FACEBOOK – Live Halchal

Facebook और Instagram के लिए मेटा का खास ‘AI असिस्टेंट’ हुआ रोलआउट
Meta Platforms ने बीते गुरुवार को Facebook और Instagram पर Meta AI Support Assistant को शुरू करने की घोषणा की। ये कदम मेनलो पार्क स्थित टेक दिग्गज की अपने एप्स पर सपोर्ट और कंटेंट एनफोर्समेंट के लिए टूल्स पेश करने की एम्बिशन का हिस्सा है। दावा किया गया है कि ये नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंट सवालों के जवाब देने और यूजर की ओर से एक्शन लेने में भी सक्षम है।

Facebook, Instagram पर AI Support Assistant

एक ब्लॉग पोस्ट में, Meta ने बताया कि वह फिलहाल Android, iOS और डेस्कटॉप-बेस्ड Help Centres पर Facebook और Instagram के लिए अपने AI सपोर्ट असिस्टेंट को दुनिया भर में रोल आउट कर रहा है। ये अकाउंट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं के लिए चौबीसों घंटे मदद देता है, और इसका दावा है कि ये पांच सेकंड से भी कम समय में जवाब देता है। जैसा कि Meta ने बताया है, Meta AI Support Assistant जानकारी दे सकता है, सवालों के जवाब दे सकता है और यूजर की तरफ से काम कर सकता है। इनमें स्कैम या किसी और की पहचान का इस्तेमाल करने वाले अकाउंट की रिपोर्ट करना, यूजर्स को ये समझने में मदद करना कि उनका कंटेंट क्यों हटाया गया और हटाने के खिलाफ अपील करने में सहायता प्रदान करना, यूजर की प्राइवेसी को मैनेज करना, पासवर्ड बदलना और यूजर प्रोफाइल को एडिट करना शामिल है।

ये फीचर्स अभी सिर्फ Facebook तक ही सीमित हैं, लेकिन भविष्य में इन्हें Instagram पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने बताया कि ये असिस्टेंट सीधे उसके एप्स में ही इंटीग्रेटेड है, जिससे Meta के लिए यूजर्स को सपोर्ट देना और भी आसान हो जाता है। ये उन सभी भाषाओं में उपलब्ध है जिन्हें Facebook और Instagram सपोर्ट करते हैं।

इसके अलावा, Meta अपने प्लेटफॉर्म पर कंटेंट मॉडरेशन को बेहतर बनाने के लिए ज्यादा एडवांस्ड AI सिस्टम के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहा है। दावा किया गया है कि ये सिस्टम स्कैम, फ्रॉड, इंपर्सनेशन और हार्मफुल कंटेंट जैसे कंटेंट वायलेशन की पहचान करने में ज्यादा असरदार तरीके से मदद करेंगे, और इस प्रोसेस में गलत पहचान की संभावना को कम करेंगे।

कंपनी ने दावा किया है कि शुरुआती टेस्टिंग में काफी अच्छे नतीजे सामने आए हैं। नए AI सिस्टम हर दिन लगभग 5,000 स्कैम की कोशिशों का पता लगाकर उन्हें रोक पा रहे हैं। इसकी तुलना में, पहले ये कोशिशें किसी की नजर में नहीं आती थीं। इसके अलावा, ये भी दावा किया गया है कि इन सिस्टम की मदद से मशहूर हस्तियों की नकल करने से जुड़ी शिकायतों में 80 प्रतिशत से ज्यादा की कमी आई है और साथ ही इंसानी रिव्यू टीमों के मुकाबले ये सिस्टम दोगुनी मात्रा में, नियमों का उल्लंघन करने वाले एडल्ट कंटेंट की पहचान कर पाए हैं।

Facebook की कंपनी बनाएगी सेना के लिए हाई-टेक हेलमेट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस के लिए लोकप्रिय कंपनी Meta अब डिफेंस इंडस्ट्री में उतरने की तैयारी में है। मेटा अभी वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ऑपरेट करती है। रिपोर्ट्स की मानें तो फेसबुक की मूल कंपनी जल्द ही अमेरिकी सेना के लिए खास एडवांस और हाईटेक हेलमेट और चश्मे बनाएगी। ये हेलमेट और चश्मे हाई टेक फीचर्स से लैस होंगे।

फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta ने इस प्रोजेक्ट के लिए Palmer Luckey की डिफेंस कंपनी Anduril Industries के साथ पार्टनरशिप की है। दोनों कंपनियां इस खास हेलमेट पर मिलकर काम कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट को मेटा और Anduril Industries ने EagleEye नाम दिया गया है। दोनों के बीच करीब 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पार्टनरशिप हुई है।

अमेरिकी सेना को मिलेगा सबसे बेस्ट AR और VR सिस्टम
इस पार्टनरशिप को लेकर Palmer Luckey ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी मेटा के साथ मिलकर सेना के लिए एडवांस और हाई टेक हेल्मेट और वियरेबल गैजेट्स तैयार करेगी। वे अमेरिकी सेना के लिए दुनिया के सबसे बेस्ट AR और VR सिस्टम तैयार करेंगे।

इन हेलमेट में कंपनी एडवांस सेंसर लाएगी, जो सैनिकों को बेहतर नाइट विजन और हियरिंग पावर ऑफर करेगी। इसके साथ सैनिक दुश्मों की हर एक मूमेंट पर नजर रख पाएंगे। ये खास हेलमेट काफी दूर से ही ड्रोन भी डिटेक्ट कर पाएंगे। इसके साथ ही वे किसी के पीछे छिपे हुए टारगेट का पता लगा सकते हैं। इसके साथ ही इनकी मदद से वे ऑब्जेक्ट की डिस्टेंस भी बता पाएंगे।

हथियार भी एआई से होंगे लैस
एडवांस हेलमेट और वीयरेबल के साथ-साथ अमेरिकी सेना एआई इंटीग्रेशन पर भी काम कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो आर्मी के वेपेन्स सिस्टम एआई इंटीग्रेट किए जाएंगे। Anduril अमेरिकन आर्मी के लिए खास इंस्ट्रूमेंट तैयार कर रही है। इसमें Meta की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। Anduril डिफेंस इंडस्ट्री की बड़ी कंपनियों में शामिल है।

WhatsApp, Facebook और Play Store की वजह से खत्म होता है मोबाइल डेटा!
टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज प्लान के साथ मोबाइल डेटा पर डे के हिसाब से ऑफर करती हैं। कई बार फोन का डेटा समय से पहले ही खत्म हो जाता है और बहुत से काम अधूरे रह जाते हैं। डेटा के लिए अगले दिन का इस्तेमाल करना पड़ता है। अगर आप जान लें कि मोबाइल डेटा का कहां गलत इस्तेमाल हो रहा है तो इसे बचाने में मदद मिल सकती है।

रिचार्ज प्लान की कीमतें अब बढ़ गई हैं। ऐसे में फोन में मौजूद डेटा का इस्तेमाल समझदारी से करना और भी जरूरी हो जाता है। मोबाइल डेटा पर डे की लिमिट के साथ ऑफर किया जाता है। कई बार फोन का डेटा समय से पहले ही खत्म हो जाता है और बहुत से काम अधूरे रह जाते हैं। डेटा के लिए अगले दिन का इस्तेमाल करना पड़ता है। अगर आप जान लें कि मोबाइल डेटा का कहां गलत इस्तेमाल हो रहा है तो इसे बचाने में मदद मिल सकती है-

इन गलतियों की वजह से खत्म होता है मोबाइल डेटा

फेसबुक पर वीडियो वॉचिंग
अगर आप उन यूजर्स में से हैं जो फेसबुक का भी इस्तेमाल करते हैं तो ये टिप आपके लिए काम की होगी। आप जब फेसबुक पर लंबे समय अवधि वाले वीडियो वॉच करते हैं तो इसमें मोबाइल डेटा कंज्यूम होता है। इसके अलावा, फेसबुक पर ऑटो प्ले होने वाले वीडियो भी डेटा कंज्यूम करते हैं। आप वीडियो वॉच करने की इस आदत को बंद कर सकते हैं।

