BSF ने लिया जवान की शहादत का बदला – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 04 Jan 2018 08:38:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg BSF ने लिया जवान की शहादत का बदला – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 8-10 पाकिस्तानी रेंजर्स ढेर होने की खबर,BSF ने लिया जवान की शहादत का बदला https://livehalchal.com/8-10-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%a2%e0%a5%87%e0%a4%b0-%e0%a4%b9/104212 Thu, 04 Jan 2018 08:38:46 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=104212 जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में बुधवार को शहीद हुए जवान की शहादत का बदला बीएसएफ ने 24 घंटे के अंदर ही ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी दो चौकियों को तबाह कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई में कम से …]]>

जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में बुधवार को शहीद हुए जवान की शहादत का बदला बीएसएफ ने 24 घंटे के अंदर ही ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी दो चौकियों को तबाह कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई में कम से कम 8-10 पाकिस्तानी रेंजर्स मारे गए हैं। हालांकि इस आंकड़े की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। यह कार्रवाई बुधवार देर रात अंजाम दी गई है।  8-10 पाकिस्तानी रेंजर्स ढेर होने की खबर,BSF ने लिया जवान की शहादत का बदला जन्मदिन पर हुई थी शहादत

 बता दें कि सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में बीएसएफ के जवान आरपी हज़रा बुधवार को शहीद हो गए थे। हजरा सांबा सेक्टर में तैनात बीएसएफ में हेड कॉन्सटेबल पद पर तैनात थे और बुधवार को उनका जन्मदिन भी था। हजरा अपने पीछे पत्नी, 18 साल का एक बेटा और 21 साल की बेटी को छोड़ गए हैं। 

हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ के मुताबिक, जन्मदिन पर हुई हजरा की शहादत के बाद बीएसएफ ने पाकिस्तान के खिलाफ बदले की बड़ी कार्रवाई शुरू की। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि जवानों ने दो पाकिस्तानी मोर्टार की पोजिशंस का पता लगाया, उन्हें निशाना बनाया और नष्ट कर दिया।

एक घुसपैठिया भी ढेर 
बीएसएफ जवानों ने जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और एक घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ, जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक राम अवतार ने बताया कि जवानों ने गुरुवार की सुबह करीब 5:45 बजे अरनिया सेक्टर में निकोवाल सीमा चौकी के समीप अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 2-3 लोगों को देखा। उन्होंने बताया कि बीएसएफ जवानों ने उन्हें ललकारा और गोलीबारी शुरू की जिसमें एक घुसपैठिया मारा गया। मृतक की उम्र 30 वर्ष के आसपास होगी। उन्होंने बताया कि अन्य घुसपैठिए किसी तरह भाग निकले। 
]]>