ से द्वारका सेक्टर-24 (9.66 किलोमीटर) का है। वहीं, 37.29 किलोमीटर लंबाई की दो सड़कों का भी निर्माण कार्य जा रहा है।

इसमें बवाना इंडस्ट्रियल एरिया से बरवासनी बाइपास सोनीपत (29.60 किलोमीटर) और ढिचाऊ कलां से बहादुरगढ़ बाईपास (7.2 किलोमीटर) हैं। इन दोनों सड़कों के जरिये सोनीपत और बहादुरगढ़ से वाहन बिना किसी बाधा के एयरपोर्ट और गुरुग्राम की तरफ जा सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि कॉरिडोर शुरू होने के बाद दिल्ली में रोजाना ढाई लाख के करीब वाहनों का दबाव कम होगा।

सिग्नल फ्री सफर मिलेगा
इसके शुरू होने से दिल्ली के अंदर सड़कों पर वाहनों का पड़ने वाला दबाव काफी कम होगा। मालवाहक वाहनों को दिल्ली की भीतरी सड़कों पर नहीं आना पड़ेगा। प्रदूषण नियंत्रित होगा साथ ही समय और ईंधन की भी बचत होगी। हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें एयरपोर्ट, गुरुग्राम व जयपुर की तरफ जाना है, उन्हें सिग्नल फ्री सफर मिलेगा।

27 फ्लाईओवर का निर्माण
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हाल ही में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व कैबिनेट सहयोगियों के बीच हुई बैठक के दौरान परियोजना प्रगति की स्थिति प्रस्तुत की। यूईआर-2 में 27 फ्लाईओवर, दो आरओबी, 11 अंडरपास, 27 छोटे और बड़े ब्रिज, 17 सबवे और 111 किलोमीटर की सर्विस रोड शामिल है। इस परियोजना को दिल्ली की तीसरी रिंग रोड के नाम से भी जाना जाता है।

दिल्ली : राजधानी में फिर दिखा कोहरा, IGI एयरपोर्ट पर कम रही विजिबिलिटी
दिल्ली-एनसीआर में खिली धूप से दिन में पारा चढ़ रहा है। वहीं सुबह-शाम को सर्द हवा ठंड ले आती है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिन के समय आसमान साफ रहेगा। वहीं शाम और रात के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

फरवरी का मौसम चल रहा है। ऐसे में मौसम का पारा अब चढ़ता उतरता दिखेगा। जहां दिन में धूप है तो वहीं सुबह और शाम को मौसम ठंडा है। सोमवार सुबह दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे इलाके में कोहरा दिखा। जिसकी वजह से कम दृश्यता रही। आईजीआई हवाई अड्डे पर कई उड़ानों के संचालन में देरी हुई।

आज आसमान रहेगा साफ
सोमवार को दिन के समय आसमान साफ रहेगा। वहीं शाम और रात के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट
दिल्ली में 17 फरवरी तक सुबह के समय हल्की कोहरा या धुंध छाए रहने का अनुमान है। साथ ही 14 फरवरी को हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम साफ रहने के कारण दिन के समय तापमान कुछ गर्म होगा। अनुमान है कि अधिकतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में रविवार को ऐसा रहा मौसम
शनिवार रात को चली ठंडी हवाओं से रविवार सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छाया। सुबह करीब नौ बजे ठंडक रही। इसके बाद मौसम कुछ साफ हुआ और दोपहर बाद अच्छी धूप खिली। धूप के कारण रविवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। शनिवार को मंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 21.2 डिग्री रहा।

नोएडा का मौसम
पिछले सप्ताह में नोएडा का तापमान भले ही बढ़ा हो। लेकिन, मौसम विभाग ने मंगलवार को फिर से माैसम में बदलाव होने का पूर्वानुमान दिया है। इसके मुताबिक 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर नोएडा में बारिश भी हो सकती है। हालांकि, रविवार को भी धूप तेज होने से ठंड कम होने का अहसास लोगों को रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक दिन के समय तापमान बढ़ना शुरू हो चुका है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में यह 25 डिग्री के ऊपर जाएगा, लेकिन मंगलवार से दो दिन के लिए बादल छाए रहेंगे। इससे बुधवार को बारिश होने की संभावना भी बन रही है। सुबह के समय हल्का कुहासा भी रात के समय ठंड रहने की वजह से बना रहेगा। न्यूनतम तापमान अभी 10 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा।

गुरुग्राम का मौसम
बीते 24 घंटों में जिले में 3.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बीच जिले में स्मॉग (धुंध और धूल) की स्थिति बनी हुई है। दोपहर 12 बजे तक जिले में स्मॉग का गुबार छाया रहा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होने के आसार है।

रविवार को जिले में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच ठंडी हवाओं ने मौसम सर्द बनाए रखा। लोग धूप के बावजूद अपने गर्म कपड़े पहनने को मजबूर रहे।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार न्यूनतम तापमान कम होने के कारण जिले में सर्दी का ऐहसास बना हुआ है। इस बीच जिले का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 के साथ बेहद खराब श्रेणी में रहा। इसके अलावा देर शाम सेक्टर 51 का एक्यूआई 393 के साथ बेहद घातक होने की कगार पर रहा। इसी तरह विकास सदन की स्थिति रही।

टेहरी ग्राम और ग्वाल पहाड़ी का एक्यूआई दर्ज करने वाला मीटर ठप रहा। ऐसे में यहां का क्षेत्रीय एक्यूआई दर्ज नहीं हो सका। मौसम वैज्ञानिक एमएल खिच्चर का कहना है कि जिले में न्यूनतम तापमान में बढोत्तरी होने की संभावना बनी हुई है। खिली धूप के साथ मौसम में परिवर्तन होगा। हालांकि सप्ताह अंत में बूंदाबांदी के आसार हैं। ऐसे में इस पूरे सप्ताह मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।