Coal India – Live Halchal

कोयला खदानों की बादशाह Coal India की इस कंपनी को सरकार ने किया भंग
महारत्न कंपनी और कोयला उत्पादन में देश की सबसे बड़ी कंपनी कोल इंडिया (Coal India) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत सरकार के कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने कोल इंडिया की एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी को भंग कर दिया है।

इस घटनाक्रम की जानकारी कोल इंडिया ने 12 मई 2026 को शेयर बाजारों (BSE और NSE) को दी है। ₹2.87 लाख करोड़ के मार्केट कैप वाली इस दिग्गज कंपनी के बिजनेस पर इस फैसले का क्या असर होगा और यह कंपनी कौन सी थी, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सरकार ने कोल इंडिया की किस कंपनी को किया भंग?
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) के औपचारिक नोटिस के बाद, कोल इंडिया की सहायक कंपनी ‘सीआईएल सोलर पीवी लिमिटेड’ (CIL Solar PV Limited) को रजिस्टर ऑफ कंपनीज से हटा दिया गया है और अब यह कंपनी भंग हो गई है।कोल इंडिया ने सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशंस, 2015 के नियम 30 के तहत स्टॉक एक्सचेंजों को यह जानकारी दी है।

क्यों और कैसे हुआ यह फैसला?
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने 11 मई 2026 को नोटिस नंबर STK-7/001155/2026 जारी किया था, जो 12 मई को कोल इंडिया को प्राप्त हुआ। कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 248 की उप-धारा (5) के तहत सीआईएल सोलर पीवी लिमिटेड का नाम कंपनियों के रजिस्टर से हटा दिया गया है।

इससे पहले 20 अप्रैल 2026 को भी कोल इंडिया ने एक्सचेंजों को इस संबंध में एक पूर्व सूचना दी थी। इस खुलासे पर कोल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (कंपनी सचिव) और अनुपालन अधिकारी बी. पी. दुबे के हस्ताक्षर हैं।

कोल इंडिया के बिजनेस पर क्या है इसका फोकस?
कोल इंडिया लिमिटेड मुख्य रूप से कोयले के खनन और उत्पादन से जुड़ी है, साथ ही यह कोल वाशरीज भी संचालित करती है। कंपनी के सबसे बड़े उपभोक्ता बिजली (Power) और इस्पात (Steel) क्षेत्र हैं। इसके अलावा सीमेंट, उर्वरक और ईंट भट्टे भी इसके ग्राहकों में शामिल हैं।

कोल इंडिया शेयर ने कितनी कराई कमाई?
1 दिन: +0.23%

5 दिन: -2.84%

1 महीना: +7.42%

6 महीने: +21.81%

1 साल: +17.90%

5 साल: +199.49% (लगभग दोगुना रिटर्न)

निवेशकों के लिए कैसा रहा है कोल इंडिया के शेयर का रिटर्न?
वर्तमान में कोल इंडिया का शेयर प्राइस ₹466 के करीब ट्रेड कर रहा है और इसका मार्केट कैप ₹2,87,337 करोड़ है। लंबी अवधि में इस शेयर ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।

Coal India में कुल कितने लोग काम करते हैं, क्या है सैलरी?
कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी भारत कुकिंग कोल इंडिया का IPO चर्चा में हैं। ऐसे में हम आपको देश की ऊर्जा जरूरतों की रीढ़ मानी जाने वाली कोल इंडिया (Coal India Limited) के बारे में बता रहे हैं, जो कोयला उत्पादन, रोजगार के मामले में आगे है। ये कंपनी आज भी भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSU) में से एक बनी हुई है। हम आपको बताएंगे कि कोल इंडिया में कितने कर्मचारी काम करते हैं। वहां कैसे नौकरी मिलती है और आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं?

कोल इंडिया ने FY 2024-25 में कुल 781.06 मिलियन टन (MT) कोयले का उत्पादन किया, जबकि 762.98 MT कोयले की आपूर्ति (Offtake) दर्ज की गई। यह भारत के कुल कोयला उत्पादन का लगभग 74 प्रतिशत है, जो देश की ऊर्जा सुरक्षा में कोल इंडिया की अहम भूमिका को दिखाता है। इसके अलावा कंपनी ने 2.42 MT washed coking coal का भी उत्पादन किया। धुला हुआ कोयला एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे राख, सल्फर और अन्य अवांछित पदार्थों जैसी अशुद्धियों को हटाकर कोयले की गुणवत्ता में सुधार किया जाता है।

कोल इंडिया के पास कितनी खदाने हैं?

कंपनी का संचालन देश के आठ राज्यों में फैला हुआ है। वर्तमान में Coal India की 310 खदानें सक्रिय हैं, जिनमें 168 ओपनकास्ट खदानें, 129 अंडरग्राउंड खदानें, 13 मिक्स्ड खदानें शामिल हैं। ये खदानें झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और असम में स्थित हैं।

कोल इंडिया में कितने कर्मचारी?

कोल इंडिया (Coal India) की नई सालाना रिपोर्ट के मुताबिक 2,20,272 कर्मचारी हैं। कंपनी को लंबे समय से दुनिया के सबसे बड़ी कर्मचारियों वाली कंपनियों में गिना जाता रहा है। प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया है, जिसके तहत 7,33,941 ट्रेनिंग मैन-डे दर्ज किए गए।

GATE के जरिए 640 नई भर्तियां

Coal India ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलते हुए GATE 2024 के माध्यम से 640 मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) की भर्ती की है। इंजीनियरिंग, आईटी, फाइनेंस, HR, जियोलॉजी, एनवायरनमेंट और मार्केटिंग जैसे कई विषयों में यह भर्ती की गई।

कोल इंडिया में कितनी मिलती है सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान E1 ग्रेड में रखा जाता है, जिसमें ₹16,400 से ₹40,500 की सैलरी दी जाती है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद E2 ग्रेड में नियमित नियुक्ति दी जाती है, जहां सैलरी ₹20,600 से ₹46,500 हो जाती है। इसके अलावा DA, HRA, मेडिकल, पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य कई सुविधाएं भी मिलती हैं।

कोल इंडिया में नौकरी के लिए कैसे करें आवेदन?

केवल कोल इंडिया की ऑनलाइन आवेदन प्रणाली के माध्यम से ही आवेदन करना होगा । आवेदन करने के लिए, हमारी वेबसाइट www.coalindia.in के ‘CIL में करियर’ अनुभाग पर जाएं।

कोल इंडिया में भारत सरकार की कितनी हिस्सेदारी?

Coal India में भारत सरकार की हिस्सेदारी 63.13 प्रतिशत है। शेष शेयर संस्थागत और खुदरा निवेशकों के पास हैं। कंपनी को महारत्न PSU का दर्जा प्राप्त है, जो सार्वजनिक क्षेत्र में सर्वोच्च श्रेणी मानी जाती है।