CM योगी का बड़ा बयान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 25 Apr 2020 09:49:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg CM योगी का बड़ा बयान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 CM योगी का बड़ा बयान, बोले-30 जून तक किसी को भी नहीं मिलेगी… https://livehalchal.com/cm-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%87-30-%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%a8/335775 Sat, 25 Apr 2020 09:49:05 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=335775 कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण एक महीने से भी अधिक का समय लॉकडाउन में बीत जाने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी दुकानें खोलने पर विचार हो सकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी कोर टीम (टीम-11) के साथ बैठक में स्पष्ट आदेश दिया कि प्रदेश में 30 जून तक कहीं पर भी कोई …]]>

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण एक महीने से भी अधिक का समय लॉकडाउन में बीत जाने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी दुकानें खोलने पर विचार हो सकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी कोर टीम (टीम-11) के साथ बैठक में स्पष्ट आदेश दिया कि प्रदेश में 30 जून तक कहीं पर भी कोई सार्वजनिक सभा नहीं होगी। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे।

मुख्यमंत्री कोरोना वायरस संक्रमण पर अंकुश लगाने के प्रयास में अपनी कोर टीम के साथ रोज करीब एक घंटा तक बैठक करते हैं। इस बैठक में अभी तक की स्थिति के साथ आने की योजना पर चर्चा होती है। टीम 11 की  समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अधिकारियों से कहा कि कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए हर जिले में फोकस टीम बनाइए।  किसी भी सूरत में वायरस के संक्रमण का प्रसार नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश मे 30 जून तक किसी भी सार्वजनिक सभा की अनुमति नहीं दी जाए। इसके बाद भी स्थिति के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शेल्टर होम को लेकर इतनी तैयारी कर लें कि अगर 5 से 10 लाख लोगों को भी क्वारंटाइन करने की जरूरत पड़े तो बिना किसी दिक्कत के किया जा सके। उन्होंने हर जिले में स्वास्थ्य और पुलिस की टीम बनाकर लॉकडाउन को सफल बनाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि संक्रमण रोकने के लिए हर जिले में फोकस टीम बनाइए। किसी भी सूरत में वायरस के संक्रमण का प्रसार नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री कोरोना वायरस संक्रमण पर अंकुश लगाने के प्रयास में अपनी कोर टीम के साथ रोज करीब एक घंटा तक बैठक करते हैं। इस बैठक में अभी तक की स्थिति के साथ आने की योजना पर चर्चा होती है। टीम 11 की समीक्षा बैठक में संतकबीरनगर में एक ही परिवार के 18 सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कमिश्नर बस्ती आईजी बस्ती और एक मेडिकल ऑफिसर भेजने के निर्देश दिए हैं। यहां मगहर में एक पॉजिटिव केस आया है। योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता रहे। वहीं टॉयलेट में भी साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि कोरोना योद्धाओं के लिए पीपीई किट्स एन-95 मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

]]>
CM योगी का बड़ा बयान, कहा- इन्वेस्टर्स समिट यूपी को समृद्घ बनाने की दिशा में एक प्रयास https://livehalchal.com/cm-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8/119514 Wed, 21 Feb 2018 12:04:28 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=119514 यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि इंवेस्टर्स समिट यूपी को समृद्घ बनाने की दिशा में एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 महीने में हमने प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने की दिशा में काम किया है।  सीएम ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि प्रदेश में निवेशक निराश …]]>

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि इंवेस्टर्स समिट यूपी को समृद्घ बनाने की दिशा में एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 महीने में हमने प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने की दिशा में काम किया है। CM योगी का बड़ा बयान, कहा- इन्वेस्टर्स समिट यूपी को समृद्घ बनाने की दिशा में एक प्रयास

सीएम ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि प्रदेश में निवेशक निराश नहीं होंगे।

योगी ने कहा-

– इंवेस्टर्स समिट प्रदेश को बीमारू राज्यों की श्रेणी से निकालने की एक कोशिश।

– पीएम मोदी ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं है।

– निवेशकों के लिए डिजिटल क्लियरेंस की स्कीम ला रहे हैं। जिसकी मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से होगी।

– सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018-19 के लिए चार लाख 28 हजार करोड़ का बजट पेश किया है। अभी तक इन्वेस्टर्स समिट में इतने के ही एमओयू साइन हुए हैं।

– योगी ने कहा कि अभी तक इस समिट में एक हजार 45 एमओयू साइन हुए हैं। जिससे चार लाख 28 हजार करोड़ का निवेश आएगा और प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018-19 के लिए चार लाख 28 हजार करोड़ का बजट पेश किया है।  ये बताता है कि हम सही रास्ते पर हैं।

