Dhurandhar 2 – Live Halchal

1800 करोड़ कमाने के बाद Dhurandhar 2 ने लाइव स्ट्रीमिंग में उड़ाया गर्दा
भारत में JioHotstar पर रिलीज होने के बाद एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली; कई दर्शकों ने फिल्म के लाइव-स्ट्रीमिंग फॉर्मेट पर अपनी नाराजगी जाहिर की। हालांकि, इस आलोचना का फिल्म की लोकप्रियता पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने तोड़ा ओटीटी पर रिकॉर्ड

‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) को 50 मिलियन से ज्यादा दर्शकों ने देखा। स्ट्रीमिंग कंपनी के बयान के मुताबिक, यह फिल्म रिलीज के पहले वीकेंड में ही 50 मिलियन दर्शकों तक पहुंच गई। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीम की गई थी।

खास बात यह है कि फिल्म को कुल जितना समय देखा गया, उसका 60 प्रतिशत हिस्सा कनेक्टेड टीवी डिवाइस से आया, जो साथ बैठकर फिल्म देखने (को-व्यूइंग) के चलन को दिखाता है। ऑनलाइन आलोचना के बावजूद, इस स्पाई ड्रामा (Spy Drama) को बहुत ज्यादा दर्शकों ने देखा; रिलीज के पहले ही वीकेंड में इसे 50 मिलियन (50 Million) से ज्यादा लोगों ने देखा।

ओटीटी पर लाइव स्ट्रीमिंग फॉर्मेट में ‘धुरंधर 2’

आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 4 जून को JioHotstar पर रिलीज हुई थी, और इसके प्रीमियर के लिए प्लेटफॉर्म ने लाइव-स्ट्रीमिंग फॉर्मैट चुना था। हालांकि, 5 जून से यह फिल्म रेगुलर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध करा दी गई।

सोशल मीडिया पर हुआ था विरोध

उस समय, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस फॉर्मेट पर अपनी निराशा जाहिर की थी। कई लोगों ने शिकायत की थी कि लाइव फॉर्मेट खोलते ही फिल्म खत्म हो जाती थी तो उसे आगे देख नहीं पाते।

‘धुरंधर’ 5 दिसंबर, 2025 को और ‘धुरंधर 2’ इस साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इन दोनों फिल्मों में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर ने काम किया है। पहली फिल्म ने दुनिया भर में ₹1307 करोड़ की कमाई की, जबकि इसके सीक्वल ने ₹1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

Dhurandhar 2 की सफलता का वरुण ने नहीं दिया रणवीर को क्रेडिट, यूजर्स बोले- ‘जलनखोर’
वरुण धवन के एक एक्शन से इंटरनेट उन पर बुरी तरह से भड़क उठता है। अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) की सफलता को लेकर कुछ ऐसा बोला है, जिसके बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के चाहने वालों के निशाने पर वह आ गए।

रणवीर सिंह से जल रहे हैं वरुण धवन?
‘है जवानी तो इश्क होना है’ के साथ स्क्रीन पर आ रहे वरुण धवन और डेविड धवन ने हाल ही में बताया कि आज के समय में बॉक्स ऑफिस पर होने वाले उतार-चढ़ाव का आंकलन करना कितना मुश्किल है। डेविड धवन ने कहा,

“मुझे लगता है कि जिनके हाथ में पैन और फोन है, वह खुद को जर्नलिस्ट ही समझते हैं। आज के समय में यह पहचानना बहुत ही मुश्किल हो गया है कि कौन सी फिल्म हिट हुई है और कौन सी नहीं। कलेक्शन का आंकलन करना बहुत मुश्किल हो गया है, लेकिन बात वही है, यह सब अभिनेताओं द्वारा ही चलाया जा रहा है, पहले भी और अभी भी।”

पिता की इस बात को सुनकर वरुण धवन ने तुरंत ही ‘धुरंधर 2’ का जिक्र करते हुए इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाने का क्रेडिट एक्टर के हार्ड वर्क से ज्यादा निर्देशक आदित्य धर को दिया। वरुण ने कहा, “आपको ऐसा क्यों लगता है? आज अगर आपने धुरंधर देखी होगी, जिस तरह आदित्य धर ने वह फिल्म बनाई है, तो वह डायरेक्टर की जीत थी ना?