वॉट्सऐप वीडियो डाउनलोडिंग
मोबाइल डेटा जल्दी खत्म होने की एक वजह वॉट्सऐप भी होता है। अगर आप वॉट्सऐप पर मीडियो ऑटो डाउनलोड सेटिंग ऑन रखते हैं तो वीडियो डाउनलोड होने के साथ फोन का नेट खत्म हो सकता है। इस सेटिंग को इनेबल रखने पर बिना काम के वीडियो पर भी नेट इस्तेमाल हो जाता है।

वाईफाई होट्सपॉट सेटिंग इनेबल रहना
अगर आप वाईफाई होट्सपॉट सेटिंग का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपके नेट जल्दी खत्म होने लगता है। जब आप खुद से किसी को डेटा दे रहे हैं तो तब तक तो यह ठीक है, लेकिन आपकी बिना परमिशन भी डेटा का इस्तेमाल हो सकता है। मोबाइल डेटा बचाने के लिए वाईफाई-होट्सपॉट पासवर्ड स्ट्रॉन्ग रखें।

मोबाइल डेटा पर ऐप्स ऑटो अपडेट
फोन में ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं और हर ऐप को अपडेट करने का ख्याल रखते हैं तो ध्यान दें। कई बार फोन में ऐप्स ऑटो अपडेट सेटिंग ऑन रह जाती है। इस सेटिंग के इनेबल होने पर आपके मोबाइल डेटा पर सारे ऐप्स अपडेट होने लगेंगे। जिसकी वजह से मोबाइल डेटा चुटकियों में उड़ सकता है। इस सेटिंग को वाईफाई पर इस्तेमाल करें।

मोबाइल डेटा पर सिस्टम अपडेट
ऐप अपडेट की तरह ही सिस्टम अपडेट काम करता है। मोबाइल यूजर्स को डेटा की बचत करने के लिए सिस्टम अपडेट वाईफाई के साथ करने की सलाह दी जाती है। सिस्टम अपडेट के लिए मोबाइल डेटा इस्तेमाल किया था दिनभर कंज्यूम होने वाला डेटा कुछ ही मिनट में खत्म हो जाएगा।

Meta AI भारत में लॉन्च: WhatsApp, Facebook और Instagram पर फ्री मिलेगा एक्सेस
मेटा ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए कंपनी का एआई चैटबॉट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। भारतीय यूजर्स अब मेटा एआई का इस्तेमाल फ्री में कर सकते हैं। मेटा एआई का इस्तेमाल वॉट्सऐप इंस्टाग्राम फेसबुक और मैसेंजर पर किया जा सकता है। इतना ही नहीं इंटरनेट यूजर्स मेटा एआई का इस्तेमाल Meta.ai वेबसाइट पर विजिट करने के साथ कर सकते हैं।

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट मेटा एआई की सुविधा भारतीय यूजर्स को पेश करना शुरू कर दिया है।

मालूम हो कि कंपनी कई महीने पहले से इस एआई चैटबॉट को भारत के कुछ यूजर्स के साथ टेस्ट कर रही थी। भारत मेटा के लिए सबसे बड़े मार्केट में से एक है। यहां मेटा के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले सब्सक्राइबर्स की संख्या करोड़ों में है।

मेटा एआई लॉन्च से पहले गूगल ने बीते दिनों ही भारतीय यूजर्स के लिए एआई चैटबॉट जेमिनी मोबाइल ऐप पेश किया है। जेमिनी मोबाइल ऐप को गूगल ने 9 भारतीय भाषाओं में पेश किया है।

मेटा एआई का कैसे करें इस्तेमाल

मेटा एआई फिलहाल इंग्लिश में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस चैटबॉट का इस्तेमाल वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर के साथ किया जा सकता है।

जैसे ही आप सर्च बार में Meta AI खोजते हैं आपके पास चैटिंग के चैट पेज का ऑप्शन होगा। मेटा एआई का इस्तेमाल ठीक उसी तरह किया जा सकता है, जैसे चैटजीपीटी का किया जाता है।

