CM योगी ने जताया लोकसभा चुनाव के लिए भरोसा – Live Halchal

CM योगी ने जताया लोकसभा चुनाव के लिए भरोसा, कहा…
लखनऊ। लोकसभा में शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार के अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बाद अब सीएम योगी आदित्यनाथ को भी भरोसा है कि मिशन 2019 में भाजपा को बड़ी सफलता मिलेगी। भाजपा उत्तर प्रदेश में 80 में से 73 से अधिक सीट पर जीत दर्ज करेगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक टीवी चैनल से कहा कि 2019 में सपा व बसपा के साथ ही कांग्रेस की भी चाल नहीं चलेगी। इस बार भी जनता जुगलबंदी नहीं, काम देखेगी। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में आम जनजीवन में काफी परिवर्तन देखने को मिला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। केंद्र सरकार की कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इसको जनता भी देख रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा 73 सीटों से ज्यादा पर कब्जा करेगी।

योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण और उनके आंख मारने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बात तथ्यों पर हो तो अच्छा होता है। राहुल गांधी के बारे में जो जनता सोचती है वह आज जनता ने देख लिया है। इस गंभीर सदन के भीतर सीट पर जो उनका आचरण था उसको देख कर जनता समझ गई राहुल गांधी क्या हैं।

योगी आदित्यनाथ ने 2019 में होने वाले आम चुनाव में विरोधियों से मिलने वाली चुनौतियों पर कहा कि विपक्ष पहले अपना लीडर तय करे। बस उसी के बाद सभी की सच्चाई सामने आ जाएगी। उत्तर प्रदेश में लोकसभा उपचुनाव में हार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उपचुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाते हैं। जब आम चुनाव होंगे तो उसमें राष्ट्रीय मुद्दे आएंगे। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम 73 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन की जरूरत होती है, तब वह उत्तर प्रदेश में आते हैं और हम लोग उन्हीं के मार्गदर्शन पर आगे बढ़ते हैं।

अखिलेश पर बोला हमला

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश की समस्या यह है कि उनके अगल-बगल के लोग जो बताते हैं वह तो उनके अनुसार चलते हैं। अखिलेश के उनकी उनकी योजनाओं को लागू करने के आरोपों पर सीएम योगी ने कहा कि सरकार की योजना किसी एक व्यक्ति की योजना नहीं होती हैं, न ही किसी पार्टी की होती है। यह राष्ट्र की योजना होती है।