High Starch Foods – Live Halchal

आपकी वेट लॉस जर्नी में रोड़ा बन सकते हैं ये High Starch Foods
High Starch Foods एनर्जी के लिए जरूरी है लेकिन ज्यादा मात्रा में इन्हें खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे डायबिटीज का खतरा बढ़ता है। खासकर अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इससे दूरी बनाना जरूरी है। अगर आप भी इन दिनों वेट लॉस करना चाहते हैं तो आज से ही इन फूड्स को अपनी डाइट में आउट कर दें।

बढ़ता वजन आज की सबसे बड़ी समस्या है। कई लोग बढ़े वजन को लेकर परेशान रहते हैं। ऐसे में एक्सरसाइज के साथ खानपान का भी बेहद ख्याल रखना पड़ता है। अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी डायट से कार्ब्स वाले फूड को खाना कम करना होगा। दरअसल, कार्ब्स तीन प्रकार के होते हैं-शुगर, फाइबर और स्टार्च, जिनमें से सबसे ज्यादा लोग स्टार्स खाते हैं।

स्टार्च कई फूड्स में पाया जाता है। हालांकि, ये एनर्जी का अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ता है। साथ ही ये दिल से जुड़ी बीमारियों को भी न्योता देता है। इसके साथ ही वजन घटाने वालों के लिए यह परेशानी का सबब बन सकता है। तो आइए जनते हैं कुछ ऐसे हाई स्टार्स रिच फूड्स, जिन्हें वेट लॉस के दौरान आपको अपनी डाइट से बाहर कर देना चाहिए-

कॉर्नमील

कॉर्नमील एक तरह का मोटा आटा है, जो मक्का को पीसकर बनाया जाता है। इसमें कार्ब्स और स्टार्च बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। एक कप कॉर्नमील में 126 ग्राम कार्ब्स होता है, जिसमें से 117 ग्राम स्टार्च होता है।

बाजरे का आटा

सर्दियों में अक्सर लोग बाजरे का आटे की रोटियां बनाते हैं। इसे बाजरे के बीज को पीसकर बनाया जाता है। ये काफी पौष्टिक होता है, हालांकि इसमें बहुत स्टार्च पाया जाता है। एक कप बाजरे के आटे में 83 ग्राम स्टार्च होता है।

ओट्स

ओट्स काफी हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फैट्स, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन इसमें भी बहुत अधिक स्टार्च पाया जाता है। एक कप ओट्स में 46 ग्राम स्टार्च पाया जाता है।

आलू

आलू एक ऐसी सब्जी जो हर घर में बनती है। वैसे अन्य बेक्ड फूड्स के मुकाबले आलू में कम स्टार्च पाया जाता है, लेकिन अन्य सब्जियों के मुकाबले इसमें अधिक स्टार्च होता है। एक मीडियम आलू में 24.8 ग्राम स्टार्च होता है।