Bigg Boss 13 आरती सिंह के भाई कृष्णा अभिषेक ने उन्हें लड़कियों के साथ तमीज़ से पेश आने की दी नसीहत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 01 Jan 2020 08:02:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg Bigg Boss 13 आरती सिंह के भाई कृष्णा अभिषेक ने उन्हें लड़कियों के साथ तमीज़ से पेश आने की दी नसीहत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Bigg Boss 13 आरती सिंह के भाई कृष्णा अभिषेक ने उन्हें लड़कियों के साथ तमीज़ से पेश आने की दी नसीहत https://livehalchal.com/bigg-boss-13-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%85/302146 Wed, 01 Jan 2020 08:02:39 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=302146  टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को ‘बिग बॉस 13’ की शुरुआत से ही सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जा रहा है। कहा तो ये तक जाता है कि जब तक सिद्धार्थ गेम में हैं तब तक ही ‘बिग बॉस 13’ हिट है, उनके जाने के बाद लोग ‘बिग बॉस’ देखना बंद कर देंगे। हालांकि जिन फैंस ने …]]>

 टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को ‘बिग बॉस 13’ की शुरुआत से ही सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जा रहा है। कहा तो ये तक जाता है कि जब तक सिद्धार्थ गेम में हैं तब तक ही ‘बिग बॉस 13’ हिट है, उनके जाने के बाद लोग ‘बिग बॉस’ देखना बंद कर देंगे। हालांकि जिन फैंस ने सिद्धार्थ को इतना प्यार दिया है उन्हीं फैंस ने उनके एटीट्यूड और लड़कियों के साथ उनके व्यवहार को लेकर लताड़ा भी है।

फैंस के अलावा शो के होस्ट सलमान खान भी सिद्धार्थ को उनके एटीट्यूड को लेकर फटकार लगा चुके हैं। अब आरती सिंह के भाई कृष्णा अभिषेक ने उन्हें लड़कियों के साथ तमीज़ से पेश आने की नसीहत दी है। एक इंटरव्यू में कृष्णा ने कहा, ‘सिद्धार्थ को सोचना चाहिए कि एक लड़की पर इतना गुस्सा होना शायद ऑडियंस भी पसंद नहीं करेगी। कृष्णा ने कहा कि अगर वो सिद्धार्थ शुक्ला की जगह गेम में होते तो वो कभी लड़कियों से इस तरह से बर्ताव नहीं करते। सिद्धार्थ को ढंग से पेश आना चाहिए’।

इससे पहले भी कृष्णा, सिद्धार्थ को तमीज़ में रहने की नसीहत दे चुके हैं। दैनिक जागरण से बातचीत में कृष्णा ने कहा था,‘सिद्धार्थ शुक्ला भले ही अपना गेम खेल रहे हों, लेकिन बिग बॉस की घर की औरतों से उन्हें बात करने की तमीज नहीं हैं। सिद्धार्थ शुक्ला और आरती सिंह के बीच मुझे लगा था कि अच्छीे दोस्ती हो सकती है, लेकिन सिद्धार्थ आरती के साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं करते। यह देख कर मुझे बुरा लगता है।’

]]>