हालांकि, वरुण धवन के इस बयान के बाद डेविड धवन ने बात संभालते हुए कहा, “हां यह डायरेक्टर की जीत है, लेकिन अगर आप देखें तो एक्टर का ज्यादा फिल्म में हाथ होता है, क्योंकि वह भी उतनी ही मेहनत करते हैं।”

वरुण धवन को ‘जैलेस’ बताते हुए लोगों ने व्यक्त किया गुस्सा
रणवीर सिंह की मेहनत को साइड में रखकर जिस तरह से वरुण ने ‘धुरंधर 2’ की सफलता का पूरा क्रेडिट आदित्य धर को दिया, वह एक्टर के चाहने वालों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, “वरुण धवन बोल रहे हैं ‘धुरंधर 2’ एक्टर की जीत नहीं है, ये डायरेक्टर की जीत है। क्या यह आदित्य धर का कोई पीआर स्टंट है रणवीर के खिलाफ…या फिर वरुण धवन को रणवीर सिंह से जलन हो रही है।”

दूसरे यूजर ने लिखा, “कल ही यह खबर आई थी कि FWICE ने फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन-3’ को छोड़ने की वजह से रणवीर सिंह को बैन कर दिया है और आज थर्ड ग्रेड एक्टर्स उनके पीछे पड़ गए हैं। वरुण धवन की बात सुनो, वह कह रहे हैं कि धुरंधर 2 डायरेक्टर की फिल्म है, एक्टर रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना और संजय दत्त की नहीं। नेपो किड्स को एक्टिंग के बारे में कुछ भी नहीं पता है, जो भी यह करते हैं, वह ओवरएक्टिंग ही लगता है।”

सरहद पार ‘हमजा’ का कब्जा, Netflix पर आते ही पाकिस्तान में Dhurandhar 2 बनी नंबर-1
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) विवाद के चलते खाड़ी देशों में रिलीज नहीं की गई। पाकिस्तान में भी फिल्म को बैन कर दिया गया था। हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आते ही धुरंधर 2 उन देशों में भी पहुंची, जहां यह बैन थी।

धुरंधर 2 को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज कर दिया गया है। एक सोशल मीडिया क्रिएटर के मुताबिर, पाकिस्तान में फिल्म आते ही, नेटफ्लिक्स का सर्वर ही क्रैश हो गया था। अब यह फिल्म पड़ोसी देश में ट्रेंड कर रही है।

पाकिस्तान में नंबर-1 बनी धुरंधर 2
पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि फिल्म नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर आते ही सर्वर क्रैश हो गया। पाकिस्तानी लोग फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उन्होंने एक और नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि फिल्म 24 घंटे में ही नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर नंबर 1 स्पॉट पर ट्रेंड कर रही है।

क्रिएटर का कहना है कि अभी कोई भी फिल्म ऐसा नहीं कर पाई। किसी भी फिल्म ने 24 घंटे के अंदर नंबर-1 स्थान पर जगह नहीं बनाई। यूजर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “पाकिस्तान में धुरंधर मूवी नंबर 1 ट्रेंडिंग पर आ गई। पाकिस्तान में धुरंधर ने धूम मचा दी है। ये क्या कर दिया आदित्य धर ने पाकिस्तान में।”

भारत में किस ओटीटी पर आएगी धुरंधर 2?
धुरंधर 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ गई है, लेकिन सिर्फ विदेशों में। यह फिल्म भारत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं होगी। साढ़े तीन घंटे की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर आ रही है। उम्मीद है कि फिल्म IPL खत्म होने के बाद ओटीटी पर दस्तक देगी।

Dhurandhar 2 के गाने Rang De Lal (Oye Oye) को लेकर मचा बवाल
धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar 2) के निर्माता फिल्म ‘त्रिदेव’ (Tridev) के हिट गाने ‘तिरछी टोपीवाला’ (Oye Oye) के रीक्रिएटेड वर्जन के इस्तेमाल को लेकर कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने फिल्म निर्माताओं पर बिना अनुमति के गाने का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने त्रिमूर्ति फिल्म्स और फिल्म निर्माता आदित्य धर के बी62 स्टूडियोज के बीच कॉपीराइट विवाद को मध्यस्थता के लिए भेज दिया है। लेकिन लेटेस्ट जानकारी के अनुसार मामला अभी तक सुलझा नहीं है।

कब है अगली सुनवाई?
बार एंड बेंच की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक त्रिमूर्ति फिल्म्स और धुरंधर 2 के निर्माताओं के बीच कॉपीराइट विवाद को सुलझाने का प्रयास विफल रहा है। अब इस मामले की दोबारा सुनवाई होगी। खबरों के अनुसार, अगली सुनवाई 8 मई को निर्धारित की गई है।