मेटा यूजर अपने किसी भी सवाल को इंग्लिश में टाइप कर सेंड कर सकता है। इसके बाद सामने से सवाल का जवाब मेटा एआई की ओर से दिया जाएगा।

टैक्स्ट ही नहीं, इमेज भी जनरेट करता है मेटा एआई

मेटा एआई का इस्तेमाल सभी वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर के लिए फ्री है। मेटा के किसी भी प्लेटफॉर्म पर इस चैटबॉट से चैट की जा सकती है।

अच्छी बात ये है कि मेटा एआई से टैक्स्ट के अलावा, इमेज जनरेट भी करवाए जा सकते हैं। आप जिस तरह की इमेज चाहते हैं, उस पिक्चर के बारे में बताते हुए चैटबॉट से मनचाही पिक्चर पा सकते हैं।

मेटा एआई का इस्तेमाल Meta.ai वेबसाइट पर भी किया जा सकता है।

12 से ज्यादा देशों में उपलब्ध मेटा का एआई चैटबॉट

बता दें, इस एआई चैटबॉट की सुविधा वर्तमान 12 से ज्यादा देशों के लिए रोलआउट हो चुकी है। इनमें संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा और जिम्बाब्वे जैसे देशों का नाम भी शामिल है।

Facebook और Instagram पर चल रही है जांच
Meta के स्वामित्व वाले फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अमेरिकन अथॉरिटीज जांच कर रही हैं। ये मामला कथित तौर पर अपने प्लेटफॉर्मों पर दवाओं के विज्ञापन और प्रचार से जुड़ा है। ऐसा मेटा के द्वारा कथित तौर पर मुनाफा कमाने के लिए किया गया था। इस पूरे मामले पर मेटा की तरफ से प्रतिक्रिया भी दी गई है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Meta के स्वामित्व वाले फेसबुक और इंस्टाग्राम को लेकर एक बड़ी जानकारी आई है। एक रिपोर्ट में कहा कि अमेरिकन अथॉरटीज मेटा के इन प्लेटफॉर्मों की जांच कर रहे हैं। कथित तौर पर ये मामला प्लेटफॉर्म्स पर अपना मुनाफा कमाने के चक्कर में दवाओं की बिक्री से जुड़ा है।

वर्जीनिया में आपराधिक ग्रैंड जूरी जांच के हिस्से के रूप में समन जारी कर रहे हैं और व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।

क्या है पूरा मामला?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल दिए गए समन में मेटा के प्लेटफार्मों पर दवाओं की अवैध बिक्री के मामले में इसको लेकर अनुरोध किया गया था। 2022 के दौरान टेलीहेल्थ के विज्ञापनों को दिखाने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम ने खासा जोर दिया गया था। बताया गया है कि फुड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) जांच में सहायता कर रहा है। ध्यान रखने वाली बात है कि इस पूरी जानकारी पर कुछ भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

Meta की आई प्रतिक्रिया

इस पर मेटा की तरफ से भी प्रतिक्रिया दी गई है। मेटा के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे प्लेटफॉर्म अवैध दवाओं को बढ़ावा नहीं देते हैं। अवैध दवाओं की बिक्री हमारी पॉलिसी के खिलाफ है और हम इस कंटेंट को खोजने और अपनी सर्विस से हटाने के लिए काम करते हैं। अवैध दवाओं की बिक्री और बिक्री से निपटने के लिए जांच कंपनियों का सहयोग कर रहे हैं।

इसके अलावा मेटा कई कंपनियों के साथ मिलकर काम करती है। जिनका काम इलिगल दवाओं के प्रचार और बिक्री को रोकने में मेटा की मदद करना है। एक कंपनी लेगिटस्क्रिप्ट यह तय करने में मदद करती है कि कौन सी कंपनियां मेटा के प्लेटफॉर्म पर दवाओं का विज्ञापन और प्रचार कर सकती हैं।

इसके अतिरिक्त फेसबुक ने इस तरह के मामलों को चिन्हित करने के लिए अलबामा विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी भी की है।