Google Pixel 9a – Live Halchal

नया मॉडल आते ही इतना सस्ता मिल रहा पुराना Google Pixel 9a
अगर आप Google Pixel का कोई फोन खरीदना चाहते हैं और ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते। तो Google Pixel 9a आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस पर अभी भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

इस हफ्ते की शुरुआत में Google Pixel 10a के लॉन्च के बाद, इसके पिछले वर्जन Google Pixel 9a की कीमत में Amazon पर भारी कटौती हुई है। जहां नए मॉडल में नए कलर ऑप्शन और थोड़ी ज्यादा पीक ब्राइटनेस जैसे छोटे-मोटे सुधार किए गए हैं, वहीं पुराना Pixel 9a अभी भी बहुत कम कीमत पर वही कोर Pixel एक्सपीरियंस ऑफर करता है। आपको बता दें कि ऐसी डील्स ज्यादा समय तक नहीं रहती। ऐसे में अगर आप Pixel 9a खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा जल्दी करना होगा। आइए जानते हैं डील के बारे में।

Google Pixel 9a पर ये है डील
Google Pixel 9a को भारत में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Amazon पर, फोन का (Porcelain, 256 GB) (8 GB RAM) वेरिएंट 39,410 रुपये में लिस्टेड है, जो सीधे 10,589 रुपये कीमत में कटौती दिखाता है। साथ ही, आप चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ऑफर्स के जरिए 1,500 रुपये की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं। ज्यादा पैसे बचाने के लिए, आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर सकते हैं। पुराना फोन बदलने पर 37,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। हालांकि, ये वैल्यू आपके फोन के कंडीशन पर निर्भर करेगी। यहां 1,386 रुपये प्रति महीने की शुरुआती कीमत पर EMI ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं।

Google Pixel 9a के स्पेसिफिकेशन और फीचर
Google Pixel 9a में 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इसका रेजोल्यूशन 422.2 PPI पर फुल HD+ (1080 x 2424 पिक्सल) है। स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। कंपनी का दावा है कि डिस्प्ले HDR कंटेंट के लिए 1800 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है और 2700 निट्स तक जाता है। Pixel 9a गूगल के Tensor G4 चिप पर चलता है और इसमें 5100mAh की बैटरी है।

फोटोग्राफी के लिए, Pixel 9a में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फ्रंट में 13MP का कैमरा है।

Google Pixel 9a की इस दिन होगी भारत में एंट्री!
गूगल अपनी पिक्सल 9 सीरीज का सबसे सस्ता फोन 16 अप्रैल को भारत में उपलब्ध कराने जा रहा है। इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ कई शानदार AI फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। फोन का डिजाइन भी काफी खास है क्योंकि इसमें कोई कैमरा बंप देखने को नहीं मिलता। यही नहीं इस फोन में 7 साल तक Android OS अपडेट भी मिलेंगे।

क्या आप भी Google के सबसे सस्ते फोन का इंतजार कर रहे हैं? तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, Pixel 9a भारत में 16 अप्रैल को धमाकेदार एंट्री करने वाला है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, ताइवान और मलेशिया में भी इस डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा। डिवाइस 10 अप्रैल को पहले अमेरिका, कनाडा और यूके में उपलब्ध होगा। बता दें कि इस महीने 19 मार्च को कंपनी ने पहले ही इस डिवाइस को रिवील किया था लेकिन ‘Component Quality Issue’ के चलते इसे सभी के लिए उपलब्ध करने में देरी हुई।

Pixel 9a के खास फीचर्स
Pixel 9a कई अपग्रेड लाता है, जिसमें एक नया शानदार डिजाइन देखने को मिल रहा है जो रेगुलर कैमरा बम्प को हटाता है, इसके बजाय इस फोन में एक फ्लश रियर कैमरा देखने को मिल रहा है। डिवाइस में 6.3-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,700nits की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है, जो कि Pixel 8a की छोटी 6.1-इंच स्क्रीन और कम ब्राइटनेस लेवल से एक बड़ा अपग्रेड ऑफर कर रहा है।

शानदार कैमरा और दमदार चिपसेट
Pixel 9a में गूगल का कस्टम-बिल्ट Tensor G4 प्रोसेसर मिल रहा है। 8GB RAM के साथ डिवाइस बेहतरीन परफॉर्मेंस देने का वादा करता है। कैमरे के मामले में भी फोन काफी जबरदस्त है। डिवाइस में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस देखने को मिल रहा है। यही नहीं फोन में खास मैक्रो मोड भी जोड़ गया है, जो क्लोज-अप शॉट्स के लिए प्राइमरी कैमरा सेंसर का इस्तेमाल करता है। सेल्फी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

