HCL टेक्नोलॉजीज अगले छह महीने में 20000 लोगों की भर्तियां करेगी – Live Halchal

HCL टेक्नोलॉजीज अगले छह महीने में 20000 लोगों की भर्तियां करेगी
प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज अगले छह महीने में करीब 20,000 लोगों की भर्तियां करेगी। 10 अरब डॉलर की पूंजी वाली कंपनी ने कहा, डिजिटल सेवाओं को अपनाए जाने और डील में मजबूत वृद्धि के कारण बढ़ने वाली मांग को पूरा करने के लिए भर्तियां की जाएंगी।

एचसीएल टेक के अध्यक्ष एवं सीईओ सी विजयकुमार ने कहा, सौदों पर हस्ताक्षर और डिजिटल सेवाओं को अपनाये जाने में मजबूत वृद्धि के कारण मांग में तेजी आने वाली है। इस मांग को पूरा करने के लिए अगले चार-छह महीने में 20,000 भर्तियां की जाएंगी।

इनमें नए और अनुभवी दोनों होंगे। इनमें 15 फीसदी कर्मचारियों की नियुक्ति विदेश या क्लाइंट साइड के लिए होगी। कंपनी ने तीसरी तिमाही में भी 6,500 से ज्यादा लोगों को नौकरी दी थी।

वीजा से जुड़ी समस्याओं पर उन्होंने कहा कि एचसीएल जैसी कई कंपनियां वीजा पर निर्भरता घटाते हुए स्थानीय लोगों को नौकरी देने पर जोर दे रही हैं। अमेरिका में कंपनी के करीब 69.8 फीसदी कर्मचारी स्थानीय हैं।

एचसीएल टेक का शुद्ध मुनाफा दिसंबर तिमाही में 31.1 फीसदी बढ़कर 3,982 करोड़ रुपये हो गया। 2019-20 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,037 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने बताया कि आलोच्य तिमाही में उसका राजस्व सालभर पहले के 18,135 करोड़ से 6.4 फीसदी बढ़कर 19,302 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

वहीं, सितंबर तिमाही के मुकाबले शुद्ध लाभ 26.7 फीसदी और राजस्व 3.8 फीसदी बढ़ा है। विजयकुमार ने कहा, परिणाम से कंपनी के पिछले कुछ समय में किए गए रणनीतिक निवेश की सफलता का भी पता चलता है।