Gmail – Live Halchal

सिर्फ स्मार्ट लोग यूज करते हैं Gmail का ये जबरदस्त फीचर
जीमेल का ‘शेड्यूल सेंड’ फीचर उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो अक्सर महत्वपूर्ण ईमेल भेजना भूल जाते हैं। यह फीचर यूजर्स को ईमेल को पहले से निर्धारित समय पर भेजने की सुविधा देता है, जिससे वे किसी भी जरूरी ईमेल को मिस करने से बच सकते हैं। चाहे आप व्यस्त हों, मीटिंग में हों या सो रहे हों, आपका ईमेल तय समय पर अपने आप चला जाएगा। यह सुविधा मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर उपलब्ध है और इसका उपयोग करना बेहद आसान है।

हम सबकी लाइफ में कभी न कभी ऐसा दिन जरूर आता है जिस दिन हम कोई जरूरी ईमेल सेंड करना भूल जाते हैं। जिसके बाद कई बार तो अगले दिन बॉस का गुस्सा भी झेलना पड़ता है। हर दिन हजारों लोग इसी दिक्कत से जूझते हैं, लेकिन सिर्फ स्मार्ट लोग Gmail का एक जबरदस्त फीचर यूज करते हैं जिससे उनका एक भी जरूरी ईमेल मिस नहीं होता।

दरअसल, गूगल ने अपने यूजर्स के लिए इस समस्या का एक शानदार सॉल्यूशन पहले ही दे रखा है, लेकिन कई यूजर्स को अभी भी इस फीचर के बारे में पता नहीं है। हम जिस फीचर की बात कर रहे हैं, वह है शेड्यूल सेंड फीचर। इस फीचर से आप ईमेल को पहले से सेट कर सकते हैं, और वो तय समय पर अपने आप भेज दिए जाएंगे। यह ट्रिक बहुत काम की हो सकती है, खासकर उनके लिए जिनके लिए टाइमिंग बहुत जरूरी है।

क्या है Gmail का Schedule Send फीचर?
इस फीचर को आसान शब्दों में समझें तो Schedule Send, Gmail का एक पावरफुल फीचर है, जिसे उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें ऑफिस आवर्स के बाद या किसी खास वक्त पर ईमेल भेजने होते हैं। ऐसे में ये फीचर आपके ईमेल को तय समय पर खुद भेज देगा। चाहे आप किसी मीटिंग में हों, सो रहे हों या फिर किसी और काम में बिजी हों। चलिए अब जानते हैं कि आप इस फीचर का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

मोबाइल पर कैसे करें Schedule Send?
स्टेप 1: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Gmail ऐप ओपन करें।
स्टेप 2: इसके बाद ‘Compose’ पर टैप करें और ईमेल लिखें।
स्टेप 3: अब सब्जेक्ट और ईमेल ID भरने के बाद, ऊपर दाईं ओर दिए गए 3 डॉट्स पर क्लिक करें।
स्टेप 4: इधर आपको Schedule Send का ऑप्शन दिखेगा।
स्टेप 5: अब टाइम सेलेक्ट करें सुबह, दोपहर या कस्टम डेट/टाइम सेट करें।
स्टेप 6: बस ‘Schedule Send’ पर क्लिक करें। ईमेल अपने टाइम पर खुद सेंड हो जाएगा।

लैपटॉप और कंप्यूटर से कैसे करें ईमेल शेड्यूल?
स्टेप 1: सबसे पहले लैपटॉप में Gmail ओपन करें।
स्टेप 2: अब Compose पर जाएं और मेल लिखें।
स्टेप 3: यहां सेंड बटन के पास मौजूद ऐरो आइकॉन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: इधर से भी आपको Schedule Send का ऑप्शन मिल जाएगा।
स्टेप 5: अब टाइम सेलेक्ट करें सुबह, दोपहर या कस्टम डेट/टाइम सेट करें।
स्टेप 6: बस ‘Schedule Send’ पर क्लिक करें। ईमेल अपने टाइम पर खुद सेंड हो जाएगा।

Gmail में अब आया ये नया फीचर
त्योहारों से पहले, गूगल ने दुनिया की सबसे पॉपुलर ईमेल सर्विस जीमेल में नया फीचर जोड़ा है। अब जब आप इंटरनेट से कुछ खरीदेंगे, तो जीमेल इसे नए ‘Purchases’ टैब में दिखाएगा।

गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि जीमेल का नया Purchases टैब ‘आपके सारे परचेज और डिलीवरी अपडेट्स को एक जगह लाता है। इससे आपको आने वाले पैकेज डिलीवरीज का एक सिंपल और ऑर्गनाइज्ड लिस्ट व्यू मिलेगा।’ ये फीचर उन यूजर्स के लिए काफी मददगार होगा जो अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और अलग-अलग पैकेज का ट्रैक रखने में दिक्कत महसूस करते हैं। अब ये फीचर आने वाले और पुराने दोनों ऑर्डर्स दिखाएगा, जिससे आपको रिसीट या शिपमेंट अपडेट्स के लिए मेल्स खोजना नहीं पड़ेगा।

टेक कंपनी ने आगे बताया कि जो पैकेज अगले 24 घंटों में डिलीवर होने वाले होंगे, वे आपके प्राइमरी इनबॉक्स के टॉप पर दिखेंगे। गूगल ने एक नया समरी कार्ड भी जोड़ा है, जो आपके पर्चेज और पैकेज अपडेट्स को एक स्ट्रीमलाइन इंटरफेस में दिखाएगा। ये नए ऑर्डर ट्रैकिंग फीचर्स आज से रोलआउट होना शुरू हो गए हैं और जीमेल वेब और मोबाइल ऐप दोनों में दुनिया भर के पर्सनल गूगल अकाउंट्स पर उपलब्ध होंगे।

Google ने Gmail के लिए जारी किया AI वाला नया फीचर
Google ने गुरुवार को Gmail के लिए एक नया अपग्रेड रोलआउट करना शुरू किया है, जो यूजर्स को जरूरी ईमेल्स आसानी से ढूंढने में मदद करेगा। ‘Most Relevant’ नाम का ये नया सर्च रिजल्ट सॉर्टिंग फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करता है, जो जरूरी ईमेल्स को ऊपर लाता है और पुराने क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर को छोड़ देता है। ये फीचर मौजूदा फिल्टर्स के साथ उपलब्ध होगा, जो सर्च रिजल्ट्स को फाइन-ट्यून करने की सुविधा देता है। हाल ही में Gmail को Gemini फीचर मिला था, जो ईमेल्स की जानकारी के आधार पर ऑटोमैटिकली कैलेंडर इवेंट्स बनाता है।

Gmail अब दिखाएगा ‘Most Relevant’ सर्च रिजल्ट्स
एक ब्लॉग पोस्ट में माउंटेन व्यू-बेस्ड टेक दिग्गज ने इस नए फीचर के रोलआउट की घोषणा की। ये फीचर वेब पर सभी पर्सनल Gmail अकाउंट यूजर्स के लिए और Android और iOS ऐप्स पर उपलब्ध होगा। कंपनी भविष्य में इसे बिजनेस अकाउंट्स के लिए भी रिलीज करने की योजना बना रही है।

गूगल का कहना है कि ये टूल भरे हुए इनबॉक्स में किसी खास ईमेल को ढूंढना आसान बनाएगा। अब तक ईमेल सर्च करने के लिए यूजर्स को कीवर्ड्स टाइप करने पड़ते थे, और मेल क्लाइंट क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर या टॉप रिजल्ट के साथ बाकी नतीजे दिखाता था।

अब, कीवर्ड्स से सर्च करने के बाद यूजर्स को सर्च रिजल्ट्स पेज पर एक नया ड्रॉपडाउन मेन्यू दिखेगा। इसे ‘Most Recent’ या ‘Most Relevant’ पर सेट किया जा सकता है। ‘Most Recent’ क्रोनोलॉजिकल रिजल्ट्स दिखाएगा, लेकिन अगर यूजर्स दूसरा ऑप्शन चुनते हैं, तो AI अलग तरीके से रिजल्ट्स दिखाएगा।

कंपनी के मुताबिक, ये नया मोड रिसेंसी, मोस्ट-क्लिक्ड ईमेल्स और फ्रीक्वेंट कॉन्टैक्ट्स जैसे फैक्टर्स को ध्यान में रखता है। यानी जिन ईमेल्स और सेंडर्स के साथ यूजर ने ज्यादा इंटरैक्शन किया, वे ऊपर दिखेंगे। गूगल का दावा है कि ये मोड यूजर की जरूरत के ईमेल्स को सर्च रिजल्ट्स के टॉप पर दिखाने की संभावना बढ़ाता है, जिससे सैकड़ों आइटम्स में स्क्रॉल करने का समय और परेशानी बचती है।

