EMI को लेकर आई राहत भरी खबर अब इस बैंक के ग्राहकों नही करना पड़ेगा… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 01 Apr 2020 09:52:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg EMI को लेकर आई राहत भरी खबर अब इस बैंक के ग्राहकों नही करना पड़ेगा… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 EMI को लेकर आई राहत भरी खबर अब इस बैंक के ग्राहकों नही करना पड़ेगा… https://livehalchal.com/emi-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%88-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%87/334067 Wed, 01 Apr 2020 09:52:04 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=334067 सरकारी बैंकों के बाद देश के लीडिंग प्राइवेट बैंकों HDFC Bank और ICICI Bank ने भी अपने ग्राहकों को EMI के भुगतान पर तीन माह की मोहलत दे दी है। रिजर्व बैंक ने 27 मार्च को बैंक एवं हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों सहित सभी वित्तीय संस्थाओं को अपने लेनदारों को टर्म लोन की किस्त के भुगतान …]]>

सरकारी बैंकों के बाद देश के लीडिंग प्राइवेट बैंकों HDFC Bank और ICICI Bank ने भी अपने ग्राहकों को EMI के भुगतान पर तीन माह की मोहलत दे दी है। रिजर्व बैंक ने 27 मार्च को बैंक एवं हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों सहित सभी वित्तीय संस्थाओं को अपने लेनदारों को टर्म लोन की किस्त के भुगतान पर तीन माह की छूट देने का निर्देश दिया था। इसके बाद मंगलवार को कई सरकारी बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए मोराटोरियम का ऐलान किया था। हालांकि, प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंकों के ग्राहक भी इस बारे में बैंक की ओर से मिलने वाले दिशा-निर्देश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। निजी क्षेत्र के ICICI Bank ने मध्यरात्रि को मोराटोरियम से जुड़े दिशा-निर्देश को अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया।

बैंक ने ट्वीट कर कहा है, ”आरबीआइ के COVID-19 रिलीफ पैकेज की तर्ज पर ICICI Bank अपने ग्राहकों को अपने लोन या क्रेडिट फैसिलिटीज का भुगतान करने या 31 मई, 2020 तक मोराटोरियम की सुविधा हासिल करने का विकल्प दे रहा है। ग्राहकों से निवेदन है कि विकल्प के चुनाव के लिए वे http://icicibank.com पर लॉग ऑन करें।”

हालांकि, यहां यह बताना जरूरी है कि मोराटोरियम का विकल्प चुनने पर आपको बकाया राशि पर इस अवधि का ब्याज भी देना होगा। इस व्यवस्था के तहत ग्राहकों के पेमेंट के समय को आगे बढ़ा दिया जाएगा। ऐसे मामलों में ग्राहकों से बकाया राशि और ब्याज लिया जाएगा।

इसी तरह HDFC Bank ने भी इसी तर्ज पर अपने ग्राहकों को लोन के भुगतान के लिए 31 मई, 2020 तक की मोहलत दी है। बैंक की ओर से उपलब्ध करायी गई जानकारी के मुताबिक एक मार्च, 2020 से पहले रिटेल इंस्टॉलमेंट लोन लेने वाले सभी ग्राहक इस सुविधा का लाभ उठाने के पात्र होंगे।

अगर आप मोराटोरियम का विकल्प चुनते हैं तो बैंक 31 मई, 2020 तक आपसे EMI के भुगतान के लिए नहीं कहेगा। वहीं, कुल बकाया राशि पर ब्याज उसी दर से लगता रहेगा, जिस दर पर आपने लोन लिया है।

अगर आप मोराटोरियम नहीं चाहते हैं तो आपको क्या करना होगा

अगर आपके पास पैसे हैं और अतिरिक्त ब्याज का बोझ नहीं उठाना चाहते हैं तो विशेषज्ञों के मुताबिक आपको EMI के भुगतान को टालना नहीं चाहिए। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना होगा। बैंक तय समय पर आपके अकाउंट से EMI का अमाउंट काट लेगा।

HDFC Bank से मोराटोरियम चाहते हैं तो क्या करना होगा अगर आप लोन के भुगतान को 31 मई, 2020 तक टालना चाहते हैं तो 022-50042333 या 022-50042211 पर कॉल करके दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। इसके अलावा आप कंपनी की वेबसाइट के जरिए भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको लोन नंबर की जरूरत पड़ेगी।

]]>