grand alliance – Live Halchal

बिहार में सीएम योगी ने चुनाव के चलते किया पलटवार, कहा- प्रधानमंत्री मोदी के काम देख इमरान खान के उड़े होश
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले कार्यकाल में गरीब कल्याण के लिए काम किया तो दूसरे में देश के उत्थान के लिए। अब वह देश के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। जिसके चलते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की नींद हराम हो गयी है। कांग्रेस ने कश्मीर से हमारा अधिकार छीन लिया था। परन्तु मोदी जी ने धारा 370 हटाकर हमें हमारा अधिकार दे दिया। अब अन्य देशों की तरह हम कश्मीर में भी जमीन खरीद सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री योगी अरेराज सोमेश्वर उच्च विद्यालय में बुधवार को गोविंदगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुनील मनी तिवारी के पक्ष में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में अपराध बाद के लिए कोई जगह नहीं है। पन्द्रह वर्षों तक नौजवानों के प्रतिभा को रौंदने वाली राजद अब रोजगार का एक नया बहाना लेकर आयी है। राजद ने तो जानवरों के चारा को भी हजम कर लिया था। अपराधी व माफियों का बोलबाला था। फिर से उसे नहीं पनपने देना है। जिस तरह यूपी में अपराध व माफियाओं का सफाया हो गया। उसी तरह बिहार में भी इनका सफाया हो रहा है। जो बचे है, उनकी भी बारी आयेगी। राजनीति में अच्छे चरित्र के लोगों को आनी चाहिए। वंशबाद की राजनीति को समाप्त कर देना चाहिए। जातिबाद व मजहब की राजनीति ने देश के विकास को रोक दिया था। उसे फिर से पनपने नहीं देना है।

इससे पहले गोरियाकोठी, सिवान, बिहार में उन्होंने तेजस्वी और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नीतीश सरकार के काम भी गिनाए। उन्होंने कहा कि आज से 15 साल से पहले बिहार का युवा अपनी पहचान छुपाने के लिए मजबूर था। ऐसी संकट पैदा करने वाले लोग आज बिहार में फिर से रोजगार का लॉलीपॉप दिखाकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। इनके लालच में बिहार के युवाओं को नहीं आना चाहिए। आदतें जल्दी जाती नहीं है। भ्रष्टाचार का टैग लगा है उनपर, वो उनमें से जाएगा नहीं। चुनाव में हमको यह देखना होगा। जातिवाद की राजनीति ने बिहार को पीछे करने का काम किया। बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सीवान में रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि इमरान खान पाकिस्तान का प्रधानमंत्री दुनिया में भीख मांगता फिरता है भारत से बचा लो। उन्होंने कहा यह है न्यू भारत। यह है भारत के युवाओं का शौर्य। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो देश में आतंकवाद नक्सलवाद को बढ़ावा दिया है।