खास बात ये है कि ये फीचर AI से पावर्ड है, लेकिन Gmail में Gemini-बेस्ड फीचर्स की तरह जेनरेटिव AI का इस्तेमाल नहीं करता। ये एक मशीन लर्निंग-बेस्ड रैंकिंग सिस्टम है, जो AI-ड्रिवन सर्च अल्गोरिदम, NLP मॉडल्स और बिहेवियर एनालिसिस तकनीकों के मिक्स से रिलेवेंट ईमेल्स को सामने लाता है।

चुटकियों में खाली हो जाएगा Gmail,जानें कैसे?
Google द्वारा दिए जाने वाले फ्री स्टोरेज को Gmail Drive और Photos में शेयर किया जाता है। काफी सारे लोग ड्राइव और फोटोज में कम डेटा स्टोर करते हैं। लेकिन जीमेल फिर भी भरता जाता है और स्टोरेज फ्री नहीं रह पाता। ऐसे में हम यहां जीमेल की स्टोरेज को खाली करने के सबसे आसानी तरीके बताने जा रहे हैं।

गूगल की ओर से यूजर्स को फ्री में 15GB क्लाउड स्टोरेज दी जाती है। अगर ये भर जाए तो Gmail में नए ई-मेल मिलने बंद हो जाते हैं। Photos और Drive के अलावा Gmail ही एक वो जगह है जहां सबसे ज्यादा फ्री स्टोरेज का इस्तेमाल होता है। यहां काफी स्पैम और गैर जरूरी ई-मेल पड़े होते हैं। ऐसे में हम यहां आपको जीमेल की स्टोरेज खाली करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

1 बड़े ईमेल हटाएं

सर्च फिल्टर का इस्तेमाल करें: Gmail सर्च बार में, टाइप करें: larger:10M (10 MB से बड़े ईमेल के लिए)। जरूरत के मुताबिक नंबर को एडजस्ट करें (उदाहरण के लिए, bigger: 5M)।

फिर उन ईमेल की रिव्यू करें और उन्हें हटा दें जिनकी अब आपको जरूरत नहीं है।
टिप: बड़े ईमेल हटाने के बाद ‘स्पैम’ और ‘ट्रैश’ फोल्डर को चेक करें और उन्हें परमानेंटली डिलीट

2 अटैचमेंट्स को क्लिन करें

अपनी जरूरत के बड़े अटैचमेंट डाउनलोड करके सेव करें, फिर ईमेल डिलीट करें या Google Takeout सर्विस जैसे टूल का इस्तेमाल करके अटैचमेंट हटाएं।

अटैचमेंट के लिए ऐसे सर्च करें: has:attachment bigger:5M।

3 स्पैम और ट्रैश फोल्डर को करें खाली
अपने ‘स्पैम और ‘ट्रैश’ फोल्डर्स को खाली कर दें। क्योंकि, इन फोल्डर्स में मौजूद ईमेल भी आपके स्टोरेज में गिने जाते हैं।

4 पुराने प्रमोशनल और सोशल ईमेल को हटाएं
जीमेल की कैटेगरी का इस्तेमाल करें: प्रमोशन या सोशल टैब ओपन करें। सभी को सेलेक्ट करें और गैरजरूरी ईमेल हटा दें।
अल्टरनेटिव तरीका ये है कि आप कैटेगरी के हिसाब से सर्च करें: category:promotions या category:social।

5 पुराने ईमेल हटाने के लिए डेट फिल्टर का इस्तेमाल करें
पुराने ईमेल सर्च करें: older_than:1y (1 साल से पुराने ईमेल के लिए) या older_than:2y।
उन ईमेल को सेलेक्ट और हटाएं जिनकी अब आपको जरूरत नहीं है।

6 गैरजरूरी ईमेल से अनसब्सक्राइब कर दें
जिन न्यूजलेटर या प्रमोशन्स की जरूरत अब आपको नहीं होती है। उन्हें अनसब्सक्राइब कर दें। unsubscribe का लिंक आपको उस मेल के बॉटम में मिल जाएगा।

7 अटैचमेंट के साथ भेजे गए ईमेल हटाएं
अटैचमेंट के साथ भेजे गए ईमेल खोजने के लिए सर्च बार में ऐसे टाइप करें: from:me has:attachment bigger:5M।

