CM योगी ने ट्वीट कर इस महापर्व की सभी को दी बधाई व शुभकामनाएं…. – Live Halchal

CM योगी ने ट्वीट कर इस महापर्व की सभी को दी बधाई व शुभकामनाएं….
उत्तर प्रदेश में भोजपुरी समाज डाला छठ पूजा श्रद्धा भक्ति व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ट्वीट कर इस महापर्व की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस पर्व पर राजधानी में भी अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण मेला स्थल के घाट पर छठ पूजा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं।

बता दें, बीते दिन यानी शुक्रवार देर शाम नव नियुक्त जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने छठ घाट की व्यवस्था के साथ ही स्टेज की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने बताया था कि शनिवार को शाम चार बजे मुख्यमंत्री के आने की संभावना के चलते सुरक्षा की पड़ताल की गई। भोजपुरी समाज के आग्रह पर डीएम ने सुबह घाट के दोनों तरफ 400 मीटर दूरी तक जलकुंभी हटाने और एक फीट गोमती का जल स्तर बढ़ाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सुरक्षा की जानकारी ली। महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने भी घाट का निरीक्षण कर सफाई, पानी का छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि शनिवार को दोपहर से रविवार को सुबह तक गायक भोजपुरी गीतों का गुलदस्ता पेश करेंगे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के अलावा उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्या, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन के अलावा कई गणमान्य लोग भी शिरकत करेंगे।

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्यदेंगी व्रती महिलाएं

छठ की तैयारियां पूरी हो गई हैं। गोमती घाटों के साथ शहर के हर इलाकों में शनिवार को व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्यदेकर संतान सुख और सुहाग की कामना करेंगी। रविवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्यदेकर व्रत का पारण होगा।

शहर में कहां कितने बजे होगा आयोजन

दोपहर 2 बजे, छठ का मुख्य आयोजन लक्ष्मण मेला स्थल, छठ घाट मुख्य आयोजन

शाम 4 बजे, शिव मंदिर घाट खदरा

शाम 4 बजे, मनकामेश्वर उपवन घाट

शाम बजे, पक्का पुल संङिाया घाट

शाम 4 बजे, झूलेलाल घाट

शाम 4 बजे,श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर घाट

शाम 4 बजे, 35वीं वाहिनी पीएसी महानगर

शाम 4 बजे एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एफ शनि मंदिर

शाम 4:30 बजे कृष्णानगर के मानसनगर संकट मोचन हनुमान मंदिर नई पानी की टंकी

शाम 4:30 बजे, मवैया रेलवे कॉलोनीबाजार में दिखी रौनक

छट पूजन सामग्री से बाजार भी गुलजार रहे। गन्ना, सिंघाड़ा, नारियल, फलों के अलावा सूप, हरी हल्दी, मूली व अन्नास, सिंघाड़ा, संतरा, सेब, मूली, नींबू, कच्ची हल्दी व चावल का बना लड्डू और रक्षा सूत्र की खरीदारी की। महानगर के साथ ही आलमबाग, डंडइया बाजार, निशातगंज सहित शहर के हर इलाके में खरीदारी की गई।

छोटी छठ पर भी घाट पर दिया गया था सूर्य को अर्घ्य

चार दिवसीय पर्व छठ महाव्रत के दूसरे दिन शुक्रवार को महिलाओं ने रसियाव (गुड़ की बनी खीर) का सेवन कर 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत की। कुछ महिलाओं ने छोटी छठ पर भी घाट पर जाकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्यदेकर छठी मइया से समृद्धि की कामना की। व्रती रंजना सिंह ने बताया कि छठी मइया के गीतों के साथ पति या बेटा सिर पर बास की टोकरी में सभी मौसमी फल रखकर घाट तक जाएंगे। सूप में जलते दीपक और गंगाजल के साथ छठ गीतों के संग पीछे-पीछे महिलाओं की टोलियां चलती हैं। शाम को देशी घी से बने रसियाव (गुड़-अरवा चावल की बनी खीर) का केले के पत्ते पर सेवन करने के साथ व्रत की शुरुआत हो गई। ठेकुआ के साथ ही पूजन में लगने वाली सामग्री भी बनाई गई। रविवार को सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्यदेने के साथ ही व्रत का पारण होगा। लक्ष्मण मेला स्थल पर होने वाला मुख्य आयोजन शनिवार और रविवार को होगा। मेला स्थल पर घाट की सफाई हो गई है। सुसुबिता (छठ मइया का प्रतीक) बनाने का कार्य पूरा हो गया है।