CM शिवराज सिंह चौहान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 22 Nov 2020 04:17:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg CM शिवराज सिंह चौहान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति पर आज बड़ा फैसला लेगे https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-cm-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82/395848 Sun, 22 Nov 2020 04:17:00 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=395848 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को सुबह 10 बजे राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में उन जिलों की रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी जहां वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे जिलों के कलेक्टर के साथ मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। इस बैठक …]]>

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को सुबह 10 बजे राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में उन जिलों की रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी जहां वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे जिलों के कलेक्टर के साथ मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे।

इस बैठक में संकट प्रबंधन समूह की सिफारिशें रखी जाएंगी। माना जा रहा है कि इन सिफारिशों के आधार पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिए थे कि शनिवार को अपने-अपने जिलों में संकट प्रबंधन समूह की बैठक करके रिपोर्ट भेजें।
इन पांच शहरों में रात्रि कर्फ्यू लागू

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश के पांच जिलों में रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, विदिशा और रतलाम जिलों में रात 10 बजे से सुबह छह बजे कर कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं और फैक्टरी कर्मचारियों को आने-जाने की अनुमति रहेगी। कर्फ्यू के पहले दिन जिलों में सख्ती दिखाई गई।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन से इनकार किया था, लेकिन कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां कुछ शहरों में रात्रि कर्फ्यू को फिर से लागू किया जा रहा है। प्रदेश के उन शहरों में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा, जहां कोरोना संक्रमण की दर पांच फीसदी से ज्यादा है।

हालांकि रात्रि कर्फ्यू लागू करने को लेकर अंतिम फैसला जिला कलेक्टर को करने का अधिकार दिया गया है। जिन शहरों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट (सकारात्मकता दर) पांच फीसदी से ज्यादा है वहां ऐसे कदम उठाए जा सकते हैं।

]]>
रोशनी कानून की आड़ में गुपकार संगठन के नेताओं ने 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की जमीन जम्मू कश्मीर में हड़प ली : CM शिवराज सिंह चौहान https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%aa/395371 Fri, 20 Nov 2020 12:27:11 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=395371 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में बना ‘गुपकार गठबंधन’ असल में एक ‘गुप्तचर संगठन’ है, जिसके लोग पाकिस्तान और चीन के लिए जासूसी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस देश विरोधी गुपकार गठबंधन के साथ खड़ी है। चौहान ने कहा, ‘मैं इसे गुपकार संगठन कहूं …]]>

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में बना ‘गुपकार गठबंधन’ असल में एक ‘गुप्तचर संगठन’ है, जिसके लोग पाकिस्तान और चीन के लिए जासूसी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस देश विरोधी गुपकार गठबंधन के साथ खड़ी है।

चौहान ने कहा, ‘मैं इसे गुपकार संगठन कहूं या गुप्तचर संगठन कहूं, ये तो चीन और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले लोग हैं। वस्तुत: यह कोई गठबंधन नहीं है। रोशनी कानून की आड़ में इस गुपकार के संगठन के नेताओं ने 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की जमीन हड़प ली जम्मू कश्मीर में।’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस हो या पीडीपी (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) हो, इनके बच्चे तो विदेशों में पढ़ रहे हैं। ये कश्मीरी बेटे-बेटियों के हाथ में पत्थर थमाते रहे हैं। इन्होंने विलासितापूर्ण जीवन जिया। कश्मीर को लूटने की आजादी इनको थी। इन्होंने जम्मू और कश्मीर को अंधेरे में धकेला।’ 

चौहान ने आगे कहा कि आज ये सब इकट्ठे होकर देशद्रोह की भाषा बोल रहे हैं और कांग्रेस भी इनके साथ-साथ खड़ी हुई है।

पूर्व में भाजपा के पीडीपी के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के बारे में पूछे गए सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी राष्ट्र विरोधी दृष्टिकोण वालों के साथ भाजपा कभी नहीं रहेगी और इसलिए हम उस गठबंधन से, उसी समय, उस सरकार की नीति से बाहर हो गए थे।

चौहान ने कहा, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सत्ता जल्दी प्राप्त करने की चाह में देश के विभाजन को स्वीकार किया था। देश का विभाजन करवाया। वो नेहरू थे जिन्होंने कश्मीर के मामले को जो हमारे देश का आंतरिक मामला था, उसे संयुक्त राष्ट्र संघ में ले जाकर जनमत संग्रह तक की बात की थी।’’

उन्होंने कहा कि वो नेहरू थे जिन्होंने कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू करवाया, वो नेहरू थे जिन्होंने एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान की व्यवस्था करके कश्मीर को भारत से समरस नहीं होने दिया था। उन्होंने कहा कि उस अलगाववादी मानसिकता से कांग्रेस आज भी नहीं उबर पाई है।

]]>
उपचुनाव में कमल को गया हर वोट प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करेगा : CM शिवराज सिंह चौहान https://livehalchal.com/%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%b5/380937 Fri, 09 Oct 2020 10:23:47 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=380937 मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों के लिए तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं। ऐसे में सत्ता और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है। भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया है। …]]>

मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों के लिए तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं। ऐसे में सत्ता और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है। भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया है।

शिवराज ने शुक्रवार को कहा, ‘उन्होंने (कमलनाथ) पूरे राज्य को भ्रष्टाचार और बिचौलियों का केंद्र बना दिया। कर्जमाफी के बहाने किसानों को धोखा दिया गया और पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें 6,000 करोड़ रुपये का पूरा भुगतान नहीं किया। उन्होंने मेरी पिछली सभी योजनाओं को भी बंद कर दिया।’

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘राहुल गांधी ट्रैक्टर में घूम रहे हैं, सोफे पर बैठे हुए हैं। वह खेती के बारे में एक भी चीज नहीं जानते हैं। राहुल को यह भी पता नहीं है कि प्याज मिट्टी के अंदर उगाया जाता है या बाहर।’

वहीं मंदसौर में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘अगर आप ‘कमल’ का बटन दबाते हैं, तो हर वोट शिवराज सिंह चौहान को जाएगा। कमल को गया हर वोट प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करेगा- जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया, जिन्होंने धारा 370 को निरस्त कर दिया।’

उन्होंने आगे कहा, ‘कांग्रेस के शासन के दौरान छोटे देश हमें डराते थे, लेकिन अब जब चीन ने हमारी तरफ देखा, तो हमारे सैनिकों ने उन्हें वापस उसकी सीमा में धकेल दिया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा भारत बनाया है।’

 

]]>