CM उद्धव ठाकरे – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 08 Nov 2020 11:46:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg CM उद्धव ठाकरे – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 प्रदूषण कोरोना के प्रभाव को बढ़ा सकता दीपावली पर ‘लोगों को पटाखे जलाने से बचना चाहिए : CM उद्धव ठाकरे https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b5/391754 Sun, 08 Nov 2020 11:46:43 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=391754 आने वाले शनिवार 14 नवंबर को पूरे देश में दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर कई लोग पटाखे जलाएंगे। इसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को लोगों से पटाखे न जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे कोविड-19 मरीजों पर प्रभाव पड़ेगा। उद्धव ठाकरे …]]>

आने वाले शनिवार 14 नवंबर को पूरे देश में दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर कई लोग पटाखे जलाएंगे। इसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को लोगों से पटाखे न जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे कोविड-19 मरीजों पर प्रभाव पड़ेगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘लोगों को पटाखे चलाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे होने वाले प्रदूषण से कोविड-19 मरीजों की हालत बिगड़ सकती है। प्रदूषण कोरोना के प्रभाव को बढ़ा सकता है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि पटाखे न जलाएं बल्कि मिट्टी के दीपक जलाएं।

दिवाली के बाद 15 दिन महत्वपूर्ण होंगे। हमें सतर्क रहना चाहिए ताकि फिर से लॉकडाउन की आवश्यकता पैदा न हो। भीड़ में बिना मास्क के घूमने वाला कोविड-19 का मरीज करीब 400 लोगों को संक्रमित कर सकता है।’

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिवाली के बाद राज्य में स्कूल दोबारा खोले जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘हम सभी एहतियातन कदम उठाते हुए दिवाली के बाद स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रहे हैं। धार्मिक स्थलों को भी खोलने की अनुमति होगी।

हम आम जनता के लिए मुंबई की लोकल सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए केंद्र के साथ बातचीत कर रहे हैं। इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।’

]]>
मुंबई की फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश ले जाकर दिखाएं योगी आदित्यनाथ : CM उद्धव ठाकरे https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d/391169 Fri, 06 Nov 2020 10:21:51 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=391169 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी है। उनका कहना है कि यदि हिम्मत है तो वे फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं। दरअसल, कुछ महीनों पहले आदित्यनाथ ने कहा था कि वे उत्तर प्रदेश में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाएंगे। तभी …]]>

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी है। उनका कहना है कि यदि हिम्मत है तो वे फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं। दरअसल, कुछ महीनों पहले आदित्यनाथ ने कहा था कि वे उत्तर प्रदेश में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाएंगे। तभी से इस मुद्दे को लेकर भाजपा और शिवसेना आमने-सामने आ गए हैं। 

सिनेमा जगत से जुड़े एक वेबिनार को गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ठाकरे ने संबोधित किया। इसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। वहीं उन्होंने मुंबई फिल्म सिटी में आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने का भी भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बॉलीवुड इंडस्ट्री की बहुत सारी समस्याओं और परेशानियों को दूर करने का काम करेगी। बॉलीवुड इंडस्ट्री को जो भी सुविधाएं चाहिए उन्हें मुहैया करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस धरती पर दादा साहब फाल्के ने फिल्म निर्माण की शुरुआत की। वहां मैं किसी भी तरह की कमी नहीं होने दूंगा।
सामना में साधा था योगी पर निशाना

इससे पहले शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में यूपी में फिल्म सिटी शुरू करने को लेकर योगी पर निशाना साधा था। पार्टी ने सामना में लिखा था कि जब लॉकडाउन और कोरोना की वजह से फिल्म सिटी बंद है तब योगी जी नई फिल्म सिटी बनाने की बात कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सलाहकारों के मार्गदर्शन के साथ यह काम शुरू किया जाएगा और अगले ढाई वर्ष के अंदर इसे पूरा कर लिया जाएगा। यह सब होने के बाद भी मुंबई की फिल्म सिटी का महत्व कम नहीं होगा।

शिवसेना ने भाजपा पर आरोप लगाया कि मुंबई से बॉलीवुड को दूसरी जगह शिफ्ट करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। मगर हम इसे पूरा नहीं होने देंगे। मुंबई महाराष्ट्र की आर्थिक ही नहीं सांस्कृतिक राजधानी भी है। आज बॉलीवुड में हॉलीवुड को टक्कर देने वाली फिल्में बन रही हैं। सिनेमा के कारण हमारे कलाकार मशहूर होते हैं लेकिन बीते कुछ दिनों से कुछ लोगों के कारण बॉलीवुड को बदनाम करने की भी साजिश की जा रही है। जो बेहद दुखद है।

]]>