Bihar CSBC को भेजी वैकेंसी की डिटेल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 11 Sep 2019 10:04:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg Bihar CSBC को भेजी वैकेंसी की डिटेल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिहार परिवहन विभाग में होंगी 800 पदों पर भर्तियां, BPSC, BPSSC, Bihar CSBC को भेजी वैकेंसी की डिटेल https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b9%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b/271653 Wed, 11 Sep 2019 10:04:12 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=271653 बिहार परिवहन विभाग में 804 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। 496 चलंत सिपाही, 212 प्रवर्तन अवर निरीक्षक और 90 मोटर यान निरीक्षक (एमवीआई) के पद पर भर्ती होगी। विभाग ने संबंधित आयोगों को रिक्तियों की सूचना भेज दी है। 496 चलंत सिपाही की भर्ती केन्द्रीय पुलिस चयन पर्षद करेगा। वहीं, …]]>

बिहार परिवहन विभाग में 804 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। 496 चलंत सिपाही, 212 प्रवर्तन अवर निरीक्षक और 90 मोटर यान निरीक्षक (एमवीआई) के पद पर भर्ती होगी।

विभाग ने संबंधित आयोगों को रिक्तियों की सूचना भेज दी है। 496 चलंत सिपाही की भर्ती केन्द्रीय पुलिस चयन पर्षद करेगा। वहीं, प्रवर्तन अवर निरीक्षक की भर्ती बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग से होगी।

पूर्व में एमवीआई की भर्ती बिहार राज्य कर्मचारी चयन पर्षद से होती थी, लेकिन इस बार बिहार लोक सेवा आयोग से इसकी बहाली होगी। परिवहन विभाग की योजना है कि अगले साल मार्च -अप्रैल तक इन सारे पदों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, ताकि विधान सभा चुनाव के पूर्व तैनाती हो जाए।  अगले माह यानी अक्तूबर में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हो सकता है। 

पहली बार 496 चलंत सिपाहियों की भर्ती 
विभाग में पहली बार 496 चलंत सिपाही की भर्ती हो रही है। इसके लिए  विभाग ने नई नियमावली बनाई है। केंद्रीय पुलिस चयन पर्षद अगले माह भर्ती के लिए विज्ञापन निकालेगा। वाहन जांच के लिए पहले परिवहन विभाग होमगार्ड जवानों पर निर्भर रहता था। इस निर्भरता को खत्म करने के लिए विभाग ने चलंत सिपाही की बहाली का निर्णय लिया है। 

12 वर्षों बाद एमवीआई की भर्ती होगी
बिहार में 12 वर्षों बाद एमवीआई की बहाली होगी। वर्ष 2007 में एमवीआई की बहाली के लिए वैकेंसी आई थी। परिवहन विभाग ने एमवीआई की संख्या में भी वृद्धि की है। अभी एमवीआई के कुल 67 सृजित पद हैं। इनमें 36 ही कार्यरत हैं। इसके अलावा 59 नए पदों का सृजन किया गया है। यानी कुल 90 पदों पर बहाली होगी।

]]>