Google Assistant – Live Halchal

अब इस्तेमाल कर सकेंगे Google Assistant और ChatGPT जैसे वॉइस असिस्टेंट
Apple को लेकर खबर है कि वह वॉल्ड गार्डन को खोल सकता है। ऐसा करके वह यूजर्स को अपने डिवाइस में Siri को थर्ड पार्टी वॉइस असिस्टेंट से रिप्लेस करने की अनुमति दे सकता है। कंपनी यह बदलाव यूरोपीय संघ के कानून का अमल करने के लिए कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इन बदलाव के बाद यूजर्स अपने आईफोन या आईपैड में सिरी के साथ-साथ थर्ड पार्टी वॉइस असिसटेंट इस्तेमाल कर पाएंगे।

यानी जल्द ही आपको आईफोन में वॉइस असिस्टेंट यूज करने पर सिरी की बजाय Google Assistant/Gemini या ChatGPT को इस्तेमाल कर पाएंगे। AI के आने के बाद हाल के दिनों में हमने कई चैटबॉट देखें, जिनमें DeepSeek और Meta AI भी शामिल हैं। Apple ने OpenAI के साथ पार्टनरशिप भी की है जो Siri को यूजर्स के प्रश्नों का जवाब देने के लिए ChatGPT की हेल्प लेने की अनुमति देता है।

Apple ने AI-पावर्ड Siri पर काम तेज किया
Apple ने WWDC 2024 में कहा था कि वह Siri को एआई पावर्ड फीचर्स से लैस करेगा। करीब एक साल बाद भी ऐपल अब तक अपने वॉइस असिस्टेंट में एआई फीचर इनेबल नहीं कर पाया है। उम्मीद है कि जून में आयोजित होने वाले WWDC इवेंट में कंपनी iOS 19 को पेश करने के दौरान Siri के मेजर अपग्रेड के बारे में जानकारी शेयर कर सकती है।

Apple ने पिछले साल सितंबर में iPhone 16 लॉन्च के दौरान भी सिरी को एआई फीचर से लैस करने का वादा किया था। अपने वादे पूरा न कर पाने को लेकर कंपनी की खूब फजीहत हुई थी। यहां तक कि कुछ यूजर्स ने वादा पूरा न कर पाने और झूठे विज्ञापन का आरोप लगाते हुए कंपनी पर केस भी कर दिया था।

ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि Apple की टीम अपने AI ऑफिस में नए सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, जो मौजूदा हाइब्रिड Siri मॉडल को पूरी तरह से लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM)-आधारित इंजन में कन्वर्ट कर देगा।

LLM की मदद से ऐपल सिरी को पहले से बेहतर कन्वर्सेशनल और इन्फॉर्मेशन को अच्छी तरह एकत्र कर पेश करने वाले एआई मॉडल में बदलने की प्लानिंग कर रहा है। इसके लिए कंपनी ने कई देशों में मौजूद अपने ऑफिस में हजारों विश्लेषकों को तैनात किया है। ये लोग ऐपल इंटेलिजेंस की समरी को रिव्यू करते हैं।

Google Assistant में से हटाए जा रहे हैं 17 फीचर्स, जानिए इसके पीछे की वजह
जानी मानी टेक कंपनी गूगल के भारत में लाखों यूजर्स है , जो अपनी जरूरतों के हिसाब इनका इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं फीचर्स में से एक गूगल असिस्टेंट भी है, जिसको दुनिया भर में सभी एंड्राइड फोन में इस्तेमाल किया जाता है।

बता दें कि गूगल असिस्टेंट में कुछ ऐसी सुविधाओं देता है, जिसका उपयोग लोगों द्वारा ज्यादा नहीं किया जाता है। अब Google ने बताया है कि वह कुछ ऐसे फीचर्स को हटा रहा है जिनका यूजर्स कम इस्तेमाल कर रहे हैं। आइय़े इसके बारे में जानते हैं।

ब्लॉग पोस्ट में मिली जानकारी

Google ने एक ब्लॉग पोस्ट जानकारी दी है कि हम Google Assistant को और अधिक उपयोगी बनाना जारी रख रहे हैं, हम आपके पसंदीदा अनुभवों को प्राथमिकता दे रहे हैं और उन्हें और बेहतर बनाने के लिए इनबिल्ड तकनीक में निवेश कर रहे हैं ।जिसका अर्थ है कि कुछ कम उपयोग की गई सुविधाओं का अब समर्थन नहीं किया जाएगा।

बता दें कि गूगल ने कुल 17 फीचर्स को रिमूव करने की बात कही है। हम आज इस फीचर्स के बार में जानेंगे।

Google असिस्टेंट से रिमूव होंगे 17 फीचर्स

सबसे पहला फीचर है कि गूगल आपको अब अपनी वॉइस से Google Play बुक्स पर ऑडियो बुक्स चलाने और कंट्रोल करने नहीं देगा। आप हालांकि आप अभी भी अपने मोबाइल डिवाइस से ऑडियोबुक कास्ट कर सकते हैं।

Google Assistant-सक्षम डिवाइस पर मीडिया अलार्म, म्यूजिक अलार्म या रेडियो अलार्म सेट करने या उपयोग करने के लिए आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। हालांकि आप ऐसा करने के लिए एक कस्टम रूटीन बना सकते हैं या स्टैंडर्ड अलार्म का उपयोग कर सकते हैं।

आप अपनी कुकबुक को एक्सेस करने के लिए या मैनेज करने के लिए इसका उपयोग नहीं कर सकेंगें। इसके अलावा रेसिपी को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर ट्रांसपर करना, एक गाइज रेसिपी वीडियो चलाना, या रेसिपी स्टेप दिखाना ये सब नहीं हो पाएगा। हालांकि आप वेब और यूट्यूब पर रेसिपी खोजने के लिए Google Assistant का उपयोग कर सकते हैं।

स्मार्ट डिस्प्ले और स्पीकर पर स्टॉपवॉच का मैनेज करने के लिए आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। मगर आप अभी भी टाइमर और अलार्म सेट कर सकते हैं।

किसी डिवाइस को कॉल करने या अपने Google फैमिली ग्रुप पर संदेश भेजने के लिए आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते है।

ईमेल, वीडियो या ऑडियो संदेश भेजने के लिए अपनी आवाज का उपयोग नहीं कर पाएंगे। आप अभी भी कॉल कर सकते हैं और टेक्स्ट संदेश भेज असिस्टेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अपनी आवाज से Google कैलेंडर में किसी ईवेंट को रीशेड्यूल करने के लिए भी अब आप इसका उपयोग नहीं कर सकेंगे।

इसके साथ ही मैसेज पढ़ने और भेजने, कॉल करने और मीडिया को कंट्रोल करने के लिए इसका उपयोग नहीं कर सकेंगे।

यहां तक कि Google Maps पर Google Assistant ड्राइविंग मोड में ऐप लॉन्चर का उपयोग करना भी अब संभव नहीं होगा। आप अभी भी Google Maps पर साउंट कंट्रोल का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे फीचर्स है , जिनको गूगल ने हटा दिया है।