CM बोले – Live Halchal

CM बोले, पलायन रोकथाम योजना का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार दिलाना
मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय एम्पावर्ड समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जनपदों के विभिन्न प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया । मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना का मुख्य उद्देश्य चिन्हित पलायन प्रभावित गांवों में आवासित परिवारों, बेरोजगार युवाओं, रिवर्स माईग्रेन्ट्स आदि को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले वर्षों के लिए माईक्रो प्लान तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि सभी गांवों की अपनी-अपनी विशेष समस्याएं हैं, जिनके निराकरण के लिए विलेज स्पेशिफिक प्लान बनाया जाए। उन्होंने जुलाई, 2021 तक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। इन योजनाओं के लिए पहले विभागीय योजनाओं से फंडिंग करने के प्रयास किए जाएं, एवं गैप की फंडिंग मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना से की जाए। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य पलायन की रोकथाम है। ऐसी योजनाओं पर फोकस किया जाए जिनसे पलायन रोका जा सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि फिशरीज से सम्बन्धित प्रस्तावों के लिए सीड की व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं। फिश सीड ट्रांसपोर्टेशन के लिए बैटरी ऑपरेटेड ऑक्सीजनाइज्ड टैंक की व्यवस्थाएं की जा सकती हैं, ताकि ट्रांसपोर्टेशन में फिश सीड खराब न हों। उन्होंने प्रस्ताव भेजे जाने से पहले ईकानोमिक फीजिबिलिटी एनालिसिस एवं टैक्निकल फीजिबिलिटी एनालिसिस करवाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि चारा बैंक की स्थापना दुग्ध समितियों के समीप ही किया जाए। इनके संचालन का जिम्मा दुग्ध समितियों को ही दिया जा सकता है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार एवं सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

CM बोले, टिहरी झील में साहसिक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी ITBP को
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि टिहरी झील में साहसिक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी आइटीबीपी को दी जाएगी। सितम्बर में साहसिक खेल अकादमी टिहरी के हस्तांतरण सम्बन्धी समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस समझौते से आइटीबीपी के साहसिक खेलों के अनुभव का लाभ देश के साहसिक पर्यटन को मिलेगा। साथ ही इस झील में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और राज्य पुलिस बल के जवानों की व्यापक ट्रेनिंग हो सकेगी। यही नहीं स्थानीय युवाओं को भी वाटर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग दी जा सकेगी। सीएम ने यह बात आइटीबीपी के सीमाद्वार स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में आयोजित फ्लैग इन समारोह में कही।

कोरोना का मुश्किल भरा दौर भी आइटीबीपी के पर्वतारोहियों के हौसले को नहीं तोड़ सका है। आइटीबीपी की नौ सदस्य टीम ने गंगोत्री-2 शिखर (21,615 फीट) पर तिरंगा फहराया है। आइटीबीपी के सीमाद्वार स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में फ्लैग इन समारोह आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे हैं। बता दें कि आइटीबीपी के जवान दुर्गम चोटियों पर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं।

अब तक 214 से ज्यादा पर्वतारोहण अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह इस पर्वतारोही बल का अनूठा और अद्वितीय रिकॉर्ड है। कोरोनाकल में भी आइटीबीपी ने दो बड़े पर्वतारोहण अभियानों को सफल बनाकर सकारात्मक संदेश दिया है। गंगोत्री-2 शिखर के लिए क्षेत्रीय मुख्यालय आइटीबीपी देहरादून के पर्वतारोही दल ने 9 सितंबर को उत्तरकाशी से अभियान की शुरुआत की थी।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आइटीबीपी और उत्तराखंड का अटूट रिश्ता है। आइटीबीपी की स्थापना के समय गढ़वाल और कुमाऊं के युवा सैकड़ों की तादाद में बल से जुड़े। वर्तमान में तकरीबन 11 हजार युवक-युवतियां बल में सेवारत हैं। उन्होंने कहा कि आइटीबीपी शौर्य और संवेदना का दूसरा नाम है। हिमवीर जहां एक ओर परिवार से दूर रहकर अति दुर्गम एवं सीमांत क्षेत्रों में तैनात रहकर देश की सेवा में तत्पर रहते हैं। वहीं अपने मानवीय कर्त्तव्यों को भी नहीं भूलते। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में जब-जब आपदा आती है। हमें विश्वास रहता है कि हमारे हिमवीर हमारे साथ खडे हैं। हमारे पास एक ऐसा बल है, जिसने अति दुर्गम क्षेत्रों में समय-समय पर अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने पर्वतारोही दल को इस अभियान की सफलता पर बधाई देते कहा कि चुनौतियों को ललकारने वाले हमारे हिमवीरों ने आगे के भी लक्ष्य तय किये होंगे। उसके लिये भी में उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।