GST के बाद व्यापारियों की मदद के लिए Jio की खास पेशकश – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 02 Jul 2017 07:27:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg GST के बाद व्यापारियों की मदद के लिए Jio की खास पेशकश – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 GST के बाद व्यापारियों की मदद के लिए Jio की खास पेशकश https://livehalchal.com/gst-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%a6/62032 Sun, 02 Jul 2017 07:27:06 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=62032 रिटेल करोबारियों के मंच रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (RAI) ने रिलायंस जियो-जीएसटी के साथ समझौते के तहत रिटेल कारोबारियों के लिए माल एवं सेवा कर (GST) अनुपालन में सहूलियत के लिए एक मोबाइल ऐप बेस्ड सॉल्यूशन पेश किया है.रिलायंस जियो ने कहा है कि यह एक ऐसा समाधान है जो रिटेलर्स (संगठित खुदरा कारोबारियों) को जीएसटी …]]>

रिटेल करोबारियों के मंच रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (RAI) ने रिलायंस जियो-जीएसटी के साथ समझौते के तहत रिटेल कारोबारियों के लिए माल एवं सेवा कर (GST) अनुपालन में सहूलियत के लिए एक मोबाइल ऐप बेस्ड सॉल्यूशन पेश किया है.GST के बाद व्यापारियों की मदद के लिए Jio की खास पेशकशरिलायंस जियो ने कहा है कि यह एक ऐसा समाधान है जो रिटेलर्स (संगठित खुदरा कारोबारियों) को जीएसटी कानून के प्रावधानोंके अनुसार सभी तरह के दस्तावेज, कर विवरणिका दाखिल करने और सभी नियमों का पालन करने में मदद करेगा. इसे जियो-जीएसटी ने 1,999 रुपए में उपलब्ध कराया है.

GST का असर: Apple ने घटाई कीमत, जानें अब कितने में मिलेगा आईफोन 7

इसका मुख्य उद्देश्य देश भर के छोटे दुकानदारों को नए टैक्स सिस्टम को आसानी से अपनाने में मदद करना है. विग्यप्ति के अनुसार जियो-जीएसटी एक व्यापक डिजिटल समाधान है जिसमें इनवॉइसिंग की पूरी प्रक्रिया, बिलिंग और जीएसटी रिटर्न की फाइलिंग और समीक्षा शामिल है.इसके लिए नए यूजर्स को जियो-जीएसटी डॉट कॉम पर टैक्सपेयर अकाउंट बना कर जियोजीएसटी एप्लिकेशन इंस्टॉल करना होता है.

इस बीच रीटेलर्स एसोसिएशन आफ इण्डिया के मुख्य कार्यकारी कुमार राजगोपालन ने एक बयान में कहा है कि रिटेल उद्योग जीएसटी को पासा पलटने वाले सिस्टम के रूप में देखता है. उन्होंने कहा, यह भारत सरकार द्वारा देश की कराधान प्रणाली में एकरूपता लाने के लिए उठाया गया बड़ा कदम है. हमारा मानना है कि यह अब तक भारत के लिए सबसे बड़ा टैक्स प्रबन्धन है. देश के नागरिक के रूप में हम एक देश एक कर के इस नए युग का स्वागत करते हैं. जीएसटी आज से लागू हो गया है.

 
]]>