]]>
CM योगी का बड़ा बयान, कहा- मदरसे बंद करना समाधान नहीं, उन्हें आधुनिक बनाएं https://livehalchal.com/cm-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%87/108731 Fri, 19 Jan 2018 06:13:34 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=108731 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मदरसों को बंद करना कोई समाधान नहीं है। उनका आधुनिकीकरण किया जाना चाहिए। उनमें विज्ञान और कंप्यूटर की शिक्षा मिलनी चाहिए। संस्कृत विद्यालयों को भी परंपरागत शिक्षा के साथ ही अंग्रेजी, कंप्यूटर व साइंस का ज्ञान देना चाहिए।योगी बृहस्पतिवार को विधानभवन के तिलक हॉल में नौ राज्यों व केंद्र …]]>

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मदरसों को बंद करना कोई समाधान नहीं है। उनका आधुनिकीकरण किया जाना चाहिए। उनमें विज्ञान और कंप्यूटर की शिक्षा मिलनी चाहिए। संस्कृत विद्यालयों को भी परंपरागत शिक्षा के साथ ही अंग्रेजी, कंप्यूटर व साइंस का ज्ञान देना चाहिए।CM योगी का बड़ा बयान, कहा- मदरसे बंद करना समाधान नहीं, उन्हें आधुनिक बनाएंयोगी बृहस्पतिवार को विधानभवन के तिलक हॉल में नौ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के अल्पसंख्यक कार्य एवं समाज कल्याण मंत्रियों, सचिवों व वरिष्ठ अधिकारियों की समन्वय बैठक के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बेहतर भविष्य की राह खुलेगी और बड़ा तबका राष्ट्र निर्माण के अभियान में भागीदार बनेगा।

योगी ने कहा, शरीर का एक अंग काम करना बंद कर दे तो व्यक्ति दिव्यांग हो जाता है। इसी तरह यदि समाज का एक वर्ग उपेक्षित हो तो उस पर क्या बीतती है। यह वर्ग कुछ अतिरिक्त नहीं, शासन की योजनाओं में अपना हिस्सा मांगता है। सरकारी योजनाएं अफसरों की जवाबदेही के अभाव में आम आदमी तक नहीं पहुंच पातीं। इसी से असंतोष पैदा होता है।

अधिकारी संवाद स्थापित नहीं करते हैं, ईमानदारी से कोशिश की जाए कि जिनके लिए योजनाएं चलाई जा रही है, उन्हें इनकी जानकारी हो। इसके लिए उनके क्षेत्रों में होर्डिंग्स लगाई जाएं। योजनाओं में केवल कागजी खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए।

अल्पसंख्यकों को नहीं मिल पाता है मंच

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यकों में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें मंच नहीं मिल पाता है। सरकार उन्हें मंच दे रही है। कौशल विभाग के माध्यम से उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। प्रधानमंत्री स्किल डवलपमेंट योजना में 6 लाख पंजीकरण कराए गए हैं।

साढ़े चार लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है और डेढ़ लाख युवाओं को प्लेसमेंट मिल गया है। प्रदेश में नई टेक्सटाइल नीति बनाई गई है। सरकार ने अनुदान का प्रावधान किया है। इसमें महिलाओं को बड़ी तादाद में रोजगार मिल सकता है। इससे महिला सशक्तीकरण होगा।

12वीं लोकसभा में हम दोनों पहली बार सांसद बने
योगी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की तारीफ की। कहा, हम दोनों 12वीं लोकसभा के लिए पहली बार सांसद चुने गए थे। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय अच्छा काम कर रहा है। अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में आईटीआई, इंटर कॉलेज खोलने की योजनाएं चल रही हैं। हमारी सरकार योजनाओं को बिना भेदभाव के आम लोगों तक पहुंचा रही है।

मोदी सरकार तुष्टीकरण के बिना कर रही अल्पसंख्यकों का सशक्तीकरण

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी सरकार पिछले कुछ सालों से चले आ रहे वोट के सौदे को खत्म करके विकास के मसौदे का संकल्प लेकर काम रही है। केंद्र सरकार बिना तुष्टीकरण के अल्पसंख्यकों के सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकारों के समन्वय से समावेशी विकास की दिशा में काम कर रही है। उत्तरी क्षेत्र की इस बैठक का मकसद शैक्षिक, कौशल विकास और स्कॉलरशिप की योजनाओं की समीक्षा करना और राज्यों के सुझाव लेना है।

अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक-आर्थिक-शैक्षिक सशक्तीकरण के लिए उनका मंत्रालय ट्रिपल ई-एजूकेशन, एम्पलॉयमेंट और एम्पावरमेंट के संकल्प के साथ काम कर रहा है। अल्पसंख्यक मंत्रालय शत-प्रतिशत ऑनलाइन व डिजिटल हो गया है।

280 से अधिक निरीक्षण अधिकारी विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार के कामकाज की प्रशंसा की।

]]>