ICC ने पहली बार महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामांकन किया – Live Halchal

ICC ने पहली बार महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामांकन किया, ऋषभ पंत का नाम शामिल
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के साथ आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पहली बार महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामांकन किया है. इन पुरस्कार के विजेताओं का फैसला हर महीने के दूसरे सोमवार को आईसीसी के डिजिटल चैनलों पर किया जाएगा.

इस पुरस्कार के जरिए अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला खिलाड़ियों को पूरे साल मान्यता मिलेगी. 23 साल के पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 97 रनों की पारी खेली, जिससे भारत मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा. जबकि ब्रिस्बेन में उनकी नाबाद 89 रन की पारी की बदौलत भारत ने जीत दर्ज करते हुए एतिहासिक सीरीज जीती.

रूट ने जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट खेले और 228 तथा 186 रनों की पारियां खेलकर अपनी टीम की टेस्ट सीरीज में 2-0 की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस वर्ग में नामित तीसरे खिलाड़ी स्टर्लिंग ने यूएई के खिलाफ 2 और अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले, जहां उन्होंने 3 शतक जड़े.

महिला क्रिकेटरों में पाकिस्तान की डायना बेग और दक्षिण अफ्रीका की शबनिम इस्माइल तथा मारिजेन केप को इस मासिक पुरस्कार के लिए नामित किया गया है. बेग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे और 2 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली. उन्होंने एक वनडे सीरीज में 9 विकेट चटकाए और सबसे सफल गेंदबाज रहीं.

इस्माइल ने भी पाकिस्तान के खिलाफ इतने ही मैच खेले. उन्होंने वनडे सीरीज में 7, जबकि दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में 5 विकेट चटकाए. मारिजेन ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 वनडे और 2 टी20 मैच खेले, जहां उन्होंने 110.57 के स्ट्राइक रेट से 115 रन बनाए और एक वनडे सीरीज में 3 विकेट भी हासिल किए.