Holi 2019 : ये हैं होली से जुड़ी वो 7 बातें – Live Halchal

Holi 2019 : ये हैं होली से जुड़ी वो 7 बातें, जिन्हें भूलकर भी हमें नहीं करना चाहिए नजरंदाज
हर साल रंगों का पावन पर्व होली खुशियों की सौगात लेकर आता है, लेकिन कई बार जाने-अनजाने में हम कुछ गलतियां कर जाते हैं, जिससे इस पर्व की मिठास और रंग फीका पड़ जाता है। शास्त्रों के अनुसार पावन पर्वों पर गलत कार्य करने से उसका दुष्प्रभाव हमारे जीवन पर जरूर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं होली से जुड़ी वो 7 बातें जिन्हें भूलकर भी नजरंदाज नहीं करना चाहिए —

1.

रंग और उमंग से जुड़े होली महापर्व पर अक्सर लोग जोश में होश खो देते है। होली के दिन कई लोग भांग, शराब आदि का नशा करते हैं, जिसके कारण न सिर्फ वे खुद बल्कि पूरा परिवार परेशानियों में घिर जाता है। रंग में भंग न पड़ने पाए इसलिए होली के दिन किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें।

2.

कुछ लोगों के लिए पर्व की छुट्टी सोने के लिए लकी ड्रा के समान होती है और लोग उस दिन देर तक साोते हैं या फिर कुछ लोग शाम के समय सोते हैं। होली का पर्व साधना का पर्व है। इस शुभ दिन क्या सुबह और क्या शाम को न सोएं। होली के दिन सिर्फ बीमार, वृद्ध और गर्भवती स्त्री को ही सोने की इजाजत है।

3.

होली के दिन सभी एक रंग में रंग जाते हैं और बड़े-छोटे का भेदभाव मिट जाता है। ऐसे में इस दिन किसी का तिरस्कार करने से बचना चाहिए। होली के दिन बुजुर्गों का विशेष तौर पर सम्मान करें और इस बात का पूरा ख्याल रखें कि उन्हें आपकी किसी बात से दुख न पहुंचे।

4.

होली के दिन घर में किसी भी मनमुटाव न रखें और न ही किसी से झगड़ा करें। इस दिन किसी भी प्रकार की तू-तू, मैं-मैं करने से बचें और परिजनों, मित्रों के साथ पर्व का पूरा आनंद लें। होली के दिन किसी पर भूलकर भी क्रोध न करें। ध्यान रहे कि जिसके घर में लोग बात-बात में क्रोध करते हैं और जिनके यहां हर समय कलह होती रहती है, उनके घर पर लक्ष्मी नहीं आती है।

5.

होली के दिन भूलकर भी घर में अपशब्द का प्रयोग न करें और न ही किसी के साथ कोई अभद्र व्यवहार करें। होली के पावन पर्व पर महिलाओं की मर्यादा और बुजुर्गों के सम्मान का पूरा ख्याल रखें। रंग डालते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें कि वह दूसरे व्यक्ति की आंख, नाक, कान, मुंह में न जाने पाए।

6.

होली के पर्व पर पकवान बनना लाजिमी है, लेकिन यही पकवान आपकी सेहत न बिगाड़ दे, इसका पूरा ख्याल होली पर रखें। विशेष रूप से भांग आदि मिलाकर कोई पकवान न बनाएं। यदि बनाएं तो किसी को खिलाने से पहले उसे जरूर बताएं। साथ ही नकली खोए, मिठाई, घी आदि से सावधान रहें।

7.

होलाष्टक लगने के बाद मुंडन, सगाई, विवाह, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य न करें। होली के दिन भूलकर भी पैसों का लेन–देन न करें। न तो किसी से कर्ज लें और न ही किसी को दें। बल्कि होली जलने के अगले दिन भोर में उठकर होलिका की राख (सात चुटकी भर कर) घर ले आएं। अब इस राख को तांबे के सात छेद वाले सिक्के के साथ एक लाल कपड़े में बांध लें और तिजोरी में रख दें। होली पर किए जाने वाले इस उपाय से घर में पैसा बढ़ेगा। यदि आप इस कपड़े को अपनी दुकान के मुख्य द्वार पर लटकाएंगे तो दुकान और व्यापार की उन्नति होगी।