EPF खाता में अपडेट करनी है बैंक खाते की जानकारी – Live Halchal

EPF खाता में अपडेट करनी है बैंक खाते की जानकारी, जानिए पूरा प्रॉसेस
ईपीएफ खाताधारक अगर बिना किसी परेशानी के अपने पीएफ खाते से निकासी करना चाहते हैं, तो उन्हें अपने मौजूदा बैंक खाते को पीएफ खाते के साथ जरूर अपडेट करा लेना चाहिए। बहुत बार ऐसा होता है कि सब्सक्राइबर्स पीएफ खाते से लिंक बैंक अकाउंट को बंद करा चुके होते हैं और नया बैंक खाता पीएफ अकाउंट से लिंक करवाना भूल जाते हैं। बैंक खाते की जानकारी अपडेट नहीं होने के चलते आप अपने पीएफ अकाउंट से पैसा नहीं प्राप्त कर पाएंगे। आपको अपने नए बैंक खाते की जानकारी पीएफ अकाउंट के साथ अपडेट करना जरूरी है। आइए जानते हैं कि यह कैसे किया जाता है।

स्टेप 1. सबसे पहले ईपीएफओ सदस्य को एकीकृत सदस्य पोर्टल (https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/) पर जाना होगा और यूजरनेम व पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा।

स्टेप 2. इसके बाद आपको ‘Manage’ टैब पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3. इसके बाद ड्रॉप डाउन मेन्यू में से ‘KYC’ को चुनें।

स्टेप 4. अब अपने बैंक को चुनें और बैंक अकाउंट नंबर, नाम और आईएफएससी कोड (IFSC code) दर्ज कर ‘Save’ पर क्लिक करें।

स्टेप 5.  अब आपकी यह जानकारी एक बार नियोक्ता द्वारा अप्रूव्ड हो जाने के बाद अप्रूव्ड केवाईसी सेक्शन में दिखाई देगी और इस तरह आपके नए बैंक खाते की जानकारी ईपीएफ अकाउंट के साथ अपडेट हो जाएगी।

साथ ही आपको यहां बता दें कि इपीएफओ सदस्य EPFO पोर्टल के जरिए अपना EPF बैलेंस भी चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसकी स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस क्या है।

स्टेप 1. सबसे पहले इपीएफओ सदस्य को www.epfindia.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप 2. अब सदस्य को ‘Our Services’ टैब में से ‘For Employees’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3. अब सदस्य को ‘Services’ टैब में से ‘Member Passbook’पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4. इसके बाद आपको लॉग-इन करने के लिए अपना UAN और पासवर्ड डालना होगा और आप अपने पीएफ अकाउंट की पासबुक देख पाएंगे।

इपीएफओ पोर्टल के जरिए EPF बैलेंस जानने के लिए आपका अकाउंट आपके UAN से टैग होना चाहिए। साथ ही आपका UAN एंप्लॉयर द्वारा एक्टिवेटेड भी होना चाहिए। आप इस पोर्टल से पासबुक की प्रिंट भी निकाल सकते हैं या उसे डाउनलोड कर सकते हैं।