बड़ी बैटरी और IP68 रेटिंग
Pixel 9a की बैटरी लाइफ भी पहले से बेहतर हो गई है, क्योंकि डिवाइस में 5,100mAh की बैटरी है, जो इसके पिछले मॉडल की 4402mAh बैटरी से एक बड़ा अपग्रेड है। यह Qi वायरलेस चार्जिंग और 23W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, ताकि यूजर्स जरूरत पड़ने पर डिवाइस को तेजी से रिचार्ज कर सकें। डिवाइस की मजबूती में भी सुधार किया गया है, क्योंकि अब डिवाइस को IP68 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा।

7 साल तक मिलेंगे Android OS अपडेट
सॉफ्टवेयर सपोर्ट की बात करें तो Pixel 9a लेटेस्ट Android ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है और Google के AI-फीचर्स से भरा हुआ है, जिसमें Gemini AI देखने को मिल रहा है। डिवाइस को सबसे खास इसका सॉफ्टवेयर सपोर्ट बना रहा है, क्योंकि गूगल ने इस फोन के लिए 7 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जिससे यह एक फ्यूचर-प्रूफ फोन बन जाता है जो आने वाले सालों में लेटेस्ट फीचर्स ऑफर करेगा।

किफायती होगा Google Pixel 9a, लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन
अक्टूबर में Google Pixel 9a की ऑनलाइन डिटेल सामने आई थीं। अब हाल ही में इस फोन की कुछ लेटेस्ट इमेज सामने आई हैं, जिनसे Pixel 9 सीरीज में बड़े हॉरिजॉन्टल कैमरा बार के बजाय रियर कैमरा सेंसर के लिए एक छोटा सर्कुलर आकार का लेआउट मिलने की ओर इशारा मिलता है।

गूगल पिक्सल 9a डिजाइन

Google Pixel 9a की लाइव इमेज एक्स पर सामने आई हैं। इनमें आगे और पीछे का डिजाइन दिखाया गया है। फोन में सामने की तरफ सेल्फी स्नैपर, फ्लैट एज और नैरो बेजेल्स के लिए सेंटर पंच-होल कटआउट मिलता है। फोन के बॉक्सी चेसिस के साथ आने की उम्मीद है।

रियर पैनल पर लेफ्ट साइड में ओवल आकार का मॉड्यूल है, जिसमें दो कैमरा सेंसर हैं। लेआउट के बगल में एक एलईडी फ्लैश है। बैक पैनल पर एक अनोखा पैटर्न डिजाइन और गूगल लोगो के स्थान पर एक अलग लोगो दिखाई देता है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि जो पिक्चर सामने आई है, वह प्रोटोटाइप है या फिर फाइनल प्रोडक्ट।

Google Pixel 9a: एक्सपेक्टेड स्पेक्स

गूगल पिक्सल 9a के बारे में लॉन्च से पहले कई तरह की डिटेल सामने आ चुकी है।

डिस्प्ले: Pixel फोन में 60-120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच का डिस्प्ले होने की बात कही गई है। इसकी तुलना में Pixel 8a में 6.1 इंच की स्क्रीन है।

प्रोसेसर: Google Pixel 9a में Pixel 9 लाइनअप की तरह ही Tensor G4 चिपसेट हो सकता है। यह Pixel 8a का अपग्रेड होगा, जिसमें Tensor G3 है।

बैटरी: फोन में 18W वायर्ड और 7.5W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।

मेमोरी: Pixel 8a की तरह ही इसमें 8GB रैम और 128GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन हो सकते हैं।

कैमरा: Pixel 9a में Pixel 9 Pro Fold की तरह ही 48MP सेंसर होने की बात कही गई है। Pixel 8a में 64MP का मेन सेंसर है।हैंडसेट को वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है। यह Pixel 8a में IP67 रेटिंग का अपग्रेड है।

Pixel 9a कितनी हो सकती है कीमत?

कीमत की बात करें तो Pixel 9a की कीमत कथित तौर पर $499 (लगभग 42,300 रुपये) हो सकती है। बता दें Pixel 8a को भारत में 52,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Pixel 9a के मार्च 2025 में लॉन्च होने की अफवाह है। इसके भारत में भी आने की बात कही गई है।

Google Pixel 9A स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च
गूगल ने अगस्त 2024 में Pixel 9 सीरीज को लॉन्च किया था। इसके लॉन्च के बाद से यूजर्स पिक्सल 9 सीरीज के अफोर्डेबल स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी जल्द ही Pixel 9A स्मार्टफोन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। गूगल के अपकमिंग Pixel 9a स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स भी सामने आए हैं। इन रिपोर्ट्स से गूगल के अपकमिंग फोन की खूबियों की झलक देखने को मिलती है। यहां हम आपको Pixel 9a लॉन्च से पहले इनकी खूबियों के बारे में आपको बता रहे हैं।