यह मुकदमा धुरंधर 2 के गाने रंग दे लाल (Oye Oye) से संबंधित है, जो त्रिदेव फिल्म के गीत तिरछी टोपीवाला का रीमेक है। तिरछी टोपीवाला सनी देओल अभिनीत फिल्म का एक पॉपुलर गाना है, जिसे आनंद-मिलिंद ने कंपोज किया है और आनंद बख्शी ने इसके बोल लिखे हैं।

क्या है त्रिमूर्ति फिल्म्स का दावा?
इस गीत के अधिकार पर त्रिमूर्ति फिल्म्स का दावा है, जो आरोप लगाती है कि धुरंधर 2 के निर्माताओं ने आवश्यक अनुमति प्राप्त किए बिना इस गाने या इसके काफी मिलते-जुलते वर्जन को क्रिएट कर फिल्म में इस्तेमाल किया।

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर अभिनीत, धुरंधर को दो पार्ट्स में रिलीज किया गया। फिल्म का पहला भाग एक सीक्रेट कांउटर टेररिज्म ऑपरेशन पर आधारित था। इसमें एक भारतीय खुफिया एजेंट की कहानी दिखाई गई है जो भारत को निशाना बनाने वाले आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के प्रयास में पाकिस्तान के कराची के आपराधिक गिरोहों और राजनीतिक सत्ता संरचनाओं में घुसपैठ करता है।

Dhurandhar 2 के निर्देशक आदित्य धर को मिली बड़ी जीत
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रच रही है, लेकिन इस बीच आदित्य धर (Aditya Dhar) की यह फिल्म कई विवादों में भी फंसी हुई है। स्पाई थ्रिलर फिल्म को लेकर चल रहे मामलों में फिल्ममेकर आदित्य धर को गुरुवार को जीत हासिल हुई है। किस मामले में ‘धुरंधर 2’ के निर्देशक को यह जीत मिली, नीचे पढ़ें पूरा मामला:

‘धुरंधर 2’ के निर्देशक को प्लेगरिज्म मामले में मिली राहत
‘लाइव लॉ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस के.एस. हेमलेखा की एकल पीठ ने फिल्ममेकर संतोष कुमार की उस रिट याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने ‘धुरंधर 2’ को दिए गए सेंसर सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की थी। कोर्ट को उनकी इस याचिका में दम नहीं लगा और उन्होंने इसे खारिज कर दिया।

याचिका में आरोप लगाया गया था कि इस फिल्म की कहानी बेंगलुरु बेस्ड स्क्रीनराइटर की ओरिजिनल स्क्रिप्ट ‘डी-साहब’ से चुराई गई है। संतोष ने कोर्ट में हर्जाने की मांग करते हुए आदित्य धर के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। उनका दावा था कि आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ में उनकी मूल स्क्रिप्ट से काफी चीजें ली गई हैं। यह मामला अभी भी विचाराधीन है।

संतोष कुमार ने बॉम्बे हाईकोर्ट को दिलाया यह यकीन
आदित्य धर के खिलाफ किए गए एक अलग मानहानि केस में, संतोष कुमार ने बॉम्बे हाईकोर्ट को यह यकीन दिलाया है कि जब तक यह मामला विचाराधीन है, तब तक वह निर्देशक के खिलाफ कोई भी मानहानि से जुड़ा बयान नहीं देंगे। यह बयान जस्टिस आरिफ डॉक्टर के सामने कुमार के वकील ने दिया। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह आदित्य धर के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे, लेकिन कोई भी सार्वजनिक बयान नहीं देंगे। जब आदित्य धर के वकील ने निर्देशक पर लगाए गए ‘चोरी’ के बेबुनियाद आरोप पर कुमार से माफी मांगने के लिए कहा था, तो फिल्ममेकर की लीगल टीम ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उनकी शिकायत बिल्कुल सही है।

दरअसल, आदित्य धर की टीम ने स्क्रिप्ट चोरी के आरोपों को गलत बताते हुए कानूनी नोटिस भेजा था। इसमें उन्होंने प्लेगरिज्म की बात को नकारते हुए संतोष कुमार को यह चेतावनी दी थी कि वह इस तरह के झूठे आरोप लगाना बंद कर दें। हालांकि, उनके लेटर का संतोष कुमार की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया था, जिसके बाद आदित्य धर ने इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है ‘धुरंधर 2’
‘धुरंधर 2’ के कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। एक तरफ जहां मूवी ने वर्ल्डवाइड 1833.2 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है, तो वहीं इंडिया में फिल्म का नेट कलेक्शन 1100 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। गल्फ कंट्रीज में बैन होने के बावजूद यह मूवी कई जगह पर नंबर 1 बनी हुई है।