8 पूरी कन्वर्सेशन का बैकअप लें और उसे डिलीट कर दें
Google Takeout (https://takeout.google.com/) का इस्तेमाल करके पुराने ईमेल को अपने कंप्यूटर पर एक्सपोर्ट करें। फिर एक बार बैकअप लेने के बाद, ईमेल को हटा दें।

9 Google के स्टोरेज मैनेजमेंट टूल का इस्तेमाल करें
Google के स्टोरेज मैनेजर (https://one.google.com/storage) पर जाकर देखें कि कौन सी फाइल्स और ईमेल जगह ले रहे हैं और उन्हें सीधे हटा दें।

10 Google Drive और Google Photos में जगह खाली करें

Gmail स्टोरेज को Gmail, Google Drive और Google Photos में शेयर किया जाता है।
Google Drive में बड़ी फाइल्स की चेक करें और गैरजरूरी फाइल्स को हटा दें।
इसी तरह Google Photos से धुंधली या डुप्लिकेट इमेज और वीडियो को हटा दें।

अगर इनमें से किसी भी तरीके से स्टोरेज खाली न तो आप Google One के जरिए अपने Google स्टोरेज प्लान को अपग्रेड करने पर विचार कर सकते हैं।

Gmail पर रिप्लाई करना हुआ आसान
गूगल की ईमेल सर्विस जीमेल का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। कंपनी अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक नई सुविधा पेश कर रही है। Google Workspace webpage के लेटेस्ट ब्लॉग में दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपने जीमेल यूजर्स के लिए एंड्रॉइड डिवाइस पर मेल का रिप्लाई करना आसान बना रही है। यूजर्स को ईमेल का रिप्लाई करने के लिए अलग से एक नई स्क्रीन ओपन करने की जरूरत नहीं होगी। वे ईमेल का रिप्लाई कनवर्सेशन के बॉटम से ही कर सकेंगे।

अभी ओपन करनी पड़ती है नई स्क्रीन

अभी की बात करें तो जीमेल ऐप पर किसी भी मेल को ओपन करने के बाद Reply, Reply All, Forward जैसे ऑप्शन मेल के नीचे नजर आते हैं। इन ऑप्शन में से किसी एख को सेलेक्ट करने के बाद ही रिप्लाई के लिए फुल स्क्रीन कम्पोज व्यू पॉप अप होती है।

मेल का रिप्लाई करना हुआ अब आसान
नए अपडेट के बाद जीमेल एंड्रॉइड यूजर्स किसी भी मेल को स्क्रॉल डाउन कर बॉटम पर आने के बाद रिप्लाई के लिए सीधे ही अपना मेल ड्राफ्ट कर सकेंगे।

ब्लॉग पोस्ट में गूगल का अपने जीमेल एंड्रॉइड यूजर्स से कहना है कि आज से आप ईमेल का रिप्लाई कनवर्सेशन के ठीक नीचे से ही कर सकेंगे। इसके लिए आपको अलग से नई स्क्रीन ओपन करने की जरूरत नहीं होगी। हम जानते हैं कि यह नया ऑप्शन आपके लिए क्विक, लाइटवेट और फॉर्मल रिस्पॉन्स को लेकर खास होगा। आप टेक्स्ट बॉक्स को एक्पैंड कर फॉरमैटिंग के नए ऑप्शन भी एक्सेस कर सकते हैं।

बिना नई स्क्रीन ओपन किए मेल का करें रिप्लाई
सबसे पहले एंड्रॉइड डिवाइस पर जीमेल ऐप ओपन करना होगा।
अब जिस मेल का रिप्लाई करना चाहते हैं, उसे ओपन करना होगा।
स्क्रॉल डाउन कर बाद बॉटम में टेक्स्ट बॉक्स पर क्लिक करना होगा।
बॉक्स में रिप्लाई टाइप कर send आइकन पर क्लिक करना होगा।

आप चाहें तो फुल स्क्रीन कम्पोज व्यू भी कर सकते हैं। इसके लिए आप Expand to full screen पर टैप कर सकते हैं। अगर आप अभी तक इस तरह के ऑप्शन को एंड्रॉइड डिवाइस में नहीं देख पा रहे हैं तो कुछ समय इंतजार कर सकते हैं। यह नया फीचर धीरे-धीरे रोलआउट होगा।