Google Pixel 9a की संभावित खूबियां

Android Headline की रिपोर्ट के मुताबिक, Pixel 9a स्मार्टफोन में 6.3-इंच की Actua डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले में अडेप्टिव रिफ्रेश रेट (60Hz से 120Hz) सपोर्ट मिलेगा। गूगल का ये स्मार्टफोन Tensor G4 चिपसेट के साथ 8GB RAM के साथ दो स्टोरेज ऑप्शन -128GB और 256GB के साथ पेश किया जाएगा। Pixel 9a स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके कैमरा मॉड्यूल को रिडिजाइन किया गया है।

डिस्प्ले – अडेप्टिव रिफ्रेश रेट वाला 6.3 इंच का डिस्प्ले

प्रोसेसर – Google Tensor G4 चिपसेट

रैम और स्टोरेज – 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज

कैमरा – 48 MP + 13 MP

सेल्फी कैमरा – 13 MP

बैटरी और चार्जिंग – 5000 mAh (18 W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट)

गूगल के इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। इस फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसेक साथ ही Pixel 9a स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी और 18 W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

इस रिपोर्ट में गूगल पिक्सल 9ए स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ संभावित कीमत को लेकर भी जिक्र किया गया है। संभव है कि कंपनी इस साल Pixel 9a स्मार्टफोन की कीमत कुछ बढ़ा सकती है। इससे पहले कंपनी ने Pixel 8a को भारत में 52,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था।

कब लॉन्च होगा Pixel 9a?

Google Pixel 9a स्मार्टफोन को लेकर बताया जा रहा कि ये मार्च 2025 में लॉन्च हो सकता है। अगले साल होने वाले Google I/O इवेंट में अपकमिंग स्मार्टफोन के हार्डवेयर को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिलेगी।

Google Pixel 9a सस्ते दाम में होगा लॉन्च
Google Pixel 9a पर गूगल ने काम करना शुरू कर दिया है। Pixel 9a फ्लैगशिप Pixel 9 सीरीज का एक किफायती विकल्प होगा। गूगल इस फोन को अगले साल समय से पहले लॉन्च कर सकता है। गूगल आमतौर पर मई में I/O कॉन्फ्रेंस के दौरान Pixel a सीरीज लॉन्च करता है। हालांकि इसकी एंट्री पहले ही होने की उम्मीद है।

गूगल ने कुछ दिन पहले अपनी Google Pixel 9 सीरीज को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने कथित तौर एक किफायती मॉडल पर काम करना शुरू कर दिया है। इसे Google Pixel 9a के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इसमें कम फीचर्स मिलेंगे, जिसकी वजह से इसकी कीमत भी कम हो जाएगी। लॉन्च से पहले इसके बारे में कई डिटेल सामने आ चुकी हैं।

Google Pixel 9a कब होगा लॉन्च
Pixel 9a फ्लैगशिप Pixel 9 सीरीज का एक किफायती विकल्प होगा। गूगल आमतौर पर मई में I/O कॉन्फ्रेंस के दौरान Pixel a सीरीज लॉन्च करता है, लेकिन हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि इसे अगले साल जल्दी लॉन्च किया जा सकता है। Pixel 9a को मार्च 2025 में लॉन्च किए जाने खबरें हैं। इसके अलावा, एंड्रॉइड 16 की लॉन्च डेट भी आगे पीछे हो सकती है।

किन खूबियों से होगा लैस
कुछ रिपोर्ट्स में पिक्सल 9a के कलर ऑप्शन का खुलासा किया गया है। अपकमिंग फोन Porcelain, Obsidian, Peony और Iris कलर में एंट्री कर सकता है। Pixel 9 पहले से ही Peony कलर में मौजूद है तो ऐसे में उम्मीद है कि इसमें भी वही शेड मिलेगी।

मिलेगा Google Tensor G4 चिपसेट
Pixel 9a में Google Tensor G4 चिपसेट होने की उम्मीद है, जो गूगल के फ्लैगशिप मॉडल में मिलता है। इसकी कीमत कम होने के साथ यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी इसकी बिल्ड क्वालिटी में कुछ चीजें कम कर सकती हैं। पिक्सल 9 सीरीज की तुलना में इसकी बिल्ड क्वालिटी इतनी अच्छी नहीं होगी।

Google Pixel 9 सीरीज
अगस्त में गूगल ने अपनी फ्लैगशिप सीरीज में Google Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL लॉन्च किए थे। इसके अलावा गूगल ने भारत में अपना पहला पिक्सल 9 प्रो फोल्ड भी उतारा था। इन सभी फोन में Tensor G4 चिपसेट परफॉर्मेंस के लिए लगाया गया है।