BSF के एक जवान को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया – Live Halchal

BSF के एक जवान को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया
ममदोट पुलिस ने बीएसएफ के एक कांस्टेबल को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जवान शेख रियाजुदीन उर्फ रियाज को बीएसएफ ने ही कई दिनों की निगरानी के बाद पकड़ा और उसे पुलिस के सुपुुर्द कर दिया। वह सोशल मीडिया के माध्यम से सामरिक महत्व की सूचनाएं पाकिस्तान को दे रहा था।

पुलिस ने बीएसएफ की 29 वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट राजकुमार की रिपोर्ट पर रियाजुदीन के खिलाफ 3/4 ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 और 3 नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित इन दिनों ममदोट बीएसएफ कार्यालय में आॅपरेटर की ड्यूटी पर था। इससे पहले वह बॉर्डर भी तैनात रहा है। उससे दो स्मार्ट मोबाइल फोन और सात सिम भी बरामद हुए हैं।

बीएसएफ द्वारा पुलिस को दी सूचना के अनुसार आरोपित रियाजुदीन कुछ समय से बीएसएफ की अंदरुनी, बॉर्डर पर लगी तारबंदी, यहां के सड़क नेटवर्क, यूनिट के अफसरों के मोबइाल नंबर आदि की सूचना सोशल मीडिया के विभिन्न साधनों फेसबुक, मैसेंजर, वाट्सएप आदि से पाकिस्तानी इंटेलीजेंस ऑपरेटिव के मिर्जा फैसल नामक व्यक्ति को दे रहा था।

अप्रैल 2017 से फिरोजपुर में तैनात था रियाजुदीन

थाना ममदोट के एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपित शेख रियाजुदीन की वर्ष 2012 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। वह अप्रैल 2017 से फिरेाजपुर सेक्टर के ममदोट इलाके में तैनात था। इसी बीच, वह दो महीने के लिए विभागीय ट्रेनिंग और 2 महीने छुट्टी पर भी रहा। उसने कई सिम अपने साले और अन्य रिश्तेदारों के नाम पर लिए हुए हैं। एसएचओ के अनुसार आरोपित के मोबाइल फोन और सिम टेक्नीकल जांच के लिए एफएसएल व साइबर क्राइम विशेषज्ञों के पास भेजे जाएंगे।