CM ने किया मुआवजे का ऐलान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 28 Oct 2017 06:17:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg CM ने किया मुआवजे का ऐलान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 छठ पूजा के दौरान 25 लोगों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान https://livehalchal.com/%e0%a4%9b%e0%a4%a0-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-25-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae/87847 Sat, 28 Oct 2017 06:17:20 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=87847 छठ पूजा में बिहार के अलग-अलग हिस्सों में कुल 25 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 लड़कियां भी शामिल है। गौरतलब है कि गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश भर में छठ का महापर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। सरकार की विस्तृत व्यवस्था के बाद भी प्रदेश भर में 25 लोगों की डूबने से …]]>
छठ पूजा में बिहार के अलग-अलग हिस्सों में कुल 25 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 लड़कियां भी शामिल है। गौरतलब है कि गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश भर में छठ का महापर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। सरकार की विस्तृत व्यवस्था के बाद भी प्रदेश भर में 25 लोगों की डूबने से मौत हो गई। 
छठ पूजा के दौरान 25 लोगों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलानटाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आकड़ों में बीते दो दिनों में 16 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मृतक 16 लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। 

एसडीआरएफ टीम ने शुक्रवार तक 7 शव बाहर निकाल लिए थे। जिसमें से तीन खगड़िया, दो भागलपुर और एक-एक मधुबनी और सीतामढ़ी के हैं। एसडीआरएफ ने कहा कि मृतकों में 6 लड़के हैं, जिनकी उम्र 10-15 साल है, जबकि एक युवक है जिसकी उम्र 40 साल है। 

वहीं मधुबनी के झंझारपुर इलाके के लोगों ने एसडीआरएफ पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि एसडीआरएफ की मोटरबोट में ईंधन नहीं था, जिससे डूबते लोगों को बचाया जा सके। हालांकि एसडीआरएफ के अधिकारियों ने आरोप को गलत बताया है। 

 
]]>