CBI ने फेसबुक का डेटा चोरी करने के जुर्म में कैंब्रिज एनालिटिका के विरुद्ध FIR दर्ज की – Live Halchal

CBI ने फेसबुक का डेटा चोरी करने के जुर्म में कैंब्रिज एनालिटिका के विरुद्ध FIR दर्ज की
भारतीय फेसबुक यूजर्स के व्यक्तिगत डेटा की कथित चोरी के मामले में ब्रिटेन की कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका और ग्लोबल साइंस रिसर्च लिमिटेड के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो ने केस दर्ज किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई इस मामले की प्रारंभिक जांच के बाद हुई। इसमें पता चला कि ग्लोबल साइंस रिसर्च ने एक ऐप (thisisyourdigitallife) बनाया था, जिसे 2014 में फेसबुक द्वारा अपने उपयोगकर्ताओं के विशिष्ट डेटा को अनुसंधान और शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए एकत्र करने के लिए अधिकृत किया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि कंपनी ने इसके बाद कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ एक आपराधिक साजिश रची और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए डेटा के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। फेसबुक ने 2016-17 में दोनों कंपनियों से प्रमाण पत्र एकत्र किया गया कि उनके द्वारा ऐप का उपयोग करके एकत्रित आंकड़ों को सहेजने के बाद उन्हें नष्ट कर दिया गया।। हालांकि, सीबीआइ जांच में अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के किसी भी डेटा को नष्ट करने का कोई सबूत नहीं मिला।

एफआइआर का हवाला देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला कि ब्रिटेन की ग्लोबल साइंस रिसर्च लिमिटेड ने ऐप यूजर्स और उनके फेसबुक फ्रेंडस के डेटा का बेईमानी और धोखे से उपयोग किया।केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि फेसबुक-कैंब्रिज एनालिटिका डेटा चोरी मामले की जांच सीबीआइ करेगी। जांच एजेंसी इससे पहले कैंब्रिज एनालिटिका और फेसबुक द्वारा साझा किए गए विवरणों की जांच कर चुकी है।

केंद्र सरकार की सिफारिश पर जुलाई 2018 में इसकी प्रारंभिक जांच के बाद मामला दर्ज किया गया।  कैंब्रिज एनालिटिका और ग्लोबल साइंस रिसर्च लिमिटेड के खिलाफ 5.62 लाख भारतीय फेसबुक यूजर्स के निजी डेटा की कथित चोरी के मामले में केस दर्ज किया गया है। कैंब्रिज एनालिटिका पर यह भी आरोप लग चुके हैं  कि उसने डोनाल्ड ट्रंप को 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को जीतने में मदद करने के लिए 87 मिलियन फेसबुक यूजर्स के व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग किया था।